Posts

Showing posts from September, 2020

अनुराग कश्यप पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, एक्ट्रेस पायल घोष की एफआईआर पर आज पूछताछ के लिए वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया गया

Image
मुंबई में रहने वाली साउथ की एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा लगाए रेप के आरोप में फंसे निर्माता अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस आज(गुरुवार को) सुबह 11 बजे पूछताछ करेगी। बुधवार को कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि समन में उन्हें पुलिस ने बिना अनुमति मुंबई नहीं छोड़ने के लिए भी कहा है। हालांकि, एक्ट्रेस के आरोपों को कश्यप ने वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी तरह से खारिज किया है और बेबुनियाद बताया गया है। अनुराग कश्यप पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार भारतीय दंड सहिता की धारा 376 (I)(महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप), 354(महिला की मर्यादा भंग करने के लिए उसपर हमले), 341(किसी महिला को गलत तरीके से रोकना) और 342(किसी व्यक्ति को गलत ढंग से बंधक बनाना) के तहत अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें से 376 गैर जमानती धारा है, माना जा रहा है कि अगर कश्यप पर लगे आरोप में सच्चाई मिलती है तो उनकी गिरफ्तारी भी संभव है। पायल ने ट्वीट कर कहा-आशा करती हूं न्याय मिलेगा मुंबई पुलिस के समन पर अभिनेत्री पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा,'अनुराग कश्यप को स...

आयुष्‍मान 16 अक्‍टूबर से अभिषेक कपूर की फिल्म शुरू करेंगे; पिछले 15 दिनों से चंडीगढ़ में है कास्‍ट और क्रू, दिसंबर तक शूट कंप्लीट करने की योजना

Image
अक्‍टूबर में तीन बड़े एक्‍टर्स की फिल्‍में ऑन द फ्लोर होंगी। अक्षय कुमार लंदन में ‘बेलबॉटम’ का अगला शेड्यूल शूट करेंगे। वहीं सलमान खान गांधी जयंती वाले दिन से ‘राधे’ का पैच वर्क पूरा करेंगे। जिसकी शूटिंग मंबई से तीन घंटे की दूरी पर करजत स्थित एनडी स्‍टूडियो में होगी। तीसरा नाम आयुष्‍मान खुराना का है, जो कि एक अर्से से चंडीगढ़ में ‘वर्क फ्रॉम होम टाउन’ कर रहे हैं। आयुष्मान के बारे में कहा जा रहा था कि वो भी गांधी जयंती से अभिषेक कपूर की फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे, मगर ऐसा नहीं है। फिल्‍म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग 16 अक्‍टूबर से शुरू होगी, जो लंबी चलेगी। मेकर्स का प्‍लान चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शूट करते हुए इसे दिसंबर तक पूरा करने का है। नवंबर से ज्वॉइन करेंगी वाणी कपूर अभिषेक कपूर की इस फिल्‍म में आयुष्‍मान के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। मगर वो नवंबर से ही टीम को ज्वॉइन कर पाएंगी। क्योंकि वो इन दिनों 'बेलबॉटम' की शूट में व्‍यस्‍त हैं। उधर आयुष्‍मान के करीबियों का कहना है कि अगले तीन साल तक उनकी तारीखें ब्लॉक हैं। वो आगे छह और मेकर्स को अपनी तारीखें दे चुके...

8 महीने बाद 15 अक्टूबर से खुल रहे हैं थिएटर, अभिषेक बच्चन ने कहा- ये हफ्ते की सबसे अच्छी खबर है

Image
कोरोना के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार को जारी कर दी गईं। केंद्र ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी भी दे दी है। मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा को कुल क्षमता के 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र एसओपी जारी करेगी। इस खबर के आते ही बी टाउन सेलेब्स की खुशी का पार नहीं है। सबसे पहले अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया और इसे हफ्ते की सबसे अच्छी खबर बताया। 13 मार्च के बाद नहीं हुई फिल्में थिएटर में रिलीज थिएटर्स में रिलीज की गई इस साल की आखिरी फिल्म इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम थी। जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी। इसके बाद से लगभग 35 फिल्में ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी हैं। अक्टूबर में भी 5 से ज्यादा फिल्में ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर चुकी हैं। ऐसे में गाइडलाइन आने के बाद कितनी प्रोड्यूसर्स फिल्में थिएटर में लाते हैं और कितने दोनों प्लेटफॉर्म पर, यह बड़ी बात होगी। 2020 की भरपाई आसान नहीं 2019 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन साल रहा। इस साल करीब 250 फिल्में रिलीज हुई थीं और सभी ने लगभग 5600 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इतना ही नहीं, ब...

एनसीबी अधिकारी का बड़ा दावा- शाहरुख खान के घर ड्रग्‍स लेकर जाते थे अर्जुन रामपाल, हमें इंटेलीजेंस एजेंसी से पुख्ता सबूत मिले हैं

Image
बॉलीवुड ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा। एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स पैडलर्स ने बॉलीवुड के चार हीरो के नाम भी लिए हैं। ये हैं शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डिनो मोरिया। बड़ी खबर ये है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख को ड्रग्स सप्लाई करते रहे हैं। अब तक सिर्फ हीरोइनों के नाम ही आ रहे थे। पहली बार बड़े हीरो भी जद में आते दिख रहे हैं। एनसीबी के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बॉलीवुड के बड़े नामों का खुलासा किया है। उनसे बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग भास्कर के पास मौजूद है। दो दिन से मीडिया में नाम तो नहीं आ रहे थे, उनके बदले में सिर्फ ‘A’, ‘D’ ‘R’ और ‘S’ के कोड नाम से जो बातें कही जा रही थीं। अब ये साफ हो गया है कि A का मतलब अर्जुन रामपाल, D से डिनो मोरिया, R से रणबीर कपूर और S से शाहरुख खान का नाम है। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि ड्रग पैडलर के सोर्स ने कहा है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग सप्लाई करते रहे हैं। लेकिन डिनो मोरिया किसे सप्लाई करते थे? इस पर अधिकारी ने कहा कि इसका पता लगाना बाकी है। पूछताछ जारी है। एनसीबी अधिकारी से बातचीत, जस की तस... सवाल: किसने इन नामों के बा...

एक साल पहले एक्टर संजय गांधी की पत्नी का कार्डियक अरेस्ट से हुआ था निधन, याद करते हुए एक्टर बोले- 'उसने मेरी बाहों में दम तोड़ा, वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था'

Image
टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर संजय गांधी की पत्नी सुजाता को गुजरे हुए एक साल बीत चुका है। एक्टर अपनी पत्नी से बेहद करीब थे लेकिन अक्टूबर 2019 में उन्हें खोने बाद वो पूरी तरह अकेले हो चुके हैं। उनके लिए इस हादसे को भूल पाना नामुमकिन हैं मगर इसी बीच उन्होंने बताया कि कैसे बेटी, दोस्तों और काम ने उन्हें इससे आगे बढ़ने में मदद की। हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान संजय ने पत्नी के गुजरने का दिन याद करते हुए बताया ‘वो कार्डियक अरेस्ट था। उन्होंने अपनी आखिरी सांस मेरी बाहों मे ली। हम उन्हें हड़बड़ी में अस्पताल लेकर गए थे, डॉक्टर ने उनकी जांच की और कहा कि पल्स अब भी चल रही हैं। तुरंत इलाज शुरू हुआ जिसके डेढ़ घंटे बात उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मैं उस दिन को कभी भूल नहीं सकता, वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड, अपने सहारे और अपनी सोल मेट को खो दिया। संजय और उनकी पत्नी सुजाता। मुझे अंदर से खालीपन महसूस होता हैः संजय संजय और उनकी पत्नी शादी से पहले भी दोस्त थे। दोनों की शादी को 23 साल हो चुके थे जिससे उन्हें 20 साल की एक बेटी भी है। वाइफ को...

दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन स्टार्स को समन भेजेगी एनसीबी, तीनों के नाम के पहले अक्षय S, A और R

Image
बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब तीन बड़े मेल स्टार्स का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीनों एक्टर्स के नाम का पहला अक्षय S, A और R है। तीनों ही एक्टर्स दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं। एनसीबी से जुड़े सूत्रों की मानें तो तीनों एक्टर्स को आने वाले सप्ताहों में समन भेजा जा सकता है। 50 पॉपुलर नाम एनसीबी की राडार पर रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी की राडार पर बॉलीवुड के 50 पॉपुलर नाम है। इनमें कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स शामिल हैं। इससे पहले बॉलीवुड से रिया चक्रवर्ती, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा, प्रोड्यूसर मधु मंतेना और क्षितिज रवि प्रसाद से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन के सहयोगी रहे क्षितिज फिलहाल एनसीबी की कस्टडी में हैं। लग रहे थे सिर्फ एक्ट्रेसेस को बुलाने के आरोप पिछले दिनों शेखर सुमन और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एनसीबी पर सवाल उठाया था कि जांच एजेंसी सिर्फ फीमेल एक्टर्स को टार्गेट कर रही है? इस पर मुंबई एनसीबी के प्रमुख समीर वानखेड़े ने दैनिक भास्कर से कहा था, "लोगों को ऐसा क्‍यों लगता है? यह...

इन सेलेब्स के लिए कहर बनकर आया कोरोना, बेरोजगारी के चलते किसी को बेचनी पड़ी सब्जी तो किसी ने सोशल मीडिया पर मांगी आर्थिक मदद

Image
कोरोना वायरस महामारी से दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। महामारी का असर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी खासा पड़ा है। कई फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग रुक चुकी है जिससे कलाकार बेरोजगार हो गए हैं। उनके लिए अपनी आजीविका चलाना दूभर हो गया है।इस वजह से कोई सब्जी बेचने को मजबूर हो गया है तो कोई सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांग कर अपना गुजारा कर रहा है। रामवृक्ष गौर कई टीवी शोज में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके रामवृक्ष गौर काम नहीं होने की वजह से इन दिनों आजमगढ़ में सब्जी बेच रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने ये काम बंद कर दिया है। राम की मानें तो अब उन्हें एक भोजपुरी फिल्म में काम मिल गया हैं जिसमें वे असिस्टेंट डायरेक्टर रहेंगे। पिछले दिनों उन्होंने बताया, 'पिछले 18 सालों में मैंने कई टीवी शोज और फिल्में कीं, जिनसे मैंने अच्छे खासे पैसे भी कमाए। हालांकि पिछले 3 साल से मेरी तबियत काफी खराब चल रही है जिसकी वजह से मैं ज्यादा काम नहीं कर पाता। इसी दौरान मेरी जितनी भी बचत थी वो इलाज में खर्च हो गई।' 'किसी तरह काम चल रहा था ...

मुंबई फॉरेंसिक टीम ने नहीं किया था अभिनेता के विसरा का ड्रग टेस्ट, एम्स की जांच के बाद सामने आई लापरवाही

Image
मंगलवार को एम्स ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी। इस दौरान पैनल ने मुंबई फोरेंसिक लैब द्वारा की गई बड़ी लापरवाही की ओर ध्यान दिलाया। उनके मुताबिक, लैब ने कई जरूरी टेस्ट नहीं किए। इनमें से एक वह टेस्ट भी था, जिसके जरिए यह पता लगाया जा सकता था कि सुशांत को ड्रग्स दिया गया था या नहीं? परिवार का जबरदस्ती ड्रग्स देने का आरोप लापरवाही सामने आने के बाद सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया है कि हो सकता है कि उन्हें जबर्दस्ती ड्रग्स दिया गया हो। अब सीबीआई यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर मुंबई की फॉरेंसिक लैब ने विसरा के टेस्ट में इस तरह की लापरवाही क्यों की? खुदकुशी या मर्डर? अभी स्पष्ट नहीं एम्स के 5 डॉक्टर्स की टीम को लीड कर रहे सुधीर गुप्ता की मानें तो उन्होंने और सीबीआई मिलकर इस केस पर काम किया है और दोनों के बीच सहमति भी बनी है। लेकिन कुछ बातों पर अब भी विचार-विमर्श करने की जरूरत है। गुप्ता के मुताबिक, यह सच है कि सुशांत के शरीर में जहर नहीं मिला। लेकिन अभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा जा सकता कि सुशांत ने खुदकुशी की या फिर उन्हें मारा गया। 1 जुलाई को आई...

टेलीविजन के राम-सीता गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी हुए कोरोना संक्रमित, आगामी फिल्म 'द वाइफ' की शूटिंग करके जयपुर से लौटे थे एक्टर

Image
टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की कोविड 19 रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए संक्रमित होने की जानकारी दी है। गुरमीत ने बताया कि दोनों फिलहाल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन होकर जरूरी सावधानी बरत रहे हैं। गुरमीत चौधरी ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से अपने और देबीना के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। एक्टर ने लिखा, 'मेरी वाइफ देबीना और मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। खुशकिस्मती से हम ठीक हैं और होम आइसोलेशन के दौरान सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। हम अपने संपर्क में आए हुए लोगों से ख्याल रखने की अपील करते हैं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया'। जयपुर से शूटिंग करके लौटे थे गुरमीत गुरमीत फिलहाल जल्द ही फिल्म 'द वाइफ' में नजर आएंगे। लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी जिसे जयपुर में दोबारा शुरू कर दिया गया है। शूटिंग खत्म करके गुरमीत 17 सितम्बर को मुंबई वापस आए थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार दोनों जल्द ही गोवा जाने की तैयारी कर रहे थे हालांकि कोरोना पॉजिटिव आने के दोनों का ...

धोनी की प्रोडक्शन कंपनी बनाएगी रहस्यमयी अघोरी पर बेस्ड वेबसीरीज, उनकी पत्नी साक्षी ने कहा- यह चौंकाने वाला एडवेंचर रहेगा

Image
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन आईपीएल का 13वां सीजन जीतने के लिए टीम को लीड कर रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पिछले साल माही ने धोनी एंटरटेनमेंट नाम की मीडिया कंपनी खोली थी। अब यह कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है। इसमें पौराणिकता भी रहेगी और साइंस फिक्शन भी। यह एक ऐसे रहस्यमयी अघोरी की कहानी होगी, जो एक बेहद डेवलप्ड ऑर्गनाइजेशन के हाथ लग जाता है। कोशिश है कहानी बेहतर तरीके से पर्दे पर आए- साक्षी धोनी की पत्नी और कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी ने बताया- यह वेब सीरीज एक चौंकाने वाला एडवेंचर होगा। किताब माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन पर आधारित है। जब यह अघोरी एक ऑर्गनाइजेशन के हाथ में लगता है तो प्राचीन विश्वास और भविष्य के रहस्य खुलते हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि हम ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को इसमें शामिल करें और हर किरदार और उसकी कहानी को पर्दे पर लाएं।...

NCB के अधिकारी ने भास्कर को बताया- रिया और शोविक के केस में डेढ़ किलो चरस जब्त की गई है

Image
ड्रग्स मामले में मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के एडीजी अनिल सिंह ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में छोटा सा कनेक्शन है। जब यह बयान मीडिया में वायरल हुआ तो जांच एजेंसी की ओर से सफाई दी गई। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर से कहा कि सुशांत की मौत के मामले से उनका कुछ लेना देना नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि रिया और शोविक के केस में डेढ़ किलो चरस जब्त की गई है। उन्हें 10-20 साल तक की सजा हो सकती है। एनसीबी अधिकारी से हुई बातचीत के अंश:- Q. अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा,'रिया का सुशांत हत्‍याकांड से स्मॉल कनेक्शन है।' इसके क्‍या मायने हैं? A. ये गलत व्याख्या है। सुशांत की डेथ से हमारा लेना-देना नहीं है। हमारा मेन्डेट अलग है। डेथ वाला मसला रिस्‍पेक्‍टेड एजेंसी सीबीआई का है। हमारा केस और मसला ड्रग कार्टेल का है। हमारा ड्रग्स सिंडिकेट का केस है। हमारा कंसर्न डेथ नहीं है। यही बात अनिल सिंह ने भी कोर्ट ने कही थी, पर इसे मिसरीड किया जा रहा है। Q. रिया के डिफेंस लॉयर्स का कहना है कि व...

इश्कबाज की नवीना बोले और तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा हुईं कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील

Image
पार्थ समथान, हिमानी शिवपुरी, हिमांशी खुराना और श्वेता तिवारी समेत कई सेलेब्स के बाद अब इश्कबाज एक्ट्रेस नवीना बोले की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्ट्रेस फिलहाल होम क्वारैंटाइन होकर घर पर ही ट्रीटमेंट ले रही हैं। नवीना के अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रिया एसिंप्टोमैटिक हैं। दोनों ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मजेदार अंदाज में दी पॉजिटिव होने की खबर इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नवीना बोले ने मजाकिया अंदाज में अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'सेक्सी फील करना हर महिला का जन्मसिद्ध अधिकार है। और क्या मैंने बताया कि मैं कोविड 19 पॉजिटिव हूं और आइसोलेट होकर रिकवर हो रही हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है। ये तस्वीरें मेरे कोरोना पॉजिटिव होने के पहले ली गई थीं'। एसिंप्टोमैटिक हैं प्रिया आहूजा प्रिया तारक मेहता शो में सालों से रीटा रिपोर्टर का किरदार निभा रही थीं हालांकि उन्होंने शो से मेटरनिटी लीव ...

एनसीबी ने कहा- धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व स्टाफर क्षितिज ने कुबूला है तीन महीने में 12 बार गांजा खरीदा था

Image
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने धर्मा प्रोडक्शन में काम कर चुके क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया है। क्षितिज से पूछताछ में एनसीबी को पता चला है कि उसने मई से जुलाई 2020 के बीच 12 बार गांजा खरीदा था। एक रिपोर्ट में एनसीबी के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्षितिज को करमजीत ने गांजा सप्लाई किया था। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि क्षितिज को उसके अंधेरी वेस्ट स्थित घर के बाहर कई बार गांजा डिलीवर किया गया। हर बार जब उसे गांजा सप्लाई किया जाता था, तब क्षितिज 50 ग्राम गांजा देने के लिए साढ़े तीन हजार रुपए देता था। यह पेमेंट वह करमजीत नाम के शख्स को गांजा सप्लाई किए जाने पर करता था। एक और सप्लायर की गिरफ्तारी इसी दौरान एनसीबी ने क्षितिज के घर से पिए हुए गांजे का सबूत बरामद किया है। पूछताछ के दौरान ड्रग पैडलर अनुष्का अनरेजा, जिसे 12 सितंबर को अरेस्ट किया गया था। उसने बताया कि क्षितिज को ड्रग सप्लाई करने वाले का नाम संकेत हनुमान चंद पटेल है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान संकेत हनुमान ने यह कुबूल किया...

स्वरा भास्कर ने कहा- बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गई थी, ऋचा चड्ढा ने ट्वीट में लिखा- इस जगह से ऊपर भी एक अदालत है

Image
बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने के मामले में मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आ गया। जिसमें कोर्ट ने ये कहते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया कि बाबरी ढांचे को गिराना साजिश नहीं थी और न ही ऐसा करने के लिए कारसेवकों को किसी नेता ने उकसाया था। इस फैसले को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट कर हैरानी जताई। स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब, गौहर खान और फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी और अदालत के फैसले को लेकर तंज मारा। इस दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बाबरी मस्जिद ख़ुद ही गिर गया था।' एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस जगह से ऊपर भी एक अदालत है, यहां देर है अंधेर नहीं।' ## फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्री लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई, अब आप इस देश की आत्मा पर अकेले एक लंबी खूनी रेखा खींचने के आरोपों से बरी हो गए हैं। भगवान आपको बहुत लंबी उम्र दे।' ## अभिनेता जीशान अय्यूब ने फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा, '18 साल तक जिस मुद्दे को हथियार बनाया, वो...

एमएक्स प्लेयर ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज का ट्रेलर जारी किया, अभी देखें

Image
एमएक्स प्लेयर के नए क्राइम ड्रामा, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘हाई’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह ट्रेलर बिल्‍कुल एजी.रॉ.रियल (यानी धारदार, नया एवं असली) है और सभी को रोमांचित करने का दावा करता है। ड्रग्स लेने वाले, देने वाले, पैडलर्स, गैंग वार, मीडिया, फार्मा कंपनियाँ और एक क्रूर हेंचमैन वाली इस दमदार सीरीज में शहर में नये ‘हाई’ के लिए रोमांचक होड़ दिखाई गई है। शिव माथुर (अक्षय ओबेरॉय) एक ड्रग एडिक्ट है, जो ड्रग्स से पीछा छुड़ाने के लिये संघर्ष कर रहा है और अंततः खुद को एक रिहैब फैसिलिटी में पाता है। यह रिहैब डॉक्टर रॉय (प्रकाश बेलावाडी) और उसके दो जूनियर डॉक्टर श्वेता (श्वेता बासु प्रसाद) और नकुल (नकुल भल्ला) चलाते हैं, जो एक रहस्यमय कम्पाउंड पर काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनकी गोली सबसे अच्छी है, लेकिन क्या इस जादुई दवाई को पाने के लिये मरना पड़ेगा? इस गोली की मौजूदगी और सैम्पलिंग अवैध ड्रग्स के बाजार में खलबली मचा देती है और कई लोगों के अलावा एक पेशेवर हत्यारे लकड़ा (रणवीर शौरी) का ध्यान आकर्षित करती है। लेकिन क्या शिव और गैंग अपना सपना पूरा कर पायेंगे? या वे मारे जाएंगे? 9 एपिसोड ...

कोरोना पॉजिटिव हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबियत, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में किया गया एडमिट

Image
पंजाबी एक्ट्रेस, सिंगर और बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना कोरोना संक्रमित हैं। एक्ट्रेस की रिपोर्ट 26 सितम्बर को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वो होम क्वारैंटाइन होकर घर पर ही ट्रीटमेंट ले रही थीं। इसी बीच बुधवार को अचानक उन्हें ऑक्सीजन की कमी होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हिमांशी खुराना से जुड़े एक करीबी ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा, 'हिमांशी की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वो होम क्वारैंटाइन थीं। लेकिन आज सुबह अचानक उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें 105 डिग्री बुखार था और साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था'। एक्ट्रेस को सांस लेने की तकलीफ के चलते सबसे पहले चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें लुधियाना शिफ्ट किया गया है। एक्ट्रेस फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं जहां उनकी हालत में सुधार आया है। रिपोर्ट आने के महज दो दिन पहले ही हिमांशी किसान प्रदर्शन की भीड़ में शामिल हुई थीं। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं आप सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि...

सांवले रंग की वजह से प्रियंका चोपड़ा के हाथ से गई थी कई फिल्में, बिपाशा बसु को रिश्तेदार कहते थे काली

Image
महिलाओं की खूबसूरती को अक्सर उनके रंग से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर गोरे रंग वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है और सांवली लड़कियों को समाज में दोयम दर्जे का समझा जाता है। हालांकि समय के साथ यह धारणा बदल गई है लेकिन कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी इस रंगभेद से गुजरना पड़ा है। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना को भी उनके सांवले रंग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें काली और चुड़ैल तक कहा गया जिसका सुहाना ने करारा जवाब भी दिया। बॉलीवुड में और भी एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें अपने सांवले रंग की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन इससे घबराए बिना उन्होंने अपना मुकाम बनाया। प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने सांवले रंग की वजह से रंगभेद की शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, मुझे रोल देने से इसलिए मना कर दिया गया था कि मैं कुछ ज्यादा ही ब्राउन हूं। रंगभेद से निपटने का तरीका एक ही है कि अपने काम से खुद को इतना प्रूफ कर दें कि सामने वाला आपके साथ टेबल पर बैठने को राजी हो जाए। मैं अपने देश में भी अप...

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई कड़ी नाराजगी, जावेद अख्तर बोले- उन्होंने कैसे सोच लिया कि वे बच जाएंगे, कंगना बोलीं- मुझे योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है

Image
यूपी पुलिस ने हाथरस में गैंगरेप की शिकार दलित लड़की की मौत के बाद उसके शव को मंगलवार रात के अंधेरे में जला दिया। इस दौरान उसके परिजनों तक को नहीं मौजूद रहने दिया गया। पुलिस की इस हरकत को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में काफी नाराजगी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा जताया है। हालांकि कंगना रनोट ने सरकार पर भरोसा जताते हुए उसी तरह का न्याय मांगा है। इस घटना के विरोध में किए अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा 'उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस की बलात्कार पीड़िता के शव की अंत्येष्टि रात में 2.30 बजे कर दी। ये काम बिना अनुमति और परिवार की गैर मौजूदगी में हुआ। जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। उन्हें ये आत्मविश्वास क्यों है कि इस दुस्साहस के बाद भी वे बच जाएंगे। किसने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया है।' कंगना को सरकार पर है पूरा भरोसा कंगना रनोट ने यूपी सरकार पर भरोसा जताते हुए लिखा, 'मुझे योगी आदित्यनाथ जी पर अटूट भरोसा है। जिस तरह प्रियंका रेड्डी के रेपिस्ट उसी जगह पर मारे गए थे, जहां उन्होंने उसका रेप किया था और उसे जिंदा जलाया था। हम भी उसी तरह का भावुक, स्वाभाविक और आवेग वाला न्...