विराट के भाई विकास ने पैरों की फोटो शेयर की, शर्मा फैमिली के आध्यात्मिक गुरु अनंत नारायण कर सकते हैं नामकरण
जब से विराट कोहली ने यह गुड न्यूज शेयर की है तब से ही सोशल मीडिया में उनकी बेटी की खबर ट्रेंड कर रही है। अब विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसके पैर दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर विराट के भाई विकास कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है और लिखा है- खुशियों की लहर, परी घर आ गई। अनुष्का-विराट के घर आई नन्ही परी:अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म बेटी के जन्म की खबर देने के साथ ही विराट ने प्राइवेसी का ध्यान रखने की बात लिखी थी। उन्होंने खुद भी अपनी बेटी की तस्वीर शेयर नहीं की है। हालांकि उनके भाई विकास ने जो फोटो शेयर की है, उसे विरुष्का की एंजिल की पहली तस्वीर माना जा सकता है। हर फैसले में ली जाती है अनंत बाबा की सलाह बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर उसके नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक तो उसका नाम अन्वी रखा गया है। लेकिन डीएनए की खबर के अनुसार नामकरण शर्मा फैमिली के आध्यात्मिक गुरु अनंत नारायण करेंगे। शर्मा और कोहली परिवार दोनों ही महाराज अनंत के फैसलों को हमेशा से मानते रहे हैं भले ही वह शादी का फैसला हो या घ...