Posts

Showing posts from May, 2020

मीका से आखिरी बातचीत में सेहत को लेकर चिंतित थे वाजिद खान, दर्द भरी आवाज में कहा था- मेरे लिए दुआ करो दोस्त

Image
दिवंगत म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान ने कुछ दिनों पहले मीका सिंह से आखिरी बार बात की थी। इसमें उन्होंने उनके जल्दी ही ठीक होने की उम्मीद जताई थी। बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वाजिद दर्द भरी आवाज में मीका से बार-बार उनके लिए दुआ करने के लिए कह रहे हैं। साजिद-वाजिद जोड़ी के 42 वर्षीय वाजिद का निधन रविवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। वे किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। 'बस दुआओं की दरख्वास्त है दोस्त' एंटरटेनमेंट वेबसाइट पीपिंगमून ने म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर के बीच की बातचीत का ऑडियो साझा किया है। इसमें वाजिद कह रहे हैं, "बहुत-बहुत शुक्रिया मीका भाई। आपका मैसेज पढ़ा, बड़ी दिल को तसल्ली हुई। खुशी हुई। बस दुआओं की दरख्वास्त है दोस्त आपसे। तबियत... अभी जरा रिकवरी में हूं। अल्लाह ने चाहा तो जल्दी ठीक हो जाऊंगा इंशाअल्लाह।" ऑपरेशन होने के बाद भी चिंता में थे वाजिद वाजिद के ऑडियो से स्पष्ट है कि ऑपरेशन होने के बाद भी वे अपनी सेहत को लेकर चिंतित थे। वे कह रहे हैं, "ऑपरेशन तो हो गया है। बाकी की सारी चीजें...दुआएं करो बस कि तुम्हारा भाई साथ फिर से खड़ा हो जाए...सा...

हॉस्पिटल में भी संगीत से दूर नहीं रहे वाजिद, भाई साजिद के लिए गाया- मैं हूं दबंग

Image
म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का रविवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे। वाजिद के निधन के बाद हाॅस्पिटल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि ये उनका लास्ट वीडियो है। इस वीडियो में अपने भाई साजिद के लिए दबंग-3 का टाईटल सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके हाथों में सलाइन ड्रिप लगी नजर आ रही है। आखिर में वे अपने भाई को लव यू ब्रदर कहते हैं। वाजिद किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले दिनों उनका ऑपरेशन भी हुआ था। हालांकि इस ऑपरेशन के बाद से वे परेशान थे। यह बात उन्होंने सिंगर मीका से भी कही थी कि उनकी सेहत के लिए दुआ करें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Claim Wajid khan last video Wajid Khan sang even in hospital for brother Sajid from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnH9Ie

संगीतकार वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, प्रीति जिंटा ने लिखा- मैं उन्हें 'ब्रदर फ्रॉम अनोदर मदर' कहती थी

Image
बॉलीवुड की मशूहर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का निधन 42 साल की उम्र में हो गया। वे लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, साथ ही वे कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। रविवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन वे नहीं बच सके। उनके निधन से बॉलीवुड में दुख की लहर दौड़ पड़ी। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा, 'मैं उन्हें दूसरी मां से पैदा हुआ अपना भाई कहती थी। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली होने के साथ ही वे बेहद कोमल और प्यारे भीथे। मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि मैं अपने प्रिय वाजिद को गुड बाय तक नहीं कह सकी। मैं दोबारा मुलाकात होने तक तुम्हें और तुम्हारे साथ बिताए वक्त को हमेशा याद रखूंगी। #RIP #WajidKhan #Gonetoosoon' प्रियंका चोपड़ा ## अदनान सामी ## वरुण धवन ## सलीम मर्चेंट ## मधुर भंडारकर ## विशाल ददलानी ## पलक मुछाल ## हर्षदीप कौर ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रीति जिंटा ने वाजिद खान को अविश्वसन...

नहीं रहे पॉपुलर म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान, किडनी की समस्या के चलते किया गया था अस्पताल में भर्ती

Image
बॉलीवुड के पॉपुलर म्यजिक कम्पोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो चुका है। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली हैं। वाजिद एक लंबे समय से किडनी की समस्या से परेशान थे, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today popular music composer wajid khan passed away at age of 42, , was hospitalized in mumbai due to kidney problem from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XT6THA

महाराष्ट्र सरकार ने नॉन कंटेनमेंट जोन में शर्तों के साथ शूटिंग की इजाजत दी, कहा- नियम तोड़े तो काम रोक दिया जाएगा

Image
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य में नॉन कंटेनमेंट जोन में फिल्म, टीवी सीरियल और वेबसीरीज की शूटिंग की इजाजत दे दी। सरकार ने इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। राज्य के संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही प्रोड्यूसर्स को प्री-प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो काम रोक दिया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स को महाराष्ट्र फिल्म, थिएटर, कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, दादा साहब फाल्के चित्रनगरी और मुंबई के बाहर शूटिंग की शुरुआत के लिए जिला कलेक्टरों को आवेदन देना होगा। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन की बड़ी बातें बॉलीवुड में शूटिंग के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से 16 पेज की विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसी की बड़ी बातें- शूटिंग के दौरान सेट पर जरूरत के हिसाब से फेस मास्क लगाना होगा। सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग के सभीनियमों का भी पालन करना होगा। सेट में आने से पहले शरीर का तापमान चेक करनाहोगा, इसे हर दिन दोहराया जाएगा। शूटिंग के दौरान भीड़ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सेटपर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते वक्त नियमों क...

सुरभि ज्योति ने एक्टर्स की बकाया पेमेंट के मुद्दे पर कहा: एक-दूसरे के हालात का फायदा ना उठाएं, जरूरत पर कलाकारों को पैसे दिए जाएं

Image
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने लॉकडाउन के दौरान पेमेंट को लेकर बयान दिया है। एक्टर्स को पेमेंट ना दिए जाने के मामलों में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे के हालात का फायदा नहीं उठाना चाहिए। अगर किसी की समस्या वाजिह है तो मैं यह कहूंगी कि उसका पैसा ना काटा जाए। लेकिन, अगर ऐसा नहीं है तो मैं कहूंगी कि एक्टर्स को कुछ वक्त के लिए इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लगता है कि किसी व्यक्ति को वाकई पैसों की जरूरत है तो फिर उसे पैसा देना चाहिए। कम से कम थोड़ा बहुत पेमेंट ही कर देना चाहिए। हालांकि 30 मई को ही CINTAA सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशनकी अपील मानते हुए सरकार ने 30 मार्च तक सभी कलाकारों और टेक्नीशियंस का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। 'मैं अपने स्टाफ को पेमेंट कर रही हूं' सुरभि ने कहा- यह दुनिया की समस्याओं का अंत नहीं है। हालात और बेहतर होंगे। मैं केवल यही कहना चाहूंगी कि जब तक जरूरी ना हो, किसी को पैसा नहीं मांगना चाहिए। और, अगर ऐसा है तो उस व्यक्ति को पेमेंट किया जाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर मैं अपने स्टाफ का पेमेंट कर रही हूं। कम से कम मैं इतना त...

जायरा वसीम अकाउंट डिलीट करने के एक दिन बाद दोबारा हुईं एक्टिव, लिखा- इंसान हूं, मुझे भी ब्रेक लेने की इजाजत

Image
अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट कोटेम्परेरी तौर पर डिलीट करने वाली दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम फिर से ट्विटर पर एक्टिव हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कम बैक ट्वीट में लिखा कि मैं भी इंसान हूं और मुझे भी ब्रेक लेने की इजाजत है। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद जायरा लगातार सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट कर रही हैं, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जाता रहा है। इस ट्वीट के जवाब में जायरा ने लिखा- उन्हें भी ब्रेक लेने का हक है जायरा के ट्विटर पर एक्टिव होते ही एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने अकाउंट डिएक्टिवेट क्यों किए थे? इस पर जायरा ने जवाब दिया- मैं केवल एक इंसान हूं और मुझे भी ब्रेक लेने की इजाजत है। जब मेरे भीतर और आसपास चल रही आवाजें हद से ज्यादा बढ़ जाएं तो मुझे हर चीज से ब्रेक लेने की इजाजत है। टिड्डियों के हमले को दैवीय कोप से जोड़ा था दरअसल, गुरुवार को जायरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुरान की एक आयत शेयर की थी। इसमें टिड्डियों के हमले का जिक्र था। जायरा ने इस ट्वीट को इंसान के घमंड से जोड़ा था। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा ...

उषा उत्थुप ने कहा- मुझे नहीं लगता पहले जैसा माहौल रहेगा, शायद ही कभी 50 हजार दर्शकों के सामने शो कर पाऊंगी

Image
सिंगर उषा उत्थुप का कहना है कि लॉकडाउन के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहले जैसा माहौल नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद शो के लिए वेन्यू तो खुल जाएंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अब कभी 10 या 50 हजार दर्शकों के सामने अपना शो कर पाऊंगी। 'नहीं पता कि दर्शकों से भरे लाइव शो कब होंगे' कोरोनावॉरियर्स के लिए ड्राइव इन थिएटर में शो या लाइव शो के सवाल पर उषा ने कहा- दरअसल मैं वाकई नहीं जानती कि अब क्या होने वाला है। यह पता है कि फिर से चीजें, लेकिन लाइव शो जैसी चीजें शायद कभी नहीं होंगी। मैं उन म्यूजिक कॉन्सर्ट के बारे में सोच भी नहीं सकती, जहां 10 या 50 हजार दर्शक होंगे। मुझे नहीं पता कि ऐसा फिर से कब होगा। अमेरिकी सिंगर कीथ अर्बन ने हाल ही में कोविड-19 महामारी से लड़ने वाले हेल्थकेयर कार्यकर्ताओं के लिए ड्राइव-इन थिएटर में एक शो में प्रदर्शन किया। 'संक्रमण को लेकर समझदार होने की जरूरत' उषा ने कहा- कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। मुझे लगता है कि अब इस संबंध में हमें और ज्यादा समझदार होने की जरूरत है। हमें उन चीजों में शामिल नहीं होना चाहिए, जो...

5 दिन पहले घर वापस पहुंची अंग्रेजी मीडियम की एक्ट्रेस राधिका मदान, किचन में बैठकर लिया- 2Hot2Handle चैलेंज

Image
अंग्रेजी मीडियम की एक्ट्रेस राधिका मदान 5 दिन पहले ही मुंबई से वापस अपने घर दिल्ली पहुंची हैं। लॉकडाउन में फंसे रहने के बाद अपने घर में बेफिक्र होकर रह रहीं राधिका ने सोशल मीडिया पर चल रहे टू हॉट टू हैंडल चैलेंज का एक वीडियो बनाया है। जिसमें वे किचन प्लेटफॉर्म पर बैठकर कॉफी किक्स बताती नजर आ रही हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने विवादित चाइनीज ऐप टिकटॉक पर डेब्यू भी किया है। जिसमें वे बिपाशा बसु की फिल्म राज कीइंस्ट्रूमेंटल क्लिप पर पोछा लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- आत्मनिर्भर, टिकटॉक डेब्यू। राधिका देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण मुंबई में ही फंसी रह गई थीं। इंडस्ट्री में भी 19 मार्च से शूटिंग पर रोक लगी हुई है। ## राधिका मदान अब दिल्‍ली पहुंचने के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइनमें हैं। बात अगर उनकी आने वाली फिल्मों में दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्मशिद्दतशामिल है। फिल्म में सनी कौशल, डायना पैंटी और मोहित रैना भी होंगे। डायरेक्शन कुनाल देशमुख का होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वीडियो राधि...

विद्युत जामवाल के साथ एक्शन से ज्यादा रोमांटिक सीन के लिए देने पड़े रीटेक- अदा शर्मा

Image
साल 2008 में विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म 1920 से मनोरंजन जगत में करियर शुरू करने वाली अदा शर्मा बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम करते आई हैं। पिछले साल अदा शर्मा की कमांडो-3 और बाईपास रोड फिल्म रिलीज हुईं। विद्युत जामवाल के साथ अदा ने कई खतरनाक स्टंट भी किए हैं। हाल ही में भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में अदा ने इस फिल्म के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है। सेट पर हुई कोई यादगार घटना हम फिल्म की शूटिंग से 20 दिन पहले लंदन गए थे, क्योंकि एक्शन की कोरियोग्राफी सीखनी थी। रिहर्सल के पहले ही दिन सेट पर पहुंची और गाड़ी से उतर ही रही थी कि मेरा एक्सीडेंट हो गया। असिस्टेंट डायरेक्टर ने मुझे बताया था कि गाड़ी से उतरते वक्त आप दरवाजे के बीच अपना हाथ मत रखना। लेकिन मेरा ध्यान शूट पर था और मेरी उंगली दरवाजे पर ही थी कि इतने में दूर से दौड़ता हुआ एक लड़का आया और उसने किक मारकर गाड़ी का दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा धड़ाम से बंद हुआ और मेरी उंगली फंस गई। आगे उन्होंने कहा, दरवाजा खोला गया तो दर्द से मूर्छित हो गई। सेट पर मौजूद लोग मुझे हॉस्पिटल लेकर जाने लगे, तब मैंने मना किया कि मुझे हॉस्पिटल स...

लॉकडाउन से सीख ले रही हैं अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- मेरी फैमिली में बहुत पॉजिटिव बदलाव आए हैं

Image
अर्चना पूरन सिंह लॉकडाउन के बाद से ही अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर भी फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं जिसके चलते वो कभी गार्डनिंग तो कभी मस्ती करती नजर आ रही हैं। हाल ही में भास्कर से बातचीत के दौरान अर्चना ने बताया कि इस लॉकडाउन से उन्हें कई बातें सीखने मिली हैं। बेटे और पति के काम में कर रही हैं मदद मेरे पति परमीत से ठी इन दिनों वेब सीरीज और फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। उनके साथ आइडियाज शेयर करती हूं ताकि क्रिएटिव हेल्प हो। मेरा बड़ा बेटा भी फिल्म की स्टोरी लिख रहा है, तो उसके साथ भी बैठकर स्टोरी सेटिंग करती हूं। इंस्टाग्राम पर क्रिएटिव वीडियो बनाकर पोस्ट करती हूं। खाने की शौकीन हूं तो ऐसे स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बनाती हूं ताकि बोरियत न हो। इसमें क्रिएटिविटी बहुत ज्यादा लग रही है, जो पहले नहीं लगती थी। कोविड 19 से परिवार में आए पॉजिटिव बदलाव जिम तो नहीं जा पाती हूं, लेकिन गार्डन साइड में जोगिंग और वाॅक कर लेती हूं। मेरी कमर में थोड़ी प्रॉब्लम हो गई थी, इसलिए योगा भी करना शुरू किया है। सुबह उठने से लेकर जिम, वाॅक, योग, लंंच आद...

तेलुगु गाने की धुन पर झूमता दिखा एकता कपूर का बेटा, कार्तिक आर्यन ने कहा- एक वीडियो में इतना ज्यादा स्वैग

Image
एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका 15 महीने का बेटा रवि एक गाने पर झूमता नजर आ रहा है। वो टीवी पर तेलुगु गाने की धुन सुनकर नाचने लगता है। जिसे देखते हुए एकता ने कहा कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा, 'मेरे प्रिय लड़के का पसंदीदा गाना। साथ ही 'गेंदा फूल' गाना भी उसे पसंद है। सचमुच संगीत की कोई भाषा नहीं होती।' कार्तिक ने कहा- एक वीडियो में इतने स्वैग एकता का शेयर किया वीडियो देखकर कार्तिक आर्यन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बच्चा, गाना, हीरो, फिल्म... एक वीडियो में इतने ज्यादा स्वैग।' तब उन्हें जवाब देते हुए एकता ने लिखा, 'कार्तिक मेरे भी यही विचार हैं और भी ज्यादा.... लेकिन यहां नहीं बताऊंगी। एक दिन मैं कमरे में गई तो वो इस पर डांस कर रहा था।' अरमान बोले- मेरे गाने पर झूमते देख खुशी हुई सिंगर-कंपोजर अरमान मलिक ने लिखा, 'सो क्यूट, उसे मेरे तेलुगु गीत पर नाचते और धमाल करते देखकर बहुत खुशी हुई। कितना प्यारा वीडियो है।' इसके बाद एकता ने उनसे पूछा- 'क्या तुमने ...

रश्मि देसाई से सौम्या टंडन तक, कभी ऑनलाइन डांस सीखकर तो कभी कुकिंग करके एक्ट्रेस बिता रही हैं समय

Image
शूटिंग में हमेशा व्यस्त रहने वाले सेलेब्स इन दिनों अपने घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स अपने परिवार को समय दे रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो क्रिएटिव काम करके लॉकडाउन को दिलचस्प बना रहे हैं। आइए जानते हैं टेलीविजन सेलेब्स किस तरह क्रिएटिव काम कर रहे हैं। ऑनलाइन डांस क्लास ज्वॉइन की है- सौम्या टंडन लॉकडाउन के दौरान में एक शॉर्ट फिल्म लिख रही हूं। ऑनलाइन डांस क्लासेस ज्वाइन किया है, कथक सीखती हूं। आइसक्रीम, बनोफीपाई, बिरयानी और नए-नए डिशेस बनाना सीख रही हूं। काफी समय से किताबें नहीं पढ़ी थी, अब लाइब्रेरी से किताबें निकालकर पढ़ रही हूं। भाभी जी घर पर हैं शो के को- स्टार आसिफ शेख के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर तो पिछले हफ्ते से गजल और कविता डालने का सिलसिला शुरू हुआ है। इस बार चाहती हूं कि हम हिंदी की कुछ अच्छी कविता पढ़ें। अब योगा क्लास से जुड़कर योगा और आधे घंटे रोजाना वाॅक करती हूं। क्रिएटिव आदमी कभी समय व्यर्थ नहीं करता है, कुछ ना कुछ जरूर करता रहता है। मैं हमेशा से कुछ न कुछ करती रही हूं। मेरा मानना है कि क्रिएटिव काम चलता ही रहना चाहिए। छुपे हुए टैलेंट बाहर आ ...

अरशद वारसी से लेकर मिलिंद सोमन तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने किया चाइनीज प्रोडक्ट का बहिष्कार

Image
लॉकडाउन के बीचपीएम नरेंद्र मोदी जी ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने की अपील की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर चाइना में बनें प्रोडक्ट्सका बहिष्कार करने का कैपेंन शुरू कर दिया गया। इस पहल का हिस्सा बनते हुए अरशद वारसी, मिलिंद सोमन, काम्या पंजाबी और रणवीर शौरे जैसे कई सितारे भी सामने आए हैं। अरशद जल्द करेंगे सभी चाइनीज प्रोडक्टका त्याग हाल ही में अरशद ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं जागरुक होकर वो सब इस्तेमाल करना छोड़ रहा हूं जो चाइनीज है। जैसा कि ये हमारी इस्तेमाल की जाने वाली कई चीजों का हिस्सा है तो इसमें थोड़ा समय लगेगा मगर मुझे पता है कि एक दिन हम चाइनीज फ्री बन जाएंगे। आपको भी इसे करना चाहिए। हालांकि आईफोन से ट्वीट करने के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है’। मिलिंद ने छोड़ दी टिकटॉक एप्प एक्टर मिलिंद सोमन अकसर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इंस्पायर करते रहते हैं। मगर बॉयकॉट चाइनीज प्रोडक्ट कैंपेन के सामने आते ही मिलिंद ने अपना टिकटॉक अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया है। इस बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ‘अब मैं...

आशा भोंसले ने उड़िया गीत बंदे उत्कल जननी को आवाज दी, कहा- भाषा कोई भी हो, भावनाएं हिंदुस्तानी हैं

Image
बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले ने कोरोनावॉिरयर्स को सम्मान देने के लिए उड़िया गीत को अपनी आवाज दी। खुद आशा भोसले ने इंस्टाग्रामपर इस बात की जानकारी दी। आशा भोसले ने लिखा- ये है मेरा खूबसूरत गीत बंदे उत्कल जननी। इसे शंकर अहसान लॉय ने रीक्रिएट किया है और इसे नीलम अधाब पांडा ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह गीत उन सभी फ्रंट लाइन वॉरियर्स समर्पित है, जो कोरोनावायरयरस से जंग लड़ रहे हैं। आशा भोसले ने यह पूरा गीत अपने यू ट्यूब लिंक पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि बंदे उत्कल जननी का पूरा वर्जन यहां देखा जा सकता है। इसकी भाषा भले ही उड़िया है, पर इसकी भावनाएं भारतीय हैं। हम अपने कोरोनावॉरियर्स को समर्थन देते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन सी भाषा बोलते हैं। तिरंगे को सलाम। इस गीत के लेखक कांताकाबी लक्ष्मीकांत मोहपात्रा हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उन सभी कोरोनावॉरियर्स का धन्यवाद अदा किया है, जो इस मुश्किल वक्त में संक्रमण से लड़ रहे हैं। पटनायक ने कहा कि मैं आप सभी के कर्ज में डूबा हूं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Asha Bhosle ...

करीना कपूर खान ने शेयर की नो मेकअप सेल्फी, काफ्तान पहने हुए खुद से ही कर रही हैं सवाल

Image
लॉकडाउन के बाद से ही करीना कपूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान वो ज्यादा समय अपने पसंदीदा काफ्तान (ढीले कुर्ते) में ही गुजार रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसे पहनेहुए मजेदार कैप्शन के साथ सेल्फी शेयर की है। करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी खूबसूरत सेल्फी शेयर करते हुए खुद से सवाल-जवाब किए हैं। उन्होंने लिखा, 'क्या आपने मुझसे काफ्तान पिक्चर्स के लिए कहा था?नहीं। क्या मैंने फिर भी डाल दिया?हां'। सामने आई तस्वीर में करीना बिना मेकअप के सूरज की किरणों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। ## मलाइका अरोड़ा भी करीना की राह पर गर्मियों में करीना अपनी पसंदीदा ड्रेस काफ्तान को जमकर प्रमोट कर रही हैं जिसके चलते उनके अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। उन्हीं की राह पर बेस्ट फ्रेंड मलाइका ने भी अपने जिम वियर छोड़कर काफ्तान अपना लिए हैं। कुछ दिनों पहले ही मलाइका ने काफ्तान पहने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'करीना मैंने काफ्तान के लिए जिम वियर छोड़ दिए'। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kareena Kapoor Kha...

देवोलीना के फैंस ने दी मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी, परेशान होकर एक्टर ने साइबर क्राइम में दर्ज करवाई शिकायत

Image
मुझसे शादी करोगे शो में नजर आ चुके एक्टर मयूर वर्मा ने देवोलीना भट्टाचार्या के बाद अब उनके फैंस के खिलाफ भी साइबर क्राइम शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देवोलीना के फैंस लगातार उन्हें घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपनी शिकायत की कॉपी भी मयूर ने साझा की है। एक्टर मयूर ने ट्विटर अकाउंट से साइबर क्राइम में की गई शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, एक लंबे समय से देवोलीना के फैंस द्वारा ट्विटर पर मुझे जान से मारने के लिए धमकाया जा रहा था। मैंने कई बार इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की मगर आज मैंने इसके खिलाफ एक्शन लिया है। ये शिकायत मयूर ने देवोलीनाके फैंस के खिलाफ की है। क्या था मामला कुछ दिनों पहले बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना भुला दूंगा रिलीज हुआ था। देवोलीना ने इस गाने को लेकर काफी नेगेटिव टिप्पणी की थी जिसके बाद मयूर वर्मा ने दोस्त शहनाज का पक्ष लिया था। दोनों की सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई जिसमें देवोलीना के फैंस उनके समर्थन में आते हुए मयूर को बातें सुनाने लगे। यह मामला इतना बढ़ गया कि उनके फैंस ने मयूर को घर में घुसकर मारने ...

दीपिका ने पहले लुक टेस्ट के फोटो शेयर किए, करण ने फिल्म को कई पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बताया

Image
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को रिलीज हुए रविवार को 7 साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को याद करते हुए अपने पहले लुक टेस्ट के फोटो और फिल्म में बोला अपना एक डायलॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी इस फिल्म से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए इसे सभी पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बताया। दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमारा सबसे पहले लुक टेस्ट... यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं... एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे- नैना तलवार। ये जवानीहैदीवानीके7साल अयान मुखर्जी #रणबीर कपूर #बनी।' करण ने फिल्म को प्रासंगिक बताया करण जौहर ने फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस बात को 7 साल पूरे हो चुके हैं, जब दोस्तों की ये गैंग हमारे जीवन में आई थी और इसने हमें दोस्ती और प्यार के बारे में सिखाया था। एक ऐसी फिल्म जो आज भी सभी पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक है।YJHDके7साल' ## फिल्म में थीचार दोस्तों की कहानी अयान मुखर्जी के निर्देशन में ...

इंस्टाग्राम पर रकुलप्रीत के फॉलोअर्स की संख्या 14 मिलियन के पार, एक्ट्रेस बोली- फोटोग्राफी एक कहानी है...

Image
एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते यहां उनकी पॉपुलैरिटी भी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 40 लाख (14 मिलियन) के पार पहुंच गई है। इस मौके पर उन्होंने तरह-तरह के पोज देते हुए अपने फोटोज शेयर किए और फैंस को ढेर सारा प्यार दिया। अपनी पोस्ट में रकुल ने लिखा, 'फोटोग्राफी एक ऐसी कहानी है जिसे शब्दों में पिरोने में कोई भी असफल हो सकता है। स्पष्ट रूप से मैं भी इसे शब्दों में नहीं कह सकती कि मैं अपने इंस्टा परिवार के प्रति कितनी आभारी हूं जो 14 मिलियन से भी ज्यादा बढ़ चुका है। इसलिए मेरे तरह-तरह के मूड, जब मैं बहुत खुश हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता भेज रही हूं। #होमपोजर#देसीवाइब्स' पिछली पोस्ट में बताया था रंगों का महत्व इससे पिछली पोस्ट में रकुल ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'रंग सबकुछ हैं, काला और सफेद कुछ ज्यादा है....' ## पेटा इंडिया के अभियान से जुड़ीं रकुल इससे पहले उन्होंने पेटा इंडिया के साथ एक अभ...

पापा के कहने पर छोटी सी बच्ची ने मांगी सोनू सूद से मदद,पूछा- सोनू अंकल मां को नानी के घर पहुंचा दोगे ?

Image
सोनू सूद हजारों प्रवासियों को उनके घर भेज चुके हैं। टोल फ्री नंबर जारी कर लोगों से संपर्क में भी हैं। उनके दिए वॉट्सऐप नंबर पर आने वाली मदद की अपील की रफ्तार आप देख सकते हैं। वहीं एक मजेदार वीडियोसामने आया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची उनसे मदद मांग रही है। सुनिए जरा क्या कह रही है ये बच्ची... सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनू से जुड़ी पोस्ट शेयर की हैं। जिनमें से एक महाराष्ट्र के गर्वनर से सोनू की मुलाकात का जिक्र भी है।सोनू के काम की सराहना करते हुए महाराष्ट्र के गवर्नर भगतसिंह कोशियारी ने उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है। ## रविवार को जाने वाले प्रवासियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सोनू एक बार फिर लोगों को भेजने के लिए पहुंचे। रविवार तक करीब 15 हजार से ज्यादा लोग बसों से उनके घरों तक भेजे जा चुके हैं। वीडियो में लोग सोनू के लिए तालियां बजाते और दुआएं करते भी नजर आए। इस दौरान उनके साथ नीति गोयल भी नजर आईं, जो सोनू की घर भेजो मुहिम में उनका साथ दे रही हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Viral Video...

अपनी लिखी कविता में सोनाक्षी सिन्हा ने सुनाया कोरोना वॉरियर्स का संघर्ष, बोलीं- 'वो दो पल की नींद के लिए सड़क पर ही सो जाते हैं'

Image
लॉकडाउन के बीच जहां देश की जनता अपने घरों में स्थिति समान्य होने का इंतजार कर रही है वहीं कुछ वॉरियर्स अपने परिवार से दूर सेवा दे रहे हैं। इन्हीं लोगों को ट्रिब्यूट देते हुए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक भावुक कविता तैयार की है जिसमें उन्होंने कोविड हीरो के संघर्ष को बखूबी सुनाया है। सोनाक्षी ने कविता सुनाते हुए शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है जो लोगों को खाना खिलाकर और डोनेशन के जरिए मदद कर रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जब जब जिक्र कोरोना की हार का होगा, नाम इन्हीं कोविड हीरोज का होगा। मेरी तरफ से कोविड हीरोज को एक छोटा सा ट्रिब्यूट'। अपने आर्ट पीस नीलाम करके किया फंड इकट्ठा कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने डेली वेजेस वर्कर्स के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए अपनी पेंटिंग्स की नीलामी रखी थी। उन्होंने ये काम अंशुला कपूर के फैनकाइंड प्रोग्राम के लिए किया था। नीलामी के लिए उन्होंने अपने हाथों से बनाए हुए कई आर्टपीस दिए थे, जिससे एक बड़ी राशि मिल सक...

सुमोना चक्रवर्ती से लेकर सिंगर विशाल डडलानी तक, इन सेलेब्स ने सालों बाद छोड़ी सिगरेट पीने की लत

Image
धूम्रपान कई लोगों के जीवन को प्रभावित करके एक घातक लत बन सकता है। 31 मई को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जानते हैं कि किन सेलेब्स इस लत से निजाद पा चुके हैं। और उनके लिए ये सफर तय करना कितना कठिन रहा है। मुझे खुद पर ही घृणा आती थी: 'रोडीज' फेम रघु राम दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान 'रोडीज' फेम रघु राम बताते हैं, "मुझे चार साल हो गए सिगरेट को हाथ लगाए। मेरी ये एक ऐसी आदत थी जिसे लेकर मुझे खुद पर ही घृणा आती थी। दिन में 20 सिगरेट्स पीता था।, हर बार कोशिश करता था, इस लत से छुटकारा पाने की, लेकिन आसान नहीं था। चार साल पहले मेरी मुलाकात नेटली दी लुसियो से हुई। उसने कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाईं थी। मुझे अच्छा नहीं लगता लेकिन फिर एक दिन मैंने नेटली के लिए ये लत छोड़ने का फैसला लिया। शुरुआत में बहुत दिक्कतें आईं, कई बार ऐसा लगा की फिर से हाथ में सिगरेट थाम लूं लेकिन हर बार नेटली के प्यार ने मुझे मोटिवेट किया। अप्रैल 26, 2016 को मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था और मैं हर साल इस दिन को सेलेब्रेट करता हूं। कोशिश करने के बाद मैंने सिगरेट छोड़ी: सिंगर वि...

सभी चैनल और निर्माताओं को निर्देश जारी, कलाकारों और टेक्नीशियंस के मार्च 2020 तक के बकाया पेमेंट का भुगतान तुरंत करें

Image
सिने और टीवी आर्टिस्ट ऐसोसिएशन की संस्था सिन्टा की अपील सरकार ने मान ली है। इसके तहत एक्टर्स और टेक्नीशियंस के मार्च 2020 तक के बकाया पेमेंट का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले लॉकडाउन के कारण काम न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण कलाकारों के सुसाइड करने के मामले सामने आए थे, जिसके बाद इस मामले पर सरकार ने गंभीरता से विचार कर यह निर्णय लिया। यह फैसला उन कलाकारों और टेक्नीशियंस के लिए बेहद सुकून भरा है जो 19 मार्च इंडस्ट्री में हुए लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर प्रोड्यूसर्स ने इस मुश्किल दौर में अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेर लिया था। काम न होने के डिप्रेशन के कारण ही प्रेक्षा मेहता जैसे कलाकार सुसाइड करने मजबूर हो गए। CINTAA ने ट्वीट की इस सीरीज में निर्णय लेने के लिए सरकार का शुक्रिया किया है WICE भी शूटिंग, पोस्ट प्रोडक्शन जैसे सारे कामों को लेकर अपनी अपील राज्य सरकार के पास भेज चुकी है। इतना ही नहीं लॉकडाउन के बाद शूटिंग के लिए बनाई गई 37 पन्नों की गाइडलाइन भी विचाराधीन है। गौरतलब है कि लॉकडाउन का चौथा चरण आज 31 मई ...