नीना गुप्ता ने शेयर की 37 साल पुरानी फिल्म की वीडियो क्लिप, बोलीं- इसे मैंने ओमपुरी और सतीश कौशिक के लिए पोस्ट किया है

लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं औरसोशल मीडियाके जरिएफैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर 37 साल पहलेरिलीज हुईअपनी फिल्म 'मंडी' की एक वीडियो क्लिप शेयर की। जिसमें उनके अलावा ओमपुरी और सतीश कौशिक भी दिखाई दिए।

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए नीना ने लिखा, 'ये पोस्ट ओमपुरी और सतीश कौशिक के एक्सप्रेशन्स के लिए की है'। फिल्म की इस क्लिप में वे महफिल में सबके सामने नाचती दिख रही हैं, वहीं इस दौरान वहां बैठे ओमपुरी उन्हें लगातार देख रहे होते हैं, तभी वहां सतीश कौशिक का आना होता है, और वे आते ही नीना को ललचाई निगाहों से देखने लगते हैं।


कुछ दिन पहले भी शेयर की थी वीडियो क्लिप

छह दिन पहले भी नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी फिल्म की एक क्लिप शेयर की थी। उसमें भी वे नाचते हुए दिखाई दी थीं। तब उन्होंने लिखा था, 'वो भी क्या दिन थे। नेटफ्लिक्स पर मंडी देख रही हूं।' उनकी इस पोस्ट पर दिव्या दत्ता, राजेश्वरी सचदेव और प्राची शाह जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए इस फिल्म की तारीफ की थी।


##

श्याम बेनेगल की फिल्म है 'मंडी'

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'मंडी' को प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल ने बनाया था। यह राजनीति और वेश्यावृति पर बनी एक व्यंगात्मक फिल्म थी। जिसकी गिनती कल्ट फिल्मों में होती है। इसमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक, अन्नू कपूर, सतीश कौशिक, पंकज कपूर, सईद जाफरी, सोनी राजदान, इला अरुण और गीता सिद्धार्थ जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1983 में रिलीज हुई श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' में नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाया था। (फोटो/वीडियो नीना गुप्ता की इंस्टाग्राम वॉल से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZuicIt

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......