सरकार ने ‘वकांडा’ से व्यापारिक रिश्ते बताए, लोग बोले- हम अब काल्पनिक देश के साथ ट्रेड वॉर शुरू करेंगे
वॉशिंगटन . अमेरिका के कृषि विभाग ने ‘वकांडा’ को एक मुक्त-व्यापार भागीदार देश के रूप में सूचीबद्ध किया है। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मार्वल यूनिवर्स में ‘वकांडा’ सुपरहीरो ‘ब्लैक पैंथर’ का काल्पनिक पूर्वी अफ्रीकी देश है। कृषि विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि किंगडम ऑफ वकांडा का नाम एक टेस्ट के दौरान गलती से सूची में आ गया। विभाग के ऑनलाइन टैरिफ ट्रैकर ने दो देशों के बीच व्यापार किए जाने वाले चीजों की एकसूची भी दी है। इसमें बतख, गधे औरगाय शामिल है। अमेरिकी मीडिया में आने के बाद विभाग को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद काल्पनिक देश को सूची से हटाया गया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजाक भी बने। लोगों ने कहा- अमेरिका अब काल्पनिक देशों के साथ ट्रेड वार शुरू कर दिया है। ‘वकांडा’ का नाम पहली बार 1966 में सामने आया ‘वकांडा’ का नाम पहली बार 1966 में ‘फैंटास्टिक फोर’ कॉमिक में सामने आया था। इसके बाद फिल्म ब्लैक पैंथर में दोबारा सामने आया। इस फिल्म को पिछले साल ऑस्कर भी मिला था।न्यूयॉर्क के सॉफ्टवेयर इंजीनियर फ्रांसिस सेंगने गलती से लिस्टिंग के दौरान इसका नाम सूची में डाल दिया था। उन्होंने कृषि विभाग में फैलोशिप...