Posts

Showing posts from October, 2020

कंगना बोलीं- हिमाचल में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही, यहां से पैसा कमाने वाले हरामखोर नहीं कहे जाएंगे

Image
कंगना रनोट ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल साझा करते हुए लिखा है, "हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बुलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।" राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था पिछले महीने कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी। साथ ही संजय राउत पर उन्हें मुंबई न आने की धमकी देने का आरोप लगाया था और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। कंगना के ट्वीट पर भड़के संजय राउत ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने बयान में उन्हें हरामखोर लड़की कहा था। हालांकि, जब इस ब्यान के लिए राउत की चारों ओर से आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई देते हुए हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था। डलहौजी में चल रही 'भूत पुलिस' की शूटिंग पवन कृपलानी के निर्द...

वाइल्ड कार्ड कविता कौशिक को शहजाद देओल ने बताया तानाशाह, बोले- 'वो खुद को घर की मालकिन समझती हैं'

Image
शहजाद देओल के एलीमिनेशन के बाद बिग बॉस 14 में तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्री कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित ने एंट्री ली है। शो में आते साथ ही कविता कौशिक को घर की कैप्टन चुना गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने काफी बेबाक तरीके से कमान संभाली और हर किसी से घर के काम बखूबी करवाए। कविता के घर में आते ही शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है हालांकि एविक्ट कंटेस्टेंट शहजाद देओल की मानें तो कविता घर में तानाशाह बन रही हैं। नई वाइल्ड कार्ड एंट्री पर शहजाद देओल ने स्पॉटब्वॉय से कहा, 'खेल अब खुल रहा है। असल ट्विस्ट और टर्न अब शुरू हो चुके हैं। घर में मौजूद सभी सदस्य अब अपने असली किरदार में आने लगे हैं जो वो सीनियर्स की मौजूदगी में नहीं दिखा पाए। और अब जब सभी सीनियर्स जा चुके हैं तो सब अपना असली साइड दिखाने लगे हैं। मुझे लगता है कि इस समय मुझे घर में होना चाहिए था'। कविता कौशिक ने शो में आते ही घर को अपना लिया और कैप्टन बन गईं। कविता के ओवर पावर एटीट्यूड पर शहजाद ने कहा, 'मुझे उन लोगों के लिए सोचकर बुरा लग रहा है जिन्हें उनके नए रूल्स से दबाया जा रहा है। वो सबसे कह रही हैं कि हमें रू...

गिरफ्तारी से बचने के लिए दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने दायर की अग्रिम जमानत की याचिका, घर से ड्रग्स मिलने के बाद से हैं गायब

Image
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई की एनडीपीएस कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। दो बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा समन करने के बाद भी वे जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए जाहिर नहीं हुईं हैं। इसके बाद गुरुवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को करिश्मा के घर से एनसीबी की टीम को 1.8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई थी। इसके बाद एनसीबी ने समन करके करिश्मा को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। पूरे दिन एनसीबी के अधिकारी उनका इंतजार करते रहे। लेकिन वह हाजिर नहीं हुई। घर से बहुत कम मात्रा में ड्रग्स हुई है बरामद हालांकि, करिश्मा के घर से बरामद ड्रग्स बहुत छोटी मात्रा में है, लेकिन इसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। NCB सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के इस घर से सीबीडी ऑइल की तीन शीशियां भी जब्त किया गया है। आरोप सिद्ध होने पर उन्हें एक साल सश्रम कारावास या 10,000 रुपए तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है। रेड के दौरान घर पर नहीं थीं करिश्मा NCB ने करिश्मा क...

7 फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का रोल निभा चुके शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन, नींद में हो गई मौत

Image
जेम्स बॉन्ड के नाम से फेमस शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। बेटे जेसन कॉनरी ने उनके निधन की जानकारी देते हुआ बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे। वह बहामास में रह रहे थे। रात में नींद में ही उनकी मौत हो गई। अगस्त में ही उन्होंने अपना 90 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 007 सीरीज की 7 फिल्मों में दिखे शॉन पहले एक्टर थे जिन्होंने जेम्स बांड की भूमिका को बड़े परदे पर उतारा। वह 007 सीरीज की 7 फिल्मों में बतौर जेम्स बांड नजर आए थे। इनमें 'डॉक्टर नो', 'फ्रॉम रशिया विद लव', 'गोल्डफिंगर', 'थंडरबॉल','यू ओनली लिव ट्वाइस', 'डायमंड्स अरे फॉरएवर', 'नेवर से अगेन' शामिल हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता बॉन्ड सीरीज की फिल्मों से ही मिली। 40 साल तक फिल्मों में सक्रिय रहने वाले कॉनरी ने मरीन(1964), मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस (1974), द मैन हु वुल्ड बी किंग(1975), द नेम ऑफ़ द रोज (1986), हाईलैंडर(1986), इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रुसेड(1989), द हंट फॉर रेड अक्टूबर(1990), ड्रेगनहार्ट (1996), द रॉक (1996), एंड फाइंडिंग फो...

अमिताभ ने ऑप्शन में दिए हिंदू धर्मग्रंथों के नाम, विवेक अग्निहोत्री बोले- KBC को कम्युनिस्ट्स ने हाईजैक कर लिया

Image
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने महानायक अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, "केबीसी को कम्युनिस्ट्स ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे यह सीखें कि सांस्कृतिक युद्ध कैसे जीते जाते हैं। इसे कोडिंग कहा जाता है।" एक सवाल की वजह से ट्रोल हो रहे अमिताभ दरअसल, शुक्रवार रात टेलीकास्ट हुए कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने इतिहास से जुड़ा सवाल, "25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?" पूछा था। इसके ऑप्शन थे- A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनु स्मृति। इस सवाल की वजह से बिग बी पर कम्युनल होने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "और ज्यादा प्रासंगिक सवाल, जो अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति में पूछ सकते थे, "किस धार्मिक समुदाय के साथ बाबा साहेब अंबेडकर ने भारत विभाजन के दौरान पूरी जनसंख्या के ट्रांसफर की सिफारिश की थी? A)सिख B) क्रिश्चियंस C)ज्यू D) मुस्लिम।" ## एक अन्य यूजर का कमेंट ...

आरोपी ने कहा, मिर्जापुर सीरीज में मुन्ना के किरदार को देखकर मारी थी गोली, कंगना बोलीं- यही होता है जब अपराधियों का महिमामंडन करते हैं

Image
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में सोमवार को पेपर देकर लौट रही बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा 21 वर्षीय निकिता की गोली मारकर हत्या की गई थी। रोप नूह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के चचेरे भाई तौसिफ पर लगे हैं। निकिता तोमर जिसकी हत्या की गई। दरअसल, तौसीफ निकिता से शादी करना चाहता था। इसलिए वह कॉलेज के बाहर निकिता को ले जाने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही निकिता कॉलेज से बाहर आई, तौसीफ उसे जबरन कार में बिठाने लगा। लेकिन निकिता ने इंकार करते हुए विरोध किया तो तौसीफ ने उसे गोली मार दी। इस दौरान रेहान कार के अंदर बैठा हुआ था। इस घटना के बाद दोनों वहां से भाग निकले थे हालांकि बाद में पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इस मामले की देश भर में निंदा हुई। ‘मिर्जापुर’ सीरीज देखकर आया हत्या का आइडिया आरोपी तौसीफ ने पुलिस हिरासत में कुबूला कि उसने वेबसीरीज 'मिर्जापुर' देखने के बाद निकिता को मारने का प्लान बनाया था। इस सीरीज में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) भी एकतरफा प्यार में एक लड़की स्वीटी (श्रेया पिलगांवकर) को गोली मार देता है जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना तौसीफ की ...

राहुल के विवादित बयान पर सलमान खान का फूंटा गुस्सा-"तुम्हारा बेटा भी सिंगिंग प्रोफेशन आएगा तो क्या तब इसे नेपोटिज्म कहोगे?"

Image
बिग बॉस 14 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन स्पेशल एपिसोड में राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू को ये कहकर नॉमिनेट किया कि वे नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं। उन्हें शो में इसीलिए मौका दिया गया क्योंकि वो सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं। हालांकि राहुल की ये बात घर में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी पसंद नहीं आई। और सबने उनका जमकर विरोध किया। राहुल वैद्य से हुई बहस में जान ने यह स्पष्ट किया कि उनके माता-पिता बचपन में ही अलग हो गए थे और उनकी परवरिश उनकी मां ने की थी, इसलिए नेपोटिज्म का कोई सवाल ही नहीं था। इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' के एपिसोड में होस्ट सलमान नेपोटिज्म के इस टॉपिक पर टिप्पणी की सलमान ने इस बयान पर सवाल उठाए और साथ ही उन्हें गलत भी ठहराया। बातचीत के दौरान सलमान ने राहुल को बताया की उन्हें इस तरह के शब्द घर में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आगे सलमान राहुल को समझाते हैं कि अगर कोई पैरेंट अपने बच्चों के लिए कुछ करता है तो उसे नेपोटिज्म नहीं कहा जा सकता। वे आगे कहते हैं कि अगर नेपोटिज्म के कारण जान गायक बन गया होता तो वह राहुल से अधिक सफल होता। यदि आगे चलकर राहुल का बेटा सिंगिंग प्रोफेशन म...

पैदल 15 किमी. का जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद का ऐलान- हर लड़की तक साइकिल पहुंच रही है

Image
लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का अरेंजमेंट करने वाले सोनू सूद अब लड़कियों को साइकिल बांटने जा रहे हैं। दरअसल, संतोष चौहान नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोनू का ध्यान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की ऐसी हजारों लड़कियों की ओर केंद्रित किया, जिन्हें 5वीं कक्षा के बाद मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। क्योंकि लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए पैदल 8-15 किमी. का जंगल पार कर जाना होता है, जो काफी असुरक्षित है। ट्वीट देखने के बाद सोनू ने बिना देरी किए आश्वासन दिया कि वे गांव की हर लड़की तक साइकिल पहुंचा रहे हैं। संतोष चौहान का ट्वीट और सोनू सूद का रिप्लाई सोनू की मदद से बच्ची की जान बची शनिवार सुबह पीटर फर्नांडीज नाम के ट्विटर यूजर ने एक बच्ची की फोटो साझा कर सोनू सूद को बताया था कि उनकी मदद से बच्ची एक दम ठीक हो गई है। जवाब में सोनू ने लिखा था कि बच्ची की मुस्कान ने उनके दिन की शुरुआत कमाल की कर दी। ## दरअसल, मुंबई की रहने वाली 10 साल की इस बच्ची की रीढ़ की हड्डी में क्रैक था और गरीब परिवार की होने की वजह से उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। जब सोनू को इस बात की जानकारी मिली तो उ...

पिता के बाद दिव्या अग्रवाल और ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के डॉग डॉलर का निधन, लाइव सेशन के दौरान इमोशनल होकर रो पड़े कपल

Image
स्प्लिट्सविला फेम एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता संजय का 28 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पिता लंबे समय से बीमार थे जिसके बाद उन्हें कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। एक सदमे से उभरने की कोशिश कर रहीं दिव्या और उनसे ब्वॉयफ्रेंड के पालतु डॉग डॉलर ने भी दम तोड़ दिया। इस बारे में मजबूती से बात करते हुए दिव्या सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं हालांकि इस दौरान जब ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद लाइव में जुड़े तो दोनों ही इमोशनल होकर रो पड़े। दिव्या अग्रवाल हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आई थीं। इस दौरान दिव्या ने कहा कि लोगों के जाने से जिंदगी नहीं रुकती ऐसे में जरूरी है कि वो मजबूती से इसका सामना करें। इसी बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद भी लाइव सेशन का हिस्सा बने और अपने डॉग डॉलर को याद करने लगे। वरुण ने कहा कि डॉलर के जाने से वो पूरी तरह टूट गए थे जिसमें दिव्या ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। ये कहते हुए वरुण क आंखों में आंसू आ गए जिसे देखकर दिव्या भी रोने लगीं। इस वीडियो के साथ दिव्या ने लिखा, 'द शो मस्ट गो ऑन। मैं एक साहसी बेटी हूं और मैं अपने पिता...

'मिर्जापुर 2' के मेकर्स सीरीज से हटाएंगे विवादित सीन, लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक से कहा- हमारी माफी स्वीकार करें

Image
'मिर्जापुर 2' के एक सीन को लेकर उठे विवाद में वेब सीरीज के मेकर्स ने हिंदी उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक से माफी मांग ली है। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज से विवादित सीन हटाने की बात भी कही है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से माफीनामा शेयर किया गया है, जिसमें सबसे नीचे सीरीज के क्रिएटर और राइटर पुनीत कृष्णा के साइन हैं। लेटर में क्या लिखा गया? लेटर में लिखा है- प्रिय सुरेंद्र मोहन पाठक, आपके द्वारा इस ओर मेरा ध्यान दिलाया गया कि हालिया रिलीज सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 2' के एक सीन में सत्यानन्द त्रिपाठी नाम का किरदार आपकी लिखी किताब 'धब्बा' पढ़ रहा है। इसमें अन-रिलेटेड वॉयस ओवर है, जिससे आपकी, आपके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं। साथ ही बताया चाहते हैं कि यह आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए नहीं किया गया था। हम जानते हैं कि आप ख्यातिप्राप्त लेखक हैं और हिंदी क्राइम फिक्शन की दुनिया में आपका बहुत बड़ा नाम है। हम आपको यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि...

DSP मां ने 68 साल की उम्र में पास की LLB की परीक्षा, अहाना कुमरा ने कहा-मुझे आप पर गर्व है वकील साहिबा

Image
बॉलीवुड अभिनेत्री अहाना कुमरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी मां ने 68 साल की उम्र में वकील की डिग्री हासिल की है। अहाना ने इसकी जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, 40 साल तक पुलिस डिपार्टमेंट और सीबीआई को अपनी सेवाएं देने के बाद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मिसेज. सुरेश बाल्यान कुमरा को 90% एडीआर के साथ एलएलबी पास करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 68 साल की उम्र में आपके वकील बनने पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! वकील साहिबा। अहाना की इस पोस्ट पर सेलेब्स ने भी कमेंट किए। दीया मिर्जा ने लिखा, ''क्या बात है''। तापसी पन्नू ने लिखा-''बेहद इंस्पायरिंग''। ‘युद्ध’ में बनी थीं बिग बी की बेटी अहाना के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों में काम किया है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में वह प्रियंका गांधी का रोल निभाती दिखी थीं। इसके अलावा वह 2013 में आए सीरियल 'युद्ध' में अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल निभाकर चर्चा में आई थीं। अहाना पिछली ब...

कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल के बाद देवोलीना और मोहम्मद नाजिम भी छोड़ेगे शो, नवम्बर में बदल जाएगी शो की पूरी कहानी

Image
पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन लगातार दर्शकों को इंप्रेस कर रहा है। 19 अक्टूबर को ऑन-एयर हुए पहले एपिसोड के बाद से ही शो ने टीआरपी चार्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। मगर अब शो के फैंस के लिए बुरी खबर है क्योंकि सिर्फ कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल ही नहीं बल्कि अहम किरदार देवोलीना और नाजिम भी शो छोड़ रहे हैं। हाल ही में आई स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूपल पटेल की ही तरह देवोलीना और नाजिम ने भी कुछ ही एपिसोड के लिए शो साइन किया है। तीनों ही एक्टर नवम्बर के मध्य में शो को अलविदा कहने वाले हैं जिसके बाद शो को गहना (स्नेहा जैन) और अनंत के किरदारों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा खबरें हैं शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स फिलहाल रूपल पटेल के किरदार को बढ़ाने की तैयारी में हैं जिसके लिए बातचीत जारी है। रूपल ने महज 20 एपिसोड के लिए ही शो साइन किया था। देवोलीना शो में गोपी बहु और नाजिम अहम मोदी के मुख्य किरदारों को निभा रहे हैं जिनके शो छोड़ने से जाहिर तौर पर दर्शक निराश हो सकते हैं। खबरें हैं कि शो की मेकर तीनों को शो में बने रहने के लिए मनाने में लगी हुई हैं। ...

पति अभिनव ने श्वेता पर लगाए गंभीर आरोप-"कस्टडी के लिए डॉक्टर के खिलाफ जाकर 4 साल के बच्चे को कराती है स्तनपान, फर्जी हस्ताक्षर भी किए"

Image
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला ले लिया है। अभिनव की मानें तो श्वेता उन्हें उनके 4 साल के बच्चे रेयांश कोहली से अलग कर रही हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, अभिनव ने अपनी आपबीती सुनाई। हमने श्वेता तिवारी से भी अभिनव के द्वारे लगाए गए इन आरोपों पर बात करने की कोशिश की हालांकि वे अनुपस्थित रही। मेडिकल सलाह के विरुद्ध श्वेता स्तनपान कराने की कोशिश करती है: पिछले कई दिनों से श्वेता मुझे रेयांश से मिलने नहीं दे रही हैं। हाल ही में श्वेता को कोरोना हुआ था। जिसके बाद उसने रेयांश को मेरे पास भेज दिया था। दूसरे दिन ही उसमें बुखार के लक्षण दिखने शुरू हो गए, मैंने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने डॉक्टर से बात की और उसने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि रेयांश कोविड 19 पॉजिटिव हैं क्योंकि वह श्वेता के साथ दो दिनों के लिए थे। श्वेता को पहले ही कोविड हो चुका था और उसने उसी हालत में स्तनपान भी कराया था। रेयांश नवंबर में 4 साल का होने जा रहा है, लेकिन सभी मेडिकल सलाह के विरुद्ध श्वेता उसे स्तनपान कराने की कोशिश करती है ताकि अगर मैं ...

जान सानू को बिग बॉस में नहीं भेजना चाहते थे पिता कुमार सानू, बोले- 'मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हो रही है'

Image
टेलीविजन के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस साल लेजेंड्री सिंगर कुमार सानू के बेटे ने एंट्री ली है। जान सानू ने भास्कर से बातचीत में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो इस शो का हिस्सा बनें लेकिन बाद में उन्होंने मन बदल लिया था। अब हाल ही में शो में कुमार सानू का नाम लेकर घर के एक सदस्य राहुल वैद्य ने जान सानू को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताया है। नेशनल टेलीविजन पर बेटे के लिए ऐसा सुनने पर कुमार काफी नाराज हुए हैं। हाल ही में स्पॉटब्वॉय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुमार सानू ने बिग बॉस में उठे नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगर ने कहा, मेरा बेटा असल जिंदगी में एक बहुत अच्छा इंसान है। वो बहुत मदद करने वाला है लेकिन बिग बॉस हाउस में इतना प्रेशर रहता है कि आप वो भी कह देते हो जो आप कहना नहीं चाहते। वो बहुत यंग है और उसकी मां ने उसे अच्छा परवरिश दी है। मैं जान के बिग बॉस शो में जाने से खुश नहीं था। मैंने हमेशा उसे इस शो के लिए मना किया है। उसने खुद इसका ऑडीशन दिया और और सेलेक्ट हुआ, मैंने इसमें कोई मदद नहीं की है। राहुल वैद्य ने उठाया शो में नेपोटिज्म का...

'काला चश्मा' के सिंगर इनदीप बख्शी ने खुद को घर में बंद किया, अमन बैसला खुदकुशी केस के चलते मुसीबत में फंसे

Image
'सैटरडे सैटरडे' और 'काला चश्मा' जैसे गानों के सिंगर इनदीप बख्शी ने इन दिनों दिल्ली स्थित अपने घर में बंद रहने के लिए मजबूर हैं। म्यूजिक वीडियो 'राज' के लिए सुमित गोस्वामी के साथ कोलेबोरेशन के बाद उन्हें लगातार मौत की धमकी मिल रही थी। दरअसल, सुमित पर बिजनेसमैन अमन बैसला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है और वे फिलहाल जेल में हैं। बैसला ने मरने से पहले सुमित पर उनके पैसे वापस न करने का आरोप लगाया था। बख्शी को लगातार मिल रही धमकी स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सुमित गोस्वामी के साथ इनदीप बख्शी का गीत 'राज' सामने आया है, तभी से लोग बख्शी और और उनकी फैमिली को सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। लोगों के इस व्यवहार से वे काफी डिस्टर्ब हैं। न्यूज पोर्टल से बातचीत में बख्शी ने कहा, "मैं आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर हूं। मैं यह कैसे जान सकता हूं कि पर्सनल लाइफ में कौन कैसा है? क्योंकि मैं उस इंसान से प्रोफेशनली ही जुड़ा था, वह भी कंपनी के जरिए गीत की शूटिंग के लिए। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भी उसके गुनाह में शामिल हूं। कंपनी के लिए विवाद सही है। यह उनकी...

अपने दोनों डॉग्स की मौत से दुखी सलमान ने नहीं लिया था ब्रेक, बिना सोए लगातार की थी 48 घंटे तक शूटिंग

Image
सलमान खान,अजय देवगन और असिन स्टारर लंदन ड्रीम्स को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 30 अक्टूबर 2009 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में विपुल ने बताया कि कैसे अपने डॉग्स मायसन और मायजान की मृत्यु के बाद सलमान ने फिल्म के अहम सीन्स की शूटिंग की थी। दुखी सलमान ने जारी रखी शूटिंग विपुल ने कहा, ‘शेड्यूल के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिकल कॉन्सर्ट की शूटिंग की जानी थी लेकिन तभी सलमान के दोनों का निधन हो गए। सलमान दोनों से बेहद प्यार करते थे लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी। सलमान ने पैक अप के बाद भी सुबह सात बजे तक शूटिंग की, फिर वो कर्जत से मुंबई गए, अपने डॉग्स की डेड बॉडी को पनवेल वाल फार्महाउस ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया और शाम को 4 बजे दोबारा सेट पर आकर शूटिंग करने लगे।’ सलमान जानते थे कि हमने कॉन्सर्ट वाले सीन्स पर काफी पैसा खर्च किया है इसलिए उन्होंने नुकसान से सबको बचाने के लिए अपने पर्सनल लॉस को अलग रखा और शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने लगातार 48 घंटे तक बिना सोए शूटिंग की। ...

कंगना ने कहा- सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं बने, क्योंकि गांधीजी नेहरू जैसा कमजोर दिमाग चाहते थे

Image
लौहपुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती पर कंगना रनोट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने सरदार पटेल के समझौतों के लिए गांधीजी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही पटेल द्वारा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के पद से समझौते पर खेद जताया। कंगना के तीन ट्वीट... पहला ट्वीट- गांधीजी की वजह से नहीं बने प्रधानमंत्री कंगना ने पहले ट्वीट में लिखा है, "उन्होंने गांधीजी की खुशी के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे योग्य और निर्वाचित पद ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें (गांधीजी) को लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देश ने दशकों का इसका परिणाम झेला। हमारे लिए जो सही है, उसे हमें बेशर्मी से छीनना चाहिए।" दूसरा ट्वीट- गांधीजी कमजोर दिमाग चाहते थे कंगना ने अगले ट्वीट में सरदार पटेल को भारत का असली लौहपुरुष बताते हुए लिखा है, "मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, ताकि वे खुद को सामने रखकर देश को कंट्रो...

मुकेश खन्ना ने कहा- जब औरतों ने बाहर काम करना शुरू किया, तब से मी-टू की प्रॉब्लम शुरू हुई

Image
शक्तिमान कैरेक्टर निभाकर देश-दुनिया में मशहूर हुए एक्टर मुकेश खन्ना ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मी-टू अभियान पर कहा कि ये समस्या औरतों के बाहर काम करने से शुरू हुई है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं मर्दों की बराबरी करना चाहती हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं। मुकेश खन्ना बोले- औरत की रचना अलग, मर्द की अलग द फिल्मी चर्चा को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा- औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी भूल जाता हूं। प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मी-टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं। लक्ष्मी बॉम्ब नाम पर नाराज हो गए थे मुकेश खन्ना हाल ही में मुकेश खन्ना फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स पर खफा हो गए थे। उन्हें इस फिल्म के नाम को लेकर समस्या थी। खन्ना ने तब कहा था- लक्ष्मी बॉम्ब टाइटल पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। मुझसे पूछो तो फिल्म बैन जायज नहीं है। क्योंकि अभी सिर्फ ट्रेलर देखा है फिल्म अभी ...

हिना खान के पिता ने सेविंग के लिए ब्लॉक किए उनके सारे क्रेडिट और डेबिट कार्ड, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

Image
लॉकडाउन के बाद से ही एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अपनी शॉपिंग और आउटिंग की तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस कितनी खर्चीली हैं। लॉकडाउन में कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है जिससे सबक लेकर उनके पिता ने हिना को भी सेविंग करने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं हिना के पिता ने इस बात का सख्ती से पालन करवाने के लिए उनके सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी ब्लॉक कर दिए हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। हिना अपने पिता से कहती हैं कि उनके पास कोई क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड नहीं है। इस पर पिता से जवाब मिलता है, वो इसलिए क्योंकि मैंने सारे कार्ड ब्लॉक करवा दिए हैं। ये बात सुनकर हिना घबराते हुए पूछती हैं, आपने मेरे सारे कार्ड ब्लॉक कर दिए, क्यों? सेविंग के लिए ब्लॉक किए पिता के कार्ड जब हिना ने अपने पिता से इस बड़े फैसले की वजह पूछी तो जवाब में उनके पिता ने कहा, लॉकडाउन अभी खत्म नहीं हुआ है, तो तुम्हें अपने पैसे सेव करने चाहिए। ये सुनकर हिना की सब...

सुशांत से मिलने अक्सर वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में जाता था एक टॉप फिल्ममेकर, अब NCB करेगी उससे पूछताछ

Image
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब बॉलीवुड के एक टॉप फिल्ममेकर से पूछताछ करेगा। रिपोर्ट्स में नाम का खुलासा तो नहीं किया किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्ममेकर तब सुशांत से अक्सर मिला करता था, जब वे मारोल, अंधेरी (ईस्ट) स्थित वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में रह रहे थे। फिल्ममेकर सुशांत के सतत संपर्क में था। हाल ही में रिजॉर्ट में छापेमारी हुई थी कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी ने हाल ही में वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में छापेमारी की थी। इस दौरान उन्होंने वहां सुशांत से मिलने आने वालों की जानकारी भी इकट्ठा की। उन्हें बताया गया कि एक टॉप फिल्ममेकर अक्सर उनसे मिलने वहां जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCB अब उन सभी लोगों की डिटेल खंगाल रही है, जो नवंबर 2019 से जून 2020 के बीच सुशांत से मिलने आते-जाते थे। खबरों की मानें तो इस फिल्ममेकर के अलावा और भी कई लोगों से आगे पूछताछ हो सकती है। वाटरस्टोंस रिजॉर्ट में कब रुके थे सुशांत अक्टूबर 2019 में सुशांत रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे, जहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी और वे इसे अ...

फिल्म के किरदारों से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक, बेहतरीन बनी है बिजॉय नांबियार निर्देशित 'तैश'

Image
कैसी है सीरीज की कहानी लेखक-निर्देशक बिजॉय नांबियार ने मूलरूप से तैश नामक फीचर फिल्म बनाई है, जिसकी बेहतरीन एडिटिंग करके छह एपिसोड की वेब सीरीज तैयार की गई है। वेब सीरीज की कहानी का सार यह है कि बदले की भावना दो परिवारों को कैसे तहस-नहस कर देती है। लंदन की पृष्ठभूमि पर रची गई यह कहानी कालरा और कुलजिंदर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों परिवार एक-दूसरे से बदला लेने का प्रयास करता है। रोहन कालरा (जिम सरभ) के भाई कृष कालरा (अंकुर राठी) की शादी में जब कुलजिंदर (अभिमन्यु सिंह) आता है, तब उसे देखकर रोहन को अतीत की बात याद आती है और वह आग बबूला हो उठता है। रोहन के गुस्से का कारण जब उसका दोस्त सनी लालवानी (पुलकित सम्राट) पूछता है, तब वह अपने बचपन की दर्दनाक घटना के बारे में बताता है। इस पर सनी उससे कहता है कि जब वह 6 साल का था, तब उसकी बहन के साथ इसी इंसान ने दुष्कर्म किया था, लेकिन तब डर के मारे वह कुछ नहीं कर पाया था। फिर तो सनी उसे जान से मारने की कोशिश करता है, पर वह बच जाता है। लेकिन उसकी आवाज और याददाश्त चली जाती है। यह बात जब कुलविंदर के भाई पाली (हर्षवर्धन राणे) को पता चलती है, ...

सुमोना के साथ रोमांटिक हुए कृष्णा तो भारती ने दी धमकी, बोलीं- शर्म आनी चाहिए इन लोगों को

Image
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती और भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भारती कृष्णा को उनके घर में क्लेश कराने की धमकी दे रही हैं। हालांकि, यह धमकी मजाकिया अंदाज में दी गई थी। वायरल वीडियो तब बनाया गया, जब 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर सोनी चैनल के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा था। अर्चना पूरन सिंह ने पिछले दिनों यह बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। वीडियो में क्या है? वीडियो में सेट पर मौजूद लोगों की डिमांड पर कृष्णा और सुमोना रोमांटिक अंदाज में पोज देते हैं। इसी दौरान भारती कैमरे के सामने आती हैं और कहती हैं, "शर्म आनी चाहिए इन लोगों को। इन दोनों की वाट लगेगी। लड़की की तो मुझे पता नहीं, लेकिन लड़के की वाट लगेगी। मैं उसी बिल्डिंग में रहती हूं। मैं क्लेश डलवाऊंगी।" शूट के बाद भारती कृष्णा से कहती हैं कि वे यह फोटो कश्मीरा (कृष्णा की पत्नी) को भेज रही हैं तो कृष्णा भी मौके पर चौका मारते हैं और कहते हैं, "कृष्णा तो घर चला गया, मैं कृष्णा हूं ही नहीं।" वे अपने आपको सपना (द कपिल शर्मा शो में...