बिहार पुलिस की टीम 'दिल बेचारा' के कलाकारों से करेगी पूछताछ, रिया चक्रवर्ती से फिर संपर्क करने की कोशिश; सुशांत के फ्लैट को भी खंगाला
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस आज अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में काम कर चुके कलाकारों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी। इससे पहले कल फिल्म निर्देशक मुकेश छाबड़ा से भी बिहार पुलिस के लोगों ने बात की थी। बिहार पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कैसा रहता था। जानकारी के मुताबिक, इनमें फिल्म में काम कर चुके साहिल वैद भी शामिल हैं। इसके अलावा सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी पूछताछ होगी। बिहार पुलिस अभिनेत्री संजना संघी से भी फोन पर पूछताछ कर सकती हैं। संजना फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस आज रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ का प्रयास करेगी। इस केस में बिहार पुलिस उस डायरेक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिसके साथ सुशांत जल्द काम करने वाले थे। पुलिस ये जानना चाहती हैं कि अगर सुशांत मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे तो नई फिल्म की स्टोरी पर बातचीत कैसे करते थे? हाउस कीपर और उनके बैंकर से पूछताछ बिहार टीम ने शुक्रवार को सुंशात के घर के हाउस कीपर और उनका निजी खाता संभालने वाले एक बैंक...