Posts

Showing posts from June, 2020

ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' से बुलावा, ऑस्कर के लिए कर पाएंगे वोटिंग

Image
ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट समेत कई भारतीय कलाकारों को सिनेमा के क्षेत्र मेंप्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेस' में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। एकेडमीने मंगलवार को नए आमंत्रितों की सूची प्रकाशित की। सदस्यता स्वीकार करने पर मेहमानों को 93वें अकादमी पुरस्कारों में मतदान करने का विशेषाधिकार मिल जाएगा। 819 आमंत्रित लोगों की लिस्ट में डिजाइनर नीता लुल्ला, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत और टेस जोसेफ, विजुअल इफेक्ट सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमाल, फिल्म स्कोर कंपोजर नैनिता देसाई के नाम भी शामिल हैं।अकादमी अवॉर्ड्स जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नाम से भी जाना जाता है, का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को होगा। मिलाप जावेरी ने ट्वीट कर दी जानकारी फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने एक ट्वीट करते हुए इस खबर को शेयर किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'शानदार, ये दोनों इस लायक है, ऋतिक और आलिया दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली सुपर स्टार्स हैं। अकादमी से जुड़ने पर उसका ही मान बढ़ेगा।' अकेदमी अ...

शरीर में न कोई संदिग्ध केमिकल था, न मिला जहर; मरने से पहले किसी संघर्ष के प्रमाण भी नहीं मिले

Image
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम विसरा रिपोर्ट सामने आ गई हो। इसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उनकी मौत में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं थी। यह पूरी तरह से एक आत्महत्या का मामला है। न कोई संदिग्ध केमिकल, न मिला जहर विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सुशांत सिंह के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध केमिकल या जहर नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा को मुंबई के जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था। नहीं मिले किसी भी संघर्ष के प्रमाण विसरा रिपोर्ट में कहा गया है, 'मौत से पहले किसी भी संघर्ष का कोई संकेत नहीं मिला है। उनके नाखूनों से भी कुछ नहीं मिला है।' सुशांत सिंह की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पिछले हफ्ते आई थी, जिसमें बताया गया था कि सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी।इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह एस्फिक्सिया बताई गई थी। यानी की शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मौत। 14 जून को आई थी पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट 14 जून को पोस्टमार्टम होने के बाद सुशांत की एक प्राइमरी रिपोर्ट सामने आई थी। जिसक...

4500 करोड़ के घाटे के बाद अगस्त से सिनेमाघर खुलने की उम्मीद, दिवाली-क्रिसमस के लिए दो बड़ी फिल्मों का ऐलान

Image
पिछले तीन महीने से लॉकडाउन के कारण सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स पर ताला लगा है। इसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री को करीब 4500 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। यह जानकारी मल्टीप्लेक्स चैन आइनॉक्स के अधिकारियों ने दी। Mark your calendars! We are getting ready to bring you Rohit Shetty’s Sooryavanshi on Diwali and Kabir Khan’s 83 on Christmas THIS YEAR!! pic.twitter.com/bzPh8w4aqS — INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) June 30, 2020 दरअसल, मंगलवार को दो बड़ी फिल्मों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' और कबीर खान निर्देशित रणवीर सिंह स्टारर '83' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। दोनों फिल्में क्रमशः दिवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएंगी। दैनिक भास्कर ने इसे लेकर कार्निवल, पीवीआर और आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स चैन से रिएक्शन मांगा था। रिलीज डेट के ऐलान का आइडिया धर्मा और रिलायंस का कार्निवल और पीवीआर के अधिकारियों ने बताया कि दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस करने के पीछे का आइडिया धर्मा प्रोडक्शन और रिलायंस एंटरटेनमेंट का था। उन्होंने कहा, "धर्मा...

भारत सरकार ने बैन लगाया 59 चीनी ऐप्स पर, लेकिन बात हो रही सिर्फ एक ऐप टिक टॉक की

Image
सोमवार को मोदी सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को देश की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए बैन कर दिया।भारत-चीन के बीच बढ़ रहे सीमा विवाद के बाद से ही लगातार चीनी ऐप्स को देश में बैन करने की मांग तेज हो रही थी।हालांकि, सरकार ने भले ही 59 ऐप्स को बैन किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर अधिकतर रिएक्शन टिकटॉक से जुड़े ही देखने को मिल रहे हैं। टिकटॉक पर लगे बैन को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष का कहना है कि टिकटॉक जैसे ऐप्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा थे और इनपर बैन लगाकर सरकार ने बिल्कुल सही किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से टिकटॉक में काम करने वाले लोगों की नौकरी और आर्टिस्ट का प्लेटफॉर्म छिन जाने की बात कही जा रही है। यूजर टिकटॉक बैन को बता रहे देशहित में उठाया गया कदम ## ## ## ## बैन के विरोध में यूजर बोले- नौकरी तो भारतीयों की ही जा रही है ## ## ## ## ## ## ## पक्ष - विपक्ष के बीच मजे लेने वालों की भी कमीनहीं ## ## ## ## ## ## ## हमारे मोबाइल में पहले से नहीं है टिकटॉक ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The govern...

बेसमेंट कंपनी: लाइफ कॉमेडी से भरपूर है पहली जॉब करने वालों की दास्तां - MX प्लेयर पर देखें बिल्कुल फ्री

Image
MX एक्सक्लूसिव सीरीज़ और मिर्ची प्ले ओरिजिनल लेकर आए हैं एक मजबूत और मजेदार कहानी, जिसका नाम है 'बेसमेंट कंपनी'। यह सीरीज पहली जॉब करने वाले राज, सिमरन और राहुल के लाइफ को दिखाती है, जिन्हें अपने ऑफिस के बेसमेंट में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। यह परिस्थिति ही उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव लाती है, जिससे वे अधिक बिजनेस लाने के लिए अट्रैक्ट होते हैं। अपेक्षा (एक्सपेक्टेशन) बनाम वास्तविकता (रियलिटी) के बीच यह सीरीज दिखाती है कि इन तीन बदनसीब दोस्तों ने उम्मीद तो कुछ और किया था, लेकिन ये कहीं और फंस जाते हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों से निकलकर कुछ हासिल करने के लिए वे अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सीरीज कंपनी की चारदीवारी के बीच उनकी दोस्ती, रिश्तों और नई जिंदगी को दर्शाती है। ट्रेलर देखनें के लिए क्लिक करें - हमने इस सीरीज को लेकर मयूर मोरे, अपूर्वा अरोड़ा और गगन अरोड़ा से बातचीत की, जो Basement Company में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पढ़ें उन्होंने अपने किरदार और केमिस्ट्री के बारे में क्या कहा। क्या आप हमें बेसमेंट कंपनी में अपने रोल के बारे में बता सकते हैं? अपूर्वा:...

82 साल के मनोज कुमार को भा गई बच्चे की देशभक्ति, वीडियो शेयर कर कहा- इसे ऑस्कर मिलना चाहिए

Image
फिल्मों, सोशल गैदरिंग्स और अवॉर्ड फंक्शनों से लम्बे समय से दूर भारत कुमार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। 82 साल के मनोज ने ट्विटर हैंडल पर एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने एक डायलॉग बोलता नजर आता है। मनोज कुमार को इस बच्चे की देशभक्ति इतनी पसंद आई कि उन्होंने वीडियो शेयर कर इसे ऑस्कर देने की मांग कर डाली। फरवरी 2020 में हुए थे सम्मानित बात मनोज कुमार की करें तोभारतीय सिनेमा में उनकेयोगदान के लिए बॉलीवुड के डब्ल्यूबीआर गोल्डन एरा सम्मान के साथ उन्हें फरवरी 2020 मेंवर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया था। इससे पहले पद्म विभूषण दिलीप कुमार को भी यहसम्मान मिल चुका है। सम्मान पत्रसंतोष शुक्ला वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष और प्रो. डॉ राजीव शर्मा द्वारा ने उनके घर जाकर दिया था। नारे पर बनाई थी फिल्म मनोज कुमार की पहली फिल्म फैशन 1957 में आई थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता 1965 में रिलीज हुई शहीद से मिली। देशभक्ति फिल्मों में एक्टिंग कर चुके मनोज कुमार ने भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाईं जो शास्त्री जी के दिए हु...

अब शेखर कपूर से भी पूछताछ करेगी मुम्बई पुलिस, सुशांत को लेकर फिल्म पानी बनाने वाले थे

Image
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 16 दिन हो चुके हैं। तब से लेकर अब तक मुंबई पुलिस करीब 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी सेमंगलवार को पूछताछ हुई। इस बीच खबर आई है कि मुंबई पुलिस मशहूरडायरेक्टर शेखर कपूर से भी इस मामले में पूछताछ करने वाली है। इसके लिए उन्हें समन भेजा जा रहा है। 14 जून को सुशांत की आत्महत्या के बाद शेखर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उनके दर्द के बारे में बताया था और कहा था कि -मैं जानता हूं कि तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है उन लोगों की कहानी, जिन्होंने तुम्हें इतना निराश किया कि तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश पिछले 6 महीने के दौरानमैं तुम्हारे आसपास होता। काश, तुम मुझ तक पहुंच गए होते। तुम्हारे साथ जो हुआ, वह उनके कर्मों का फल है, तुम्हारे नहीं। पानी की कहानी खुद शेखर कपूर ने करीब 20 साल पहले लिखी थी और यह 2040 की दुनिया में पानी की कमी पर बेस्ड फिल्म थी, लेकिन बन नहीं पाई। 4 वजहें जिनके चलते जांच में जुड़ रहा शेखर का नाम 1. आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही तीन फिल्मों का कॉन...

करीना और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर डेब्यू फिल्म को याद किया, एक्ट्रेस बोलीं- सुबह चार बजे उठकर खुद से एक बात कही

Image
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिफ्यूजी' को रिलीज हुए मंगलवार (30 जून) को 20 साल पूरे हो गए। ये अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की डेब्यू फिल्म भी थी और इन दोनों ने भी बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए अपनी भावनाएं फैंस को बताईं। करीना के मुताबिक फिल्मों में आने का उनका फैसला उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला रहा। करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म को याद करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा पहला शॉट सुबह 4 बजे था.... आज सुबह भी मैं 4 बजे उठी, फिर आईना देखा और अपने आप से कहा कि ये मेरा अब तक का लिया सबसे अच्छा फैसला रहा। कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के 20 साल... आप सभी से मिले प्यार, समर्थन और शक्ति के लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों की बेहद आभारी हूं।' 'फिल्मों में मुझे जीवन देने के लिए जेपी दत्ता का... सबसे प्यारे सह-कलाकार होने के लिए अभिषेक बच्चन का... और इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का धन्यवाद। दोबारा उसी समय में जाना चाहती हूं... #20YearsAndNotGivingUp' अपनी पोस्ट के साथ करीना ने फिल्म में अपने पहले शॉट क...

एक्टर के फैन्स और परिवार के सपोर्ट में दिलजीत दोसांझ , बोले- यह फिल्म थिएटर में रिलीज होनी चाहिए

Image
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि, अभिनेता के फैन और फैमिली मेंबर्स चाहते हैं कि इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए। अब पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड में आए एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी यही इच्छा जाहिर की है। दिलजीत ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इसका कैप्शन पंजाबी में दिया है, जिसका हिंदी अनुवाद है- यह तो थिएटर में रिलीज होनी चाहिए। मैं भाई से दो बार मिला था। जानदार बंदा था यार। मैं हॉटस्टार पर यह फिल्म जरूर देखूंगा। विकास गुप्ता ने भी जताई थी यही इच्छा इससे पहले सुशांत के दोस्त और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने कहा था कि फिल्म पहले थिएटर्स में आनी चाहिए। उन्होंने इंस्टाग्राम परफिल्म की प्रोडक्शन कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो को टैग करते हुए लिखा था- निवेदन है क्या आप सिनेमा हॉल ओपन होने के बाद 'दिल बेचारा' को वहां रिलीज कर सकते हैं। यह सुशांत की आखिरी फिल्म है और इसे थिएटर्स में न देखना दिल टूटने जैसा होगा। पूरा देश इसे वहीं देखना चाहता है। ## सबसे पहले प...

अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन के साथ हाथ मिलाते फोटो शेयर की, कहानी बताते हुए बोले- उस दिन बॉडीगार्ड्स मेरे पीछे दौड़ पड़े थे

Image
अनुपम खेर ने हाल ही में मशहूर अमेरिकी सिंगर और 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन के साथ अपनाएक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें वे उनके साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखी पोस्ट में अनुपम ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए इस मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया। अनुपम ने बताया कि हमारी ये मुलाकात 24 साल पहले हुई थी, जब वे भारत आए थे। अनुपम ने दो फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस फोटो की कहानी: 1996 में जब माइकल जैक्सन भारत आए थे, तब चुनिंदा लोगों के एक समूह को उनसे मिलने के लिए ओबेरॉय होटल के गार्डन में एक्सक्लूसिवली आमंत्रित किया गया था। मैं भी उन भाग्यशाली में से एक था। इसके लिए भरत भाई शाह का आभार। वहां बगीचे में विशेष मेहमानों के लिए बैरिकेड्स के साथ एक छोटा सा मंच बनाया गया था।' 'मैं उस जादूगर को देख रहा था' आगे अनुपम ने लिखा, 'माइकल जैक्सन अपने सुईट से निकलकर नीचे आए और अपने अंगरक्षकों के साथ तात्कालिक मंच पर खड़े हो गए। वहां मौजूद चुनिंदा मेहमान शांति से बैठे हुए थे और हैरानी वाली मुद्रा में थे। मैं इस जादूगर को देख रहा था, जिसने अपनी इलेक्ट्रिफाइंग ...

फनी वीडियो बनाने वाली शिल्पा के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, लिस्ट में रितेश, नेहा, दीपिका भी शामिल

Image
भारत सरकार ने सोमवार को 59 चाइनीज ऐप को देश में बैन कर दिया। इन सभी ऐप्स में वीडियो टिकटॉक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ फेम और कमाई का जरिया भी बन गया था। आम लोगों के साथ-साथ यह बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुका था। शिल्पा शेट्टी टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कभी पति, कभी अपनी अन्य फैमिली मेंबर्स तो कभी काम वाली बाई के साथ फनी वीडियो बनाकर साझा करती आई हैं। बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर और एक्ट्रेसेस इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैन्स से सीधे जुड़ गए थे। इनमें से अधिकतर फनी वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। कुछ के लिए यह फिल्म/गाने के प्रमोशन का जरिया था तो वहीं कुछ डांस, सिंगिंग और अपनी रेसिपी का हुनर दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले 10 सेलेब्स #1. शिल्पा शेट्टी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) फॉलोअर्स : 19.6 मिलियन शिल्पा ज्यादातर पति राज कुंद्रा के साथ फनी वीडियो बनाती थीं। ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं और फिटनेस से जुड़े संदेश देती थीं। अपने योग सेशन के वीडियो भी साझा करती थीं। #...

आमिर खान का हाउस स्टाफ पॉजिटिव; परिवार में सभी की रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन मां जीनत की जांच होना बाकी

Image
कोरोना वायरस की चपेट में अब आमिर खान का घर भी आ गया है। आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को कन्फर्म कियाकि उनकाहाउस स्टाफ कोरोनावायरसपॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उनके परिवार की जांच हुई। इस जांच में आमिर और उनका परिवार कोरोना निगेटिव पाया गया। लेकिन उनकी मां जीनत हुसैनकी जांच अभी तक नहीं हुई। आमिर ने फैन्स से मां के लिएदुआ करने की अपील की है। बीएमसी को किया शुक्रिया आमिर खान ने पोस्ट में स्टाफ के पॉजीटिव पाए जाने के बाद बीमएसी द्वारा लिए गए एक्शन के बारे में भी लिखा। आमिर कीपोस्ट में संख्या तो पता नहीं चलीलेकिन वे एक से ज्यादा स्टाफ की बात कर रहे हैं। सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। आमिर ने बीमएसी द्वारा उन्हें दी गई मेडिकल सहायत की भी तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया। साथ ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को भी शुक्रिया कहा। बीते महीनेप्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर के स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गयाथा। करण ने खुद इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी थी। इसके बाद संक्रमितों को घर के एक सेक्शन में क्वारैंटाइन कर दिया गया था और करण का प...

मलाइका अरोड़ा, निया शर्मा, कुशल टंडन और रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने खुशी जताई, काम्या पंजाबी बोलीं- शानदार खबर

Image
भारत और चीन के बीच लद्दाख के गलवान इलाके में हुई हिंसक झड़प के बाद सरकार ने टिक टॉक समेत चीन के 59 ऐप पर सोमवार को बैन लगा दिया। जिसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है।मलाइका अरोड़ा, काम्या पंजाबी, निया शर्मा, कुशल टंडन और अन्य कई सितारों ने इस बैन को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ाने टीवी पर चल रही इस खबर का फोटो लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान मुझे मिली सबसे अच्छी खबर... आखिरकार अब हमें लोगों के हास्यास्पद वीडियो नहीं देखने पड़ेंगे।' सीरियल 'नागिन' की एक्ट्रेस निया शर्मा ने ट्विटर पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे देश को बचाने के लिए आपका धन्यवाद। टिक टॉक नाम के इस वायरस को दोबारा कभी अनुमति नहीं मिलना चाहिए।' काम्या पंजाबी ने इस खबर के बारे में एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'शानदार प्रधानमंत्री कार्यालय। जबरदस्त खबर। #जय हिंद #बायकॉट चाइनीज प्रोडक्ट्स# बायकॉट चाइनीज ऐप्स' कुशल टंडन ने इस ...