अंकिता ने कहा- संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा ने हमेशा सुशांत का समर्थन किया, पिछले चार सालों से मेरे पास उनका नंबर तक नहीं था

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने हाल ही में कई मीडिया हाउसेस को इंटरव्यू दिए, जिनमें उन्होंने सुशांत के बारे में कई बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वे जिस सुशांत को जानती थीं, वो आत्महत्या कर ही नहीं सकता। उन्होंने ये भी बताया कि वो पिछले चार साल से अभिनेता के संपर्क में नहीं थीं। इसके साथ ही ये भी कहा कि आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्म मेकर्स ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया।

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म होने की बात मानी लेकिन ये भी स्पष्ट किया कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने हमेशा सुशांत का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, ' संजय सर ने सुशांत को और मुझे एक फिल्म ऑफर की थी। हालांकि हम दोनों ने अपनी-अपनी वजहों से उनकी फिल्म नहीं की थी।' अंकिता के मुताबिक भंसाली ने सुशांत को कई फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

एकता कपूर ने कभी अड़ंगा नहीं डाला

इसके साथ ही उन्होंने एकता कपूर का भी बचाव करते हुए बताया कि 'जब सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' शो छोड़ने और अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' करने का फैसला किया था तो एकता मैम ने उन्हें परमिशन दे दी थी। वर्ना वे चाहतीं तो अभिषेक को रोक सकती थीं।' अंकिता के मुताबिक 'एकता और सुशांत दोनों एक प्यारी रिलेशनशिप शेयर करते थे और दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग थी। उन्होंने भी सुशांत को कई फिल्में ऑफर की थीं, हालांकि वो बन नहीं सकीं।'

आदित्य चोपड़ा समर्थन करते थे

इंटरव्यू के दौरान जब सुशांत के साथ करन जौहर और यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा से जुड़ा सवाल किया गया तो अंकिता ने कहा कि उन्हें करन और सुशांत के बीच हुई डील के बारे में नहीं पता। हालांकि उन्होंने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने हर तरह से सुशांत को सपोर्ट किया था।

करन जौहर के वक्त मैं साथ नहीं थी

करन जौहर को लेकर अंकिता ने कहा, 'करन जौहर के साथ जब उन्होंने फिल्म की उस वक्त पर मैं सुशांत के साथ नहीं थी, तो मैं उस पर कमेंट नहीं कर सकती। लेकिन आदि सर के साथ सुशांत जब थे, यशराज में थे, तब मैं थी। और आदि सर ने भी उनको बहुत सपोर्ट किया है। मुझे याद है सुशांत की कभी भी कोई भी समस्या होती थी, तो वो आदि सर को फोन करते थे और कहते थे सर मैं आपसे मिलना चाहता हूं। वे भी सुशांत को उसी दिन बुला लेते थे, ऐसा भी नहीं चार-पांच दिन बाद बुलाते थे।'

आदि, संजय और एकता सपोर्टिव थे

आगे अंकिता ने कहा, 'वे खुद सीधे सुशांत को फोन लगाते और सुशांत उनसे जाकर मिलता था। जो समस्याएं होती थीं, उसके बारे में वो सीधे आदि सर से बात करता था। मैं भी सुन रही हूं बहुत चीजें ऊपर-नीचे हो रही हैं। और मैं इसलिए साफ करना चाहती हूं क्योंकि ये मेरे सामने हुई हैं। अगर मुझे पता ही नहीं है कि करन जौहर के साथ क्या डील हुई, मुझे उस बारे में कोई आइडिया नहीं है लेकिन हां आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर जब ये तीन चीजें हो रही थीं तब मैं सुशांत के साथ थी। मैंने तब उन्हें देखा है। वे सभी काफी सपोर्टिव थे।'

चार साल से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था

एक अन्य इंटरव्यू में अंकिता ने बताया कि उनके और सुशांत के बीच चार साल से कोई संपर्क नहीं था, यहां तक कि उनके पास सुशांत का नंबर भी नहीं था। अंकिता ने कहा, '2016 मार्च में वो राब्ता की शूट पर गए थे, उसके बाद आकर उन्होंने नंबर चेंज कर लिया, तब से मेरे पास उनका कोई नंबर नहीं था।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंकिता के मुताबिक जब सुशांत ने करन जौहर के साथ फिल्म की थी, तब वे उनके साथ नहीं थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EDC9nS

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......