अभिनेता के परिवार के खिलाफ एक्शन लेंगी रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस के वकील ने कहा- वे सुशांत के डिप्रेशन के बारे में जानते थे, फिर भी सुप्रीम कोर्ट और ईडी से झूठ बोले
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में नया मोड़ आ गया है। अब तक इस मामले की आरोपी नंबर वन मानी जा रहीं रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता के परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं। उन्होंने दावा किया है कि परिवार सुशांत के डिप्रेशन के बारे में जानता था। बावजूद इसके उन्होंने जांच अथॉरिटीज और सुप्रीम कोर्ट के सामने झूठे बयान दिए हैं। क्या परिवार ने सुप्रीमकोर्ट और ईडी से झूठ बोला? टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, "दवाओं के पर्चे और सामने आई दो बहनों की चैट से स्पष्ट है कि सुशांत का परिवार उनकी मेंटल हेल्थ के बारे में जानता था। वे दवाओं के पर्चे एक्सचेंज कर रहे थे और सुप्रीम और ईडी से झूठ बोल रहे थे। इसके अलावा कंसल्टेशन भी अवैध है। अगर ऑनलाइन कंसल्टेशन भी हुआ है तो डॉक्टर सिर्फ ऐसे रोगी को ही दवा बताता है, जिसकी हिस्ट्री उसे पहले से पता होती है।" सुशांत की बहनों के वॉट्सऐप चैट में क्या? पिछले दो दिनों में दो वॉट्सऐप चोट सामने आई हैं। इनमें से एक सुशांत की बहन मीतू और मैनेजर श्रुति मोदी के बीच हुई है। इसमें मीतू श्रुति से दवाई का पर्चा साझा करने ...