Posts

Showing posts from February, 2020

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'कामयाब' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Image
द्रिश्यम फिल्म्स प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'कामयाब' बॉलीवुड के कॅरेक्टर एक्टर यानी सहायक कलाकार पर बनी एक कड़वी पर मिठास भरी कहानी बयान करती है। कामयाब दुनिया भर के फिल्म समारोहों में प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, और अब 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई प्रतिभावान कलाकार शामिल हैं! एक तरफ़ जहॉं संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में दिखायी देंगे, वहीं दीपक डोबरियाल, सारिका सिंघ और इशा तलवार सहायक भुमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है, जिन्हें अपनी लघु फिल्म 'अमदावाद मा फेमस' के लिए नैशनल अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर सुधीर (संजय मिश्रा) - एक सुपरस्टार साइडकिक और अनुभवी करैक्टर एक्टर - की कहानी दर्शाता है। सुधीर को जब पता चलता है की वो 499 फिल्में कर चुके हैं, तो अपनी सेवानिवृत्ति से बाहर आकर '500' फिल्मों का एक रिकॉर्ड बनाने निकल पड़ते हैं। फिल्म का ट्रेलर, एक ऐसे करैक्टर एक्टर की दिल छू लेने वाली कहानी दर्शाता है, जिसे राउंड फिगर प...

MX प्लेयर की ओरिजनल सीरिज 'पवन और पूजा' के लिए साथ आए हिचकी, बंटी और बब्ली के निर्देशक

Image
इंडियन ऑडियंस के प्रीमियम कंटेंट को मुफ़्त में लाने के अपने विज़न के साथ, MX प्लेयर ने इंडस्ट्रीज़ में कुछ ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाया है, जो ओरिजिनल्स और एक्सक्लूसिव्स कंटेंट के लिए अलग नजरिए से काम करते हैं। इस बार प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपनी आगामी MX ओरिजनल सीरीज 'पवन और पूजा' के लिए एक नहीं बल्कि बॉलीवुड के तीन प्रमुख क्रिएटिव्स माइंड्स के साथ जुड़ रहा है! सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, जो अपनी फिल्मों 'वी आर फैमिली और हिचकी' के लिए जाने जाते हैं, तो शाद अली 'साथिया, बंटी और बबली और ओके जानू' के निर्देशक रहे हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर अजय भुयान ने इनकी मदद की है। यह रिलेशनशीप बेस्ड ड्रामा है, जो 3 कपल्स को दिखाता है और संयोग से तीनों कपल का नाम 'पवन और पूजा' है। हैरत की बात ये है कि इन तीनों कपल को लाइफ के अलग-अलग स्टेज में पता चलता है कि उनका प्यार वास्तव में सशर्त, टूटने योग्य और संदिग्ध है। 'पवन एंड पूजा' में वरिष्ठ अभिनेता महेश मांजरेकर - दीप्ति नवल, शरमन जोशी - गुल पनाग और तारुक रैना - नताशा भारद्वाज बतौर कपल दिखाई दिए हैं। ...