बेसमेंट कंपनी: लाइफ कॉमेडी से भरपूर है पहली जॉब करने वालों की दास्तां - MX प्लेयर पर देखें बिल्कुल फ्री
MX एक्सक्लूसिव सीरीज़ और मिर्ची प्ले ओरिजिनल लेकर आए हैं एक मजबूत और मजेदार कहानी, जिसका नाम है 'बेसमेंट कंपनी'। यह सीरीज पहली जॉब करने वाले राज, सिमरन और राहुल के लाइफ को दिखाती है, जिन्हें अपने ऑफिस के बेसमेंट में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। यह परिस्थिति ही उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव लाती है, जिससे वे अधिक बिजनेस लाने के लिए अट्रैक्ट होते हैं।
अपेक्षा (एक्सपेक्टेशन) बनाम वास्तविकता (रियलिटी) के बीच यह सीरीज दिखाती है कि इन तीन बदनसीब दोस्तों ने उम्मीद तो कुछ और किया था, लेकिन ये कहीं और फंस जाते हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों से निकलकर कुछ हासिल करने के लिए वे अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सीरीज कंपनी की चारदीवारी के बीच उनकी दोस्ती, रिश्तों और नई जिंदगी को दर्शाती है।
ट्रेलर देखनें के लिए क्लिक करें -
हमने इस सीरीज को लेकर मयूर मोरे, अपूर्वा अरोड़ा और गगन अरोड़ा से बातचीत की, जो Basement Company में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पढ़ें उन्होंने अपने किरदार और केमिस्ट्री के बारे में क्या कहा।
क्या आप हमें बेसमेंट कंपनी में अपने रोल के बारे में बता सकते हैं?
अपूर्वा: मैं साउथ दिल्ली में रहने वाली एक पंजाबी लड़की सिमरन अहूजा का किरदार निभा रही हूं। इसलिए अपूर्वा के रुप में मुझे दिल्ली के पॉश एरिया में रहने वाली एक फैंसी, स्वाभिमानी लड़की के चरित्र को निभाना था, जो हमेशा खुलेपन भरी जिंदगी जी है। लेकिन वो एक ऐसी जगह फंस जाती है, जहां वह रहना नहीं चाहती, लेकिन उसे वहां रहना ही पड़ता है, क्योंकि उसके पास कोई दूसरी च्वाइस नहीं है। इस तरह से जिस जगह वह फंसी है उसे वो जगह और वहां के लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो इनसब के बीच ही अपनी खुशियां तलाशती है। मुझे अपूर्वा का किरदार इसलिए ज्यादा अट्रैक्ट किया, क्योंकि मुझे भी पंजाबी म्यूजिक बेहद पसंद है। जब मुझे बताया गया कि इसमें पंजाबी म्यूजिक के इर्द-गिर्द मेरा कैरेक्टर है तो मैं खुद को इस सीरीज का हिस्सा बनने से रोक नहीं पाई।
मयूर: मैं इसमें राहुल पंडित का किरदार निभा रहा हूं और यह उसका पहला जॉब एक्सपीरिएंस है। राहुल को बिल्कुल पता नहीं होता कि ऑफिस का सेटअप कैसा होता है। वह चाहता हैकि ऑफिस में अपना काम टाइम से शुरू करे और टाइम पर खत्म करे। वह अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना चाहता है और इसके लिए ही वह इस कंपनी से जुड़ जाता है ताकि उसे एक्सपीरिएंस भी मिले। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति बदलती है और उसे बेसमेंट में रहने को मजबूर कर दिया जाता है। पूरी सीरीज इसी के इर्द-गिर्द है।
गगन: मैं इसमें राज का किरदार निभा रहा हूं, जो सीरीज के तीन किरदारों राहुल, सिमरन और राज में से एक है। मैं एक टिपिकल दिल्ली के लड़के का कैरेक्टर प्ले कर रहा हूं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बेहद महत्वाकांक्षी है। वह बिंदास है और ऑफिस में बड़ी आसानी से किसी से भी दोस्ती कर लेता है। लेकिन विपरित परिस्थिति के कारण शांत रहने वाला लड़का और महत्वाकांक्षी लड़की उसके बेस्ट फ्रेंड बन जाते हैं। यह बेहद मजेदार शो है। एक दूसरे के साथ काम करके कैसा लगा?
अपूर्वा: गगन और मयूर के साथ काम करना बेहद ही मजेदार रहा। शो के दौरान हम प्रोफेशनल के तौर होते थे और शूटिंग खत्म होते ही मैं भूल जाती थी कि एक लड़की हूं और लड़कों की तरह सोचने लगती। मुझे खुशी है कि लॉकडाउन से ठीक पहले मैंने अपने दोस्तों के साथ काम किया, जिसकी यादें खुशियां देती हैं। इस सीरीज का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं और मुझे लगता है कि काम के बाद भी अगर को-स्टार्स के साथ मस्ती करते हैं तो स्क्रीन पर केमिस्ट्री भी जबर्दस्त दिखाई देगी।
मयूर: इस सीरीज का एक्सपीरिएंस मजेदार था। इसके पहले मैंने गगन के कई शोजदेखे और एक दिन के लिए मुलाकात भी हुई थी। हालांकि, मैं अपूर्वा के बारे में अपने दोस्तों से सुना था, लेकिन उसके कोई शोज नहीं देखे थे। ऐसे में गगन, अपूर्वा और मैंने काफी मजे किए। आप हमारी बॉन्डिंग को शो में भी देख सकते हैं।
गगन: यह काफी जबर्दस्त था। मैंने अपूर्वा के साथ पहले भी काफी काम किए हैं। सही बोलूं तो मैंने अपने करियर की शुरुआत ही अपूर्वा के साथ किया था और हम बहुत करीब हैं। मैं उसके साथ बेहद सहज महसूस करता हूं, लेकिन मयूर को लेकर थोड़ा डरा हुआ था, क्योंकि मैंने पहले उसके साथ काम नहीं किया था और उसका पिछला शो काफी हिट हुआ था। ऐसे में मुझे नहीं पता था कि क्या, कैसे होगा। हालांकि, उम्मीद परे सबकुछ बेहतर ढंग से खत्म हुआ और मुझे उसके साथ काम करना बेहद मजेदार लगा। ऑफस्क्रिन हमारी बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि वो ऑनस्क्रिन भी दिखाई देगी। मेरे और मयूर की बॉन्डिंग देखकर अपूर्वा को भी जलन होने लगी थी।
इस शो की USP क्या है? इसमें ऐसा क्या है जो युवाओं को कनेक्ट करेगा?
अपूर्वा: लोगों को यह शो देखना चाहिए, क्योंकि यह लाइफ कॉमेडी का एक हिस्सा है और यह आपकी भी स्टोरी हो सकती है। मैं इस स्टोरी को जानने के बावजूद रिलीज होते ही मैं इसे दोबारा देखने से रोक नहीं पाउंगी। इसमें बिल्कुल अलग तरीके का रिलेशनशिप देखने को मिलेगा, जो बिल्कुल नया है। मैंने पहले भी रोमांटिक से लेकर टिपिकल गर्ल तक के कई किरदार किए हैं, लेकिन यह उन सबसे अलग है। इसमें बातचीत में कहीं से भी कोई रोमांटिक एंगल दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह सीरीज ताजी हवा के झोंके की तरह है, जिसे लोग पसंद करेंगे।
मयूर: पहली बात तो बता दूं कि यह कहानी उन सबकी जिंदगी से जुड़ी है, जो ऑफिस जाते हैं या फिर किसी और तरीके से काम कर रहे हैं। हर ऑफिस की अपनी कठिनाइयां और मुश्किलें हैं जिसे वहां काम करने वाले कर्मचारी स्वीकार कर लेते हैं। इस शो में राहुल के किरदार के रुप में मैं पहले दिन तय करता हूं कि मैं ये करुंगा, मैं वो करुंगा... क्योंकि उसके पास करने का पावर होता है। ऐसे में हर कोई अपने फर्स्ट जॉब एक्सपीरिएंस को इससे कनेक्ट कर सकता है। इसे देखकर लगेगा कि आपकी तरह किसी और के मन में भी वैसी ही भावनाएं है, जो आपके अंदर हैं। आपके बॉस और कलिग्स नए हैं और उनके साथ नए सिरे से आपको सीखना है।
गगन: हाल-फिलहाल में हमने मर्डर, मिस्ट्री और बदला से भरे कंटेंट को देखा। ऐसे में यह सीरीज इन सबसे अलग और बिल्कुल नया है, जो हल्की कॉमेडी, जीवन के संघर्ष को दिखाती है, जो हर किसी से कनेक्ट करता है। हम सभी को पता है कि ऑफिस में कैसे काम होता है, वहां पर कैसे पोलिटिक्स होती है और लोगों से गहरी फ्रेंडशिप होती है। ऐसे में यह शो उन सभी को राहत देगी, जो नए कंटेंट से जुड़ा सीरीज देखना चाहते हैं। गगन ने आगे कहा कि हमने यह शो बड़े प्यार से बनाया है, जिसमें डायरेक्टर्स और राइटर्स ने भी काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं, बेसमेंट कंपनी के सारे क्रू मेंबर्स ने जमकर मेहनत की है और आपसे वादा करते हैं कि इसे देखकर आप भी मुस्कुराएंगे। ऐसे में जब आप लॉकडाउन की वजह से ऑफिस नहीं जा रहे हैं, यह आपको उसकी याद दिला देगा।
MX प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में अभी देखें 5 एपिसोड वाले इस सीरीज को क्लिक करें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31zO67p
Comments