नसीरुद्दीन शाह और बप्पी लहरी के बीमार होने की खबरें गलत, नसीर के बेटे ने ट्वीट कर पिता को स्वस्थ बताया
दो दिनों में दो बड़े कलाकारों के निधन के बाद गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर खबरें उड़ी थीं कि एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार बप्पी लहरी की तबीयत भी ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये दोनों ही खबरें गलत निकली हैं। नसीर के बेटे विवान ने एक ट्वीट करते हुए अपने पिता को पूरी तरह ठीक बताया। अपने ट्वीट में विवान ने लिखा, 'सबकुछ ठीक है, बाबा बिल्कुल ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सारी खबरें झूठी हैं। वे बिल्कुल ठीक हैं। इरफान भाई और चिंटू जी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। उन सभी के लिए हमारा दिल रो रहा है। ये हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।' वहीं इस बारे में नसीर के मैनेजर ने कहा कि वे पूरी तरह ठीक हैं और परिवार के साथ करजत स्थित फॉर्महाउस में हैं और अपने अगले प्ले की तैयारियां कर रहे हैं। बप्पी भी ठीक, ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया नसीर के अलावा बप्पी लहरी की हालत भी गंभीर होने की अफवाहें थीं। बताया जा रहा था कि सांस लेने तकलीफ के बाद उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि ये...