अमिताभ ने ऑप्शन में दिए हिंदू धर्मग्रंथों के नाम, विवेक अग्निहोत्री बोले- KBC को कम्युनिस्ट्स ने हाईजैक कर लिया
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने महानायक अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, "केबीसी को कम्युनिस्ट्स ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे यह सीखें कि सांस्कृतिक युद्ध कैसे जीते जाते हैं। इसे कोडिंग कहा जाता है।"
एक सवाल की वजह से ट्रोल हो रहे अमिताभ
दरअसल, शुक्रवार रात टेलीकास्ट हुए कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने इतिहास से जुड़ा सवाल, "25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?" पूछा था। इसके ऑप्शन थे- A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनु स्मृति। इस सवाल की वजह से बिग बी पर कम्युनल होने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, "और ज्यादा प्रासंगिक सवाल, जो अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति में पूछ सकते थे, "किस धार्मिक समुदाय के साथ बाबा साहेब अंबेडकर ने भारत विभाजन के दौरान पूरी जनसंख्या के ट्रांसफर की सिफारिश की थी? A)सिख B) क्रिश्चियंस C)ज्यू D) मुस्लिम।"
##एक अन्य यूजर का कमेंट है, "मिस्टर बच्चन आप पूरी तरह बायस्ड हैं। आपने ऑप्शन में एक ही धर्म की किताबें कैसे दीं। जब आप 'किस धर्म' शब्द से शुरू करते हो, क्यों बाकी धर्मों के ग्रंथ का नाम लेने से डरते हो कि कहीं तुम्हारा भी फांस जैसा हाल कर देंगे।
##एक यूजर ने सवाल उठाया है, "क्या अमिताभ बच्चन इस सवाल के विकल्प में भगवत गीता और ऋग्वेद की जगह बाइबिल और कुरान भी दिखा सकते थे?
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TFGxa5
Comments