सुरभि ज्योति ने एक्टर्स की बकाया पेमेंट के मुद्दे पर कहा: एक-दूसरे के हालात का फायदा ना उठाएं, जरूरत पर कलाकारों को पैसे दिए जाएं
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने लॉकडाउन के दौरान पेमेंट को लेकर बयान दिया है। एक्टर्स को पेमेंट ना दिए जाने के मामलों में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे के हालात का फायदा नहीं उठाना चाहिए। अगर किसी की समस्या वाजिह है तो मैं यह कहूंगी कि उसका पैसा ना काटा जाए। लेकिन, अगर ऐसा नहीं है तो मैं कहूंगी कि एक्टर्स को कुछ वक्त के लिए इंतजार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर लगता है कि किसी व्यक्ति को वाकई पैसों की जरूरत है तो फिर उसे पैसा देना चाहिए। कम से कम थोड़ा बहुत पेमेंट ही कर देना चाहिए। हालांकि 30 मई को ही CINTAA सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशनकी अपील मानते हुए सरकार ने 30 मार्च तक सभी कलाकारों और टेक्नीशियंस का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
'मैं अपने स्टाफ को पेमेंट कर रही हूं'
सुरभि ने कहा- यह दुनिया की समस्याओं का अंत नहीं है। हालात और बेहतर होंगे। मैं केवल यही कहना चाहूंगी कि जब तक जरूरी ना हो, किसी को पैसा नहीं मांगना चाहिए। और, अगर ऐसा है तो उस व्यक्ति को पेमेंट किया जाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर मैं अपने स्टाफ का पेमेंट कर रही हूं। कम से कम मैं इतना तो कर सकती हूं। वे इस पर निर्भर हैं और ऐसे में यह मेरा फर्ज बनता है।
हमारी बहू सिल्क की कास्ट ने उठाया था पेमेंट का मुद्दा
नागिन-3 और कबूल है जैसे शो में काम कर रही सुरभि एंटरटेनमेंट वेबसाइटपिंकविलाको दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात कर रही थीं। दरअसल, हाल ही में जी टीवी के शो हमारी बहू सिल्क की कास्ट ने पेमेंट का मुद्दा उठाया था। कास्ट का कहना था कि शो को ऑफ एयर हुए एक साल से ऊपर हो गया है, इसके बावजूद हमारा पेमेंट नहीं किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36TBsAY
Comments