आयुष्‍मान 16 अक्‍टूबर से अभिषेक कपूर की फिल्म शुरू करेंगे; पिछले 15 दिनों से चंडीगढ़ में है कास्‍ट और क्रू, दिसंबर तक शूट कंप्लीट करने की योजना

अक्‍टूबर में तीन बड़े एक्‍टर्स की फिल्‍में ऑन द फ्लोर होंगी। अक्षय कुमार लंदन में ‘बेलबॉटम’ का अगला शेड्यूल शूट करेंगे। वहीं सलमान खान गांधी जयंती वाले दिन से ‘राधे’ का पैच वर्क पूरा करेंगे। जिसकी शूटिंग मंबई से तीन घंटे की दूरी पर करजत स्थित एनडी स्‍टूडियो में होगी। तीसरा नाम आयुष्‍मान खुराना का है, जो कि एक अर्से से चंडीगढ़ में ‘वर्क फ्रॉम होम टाउन’ कर रहे हैं।

आयुष्मान के बारे में कहा जा रहा था कि वो भी गांधी जयंती से अभिषेक कपूर की फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे, मगर ऐसा नहीं है। फिल्‍म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग 16 अक्‍टूबर से शुरू होगी, जो लंबी चलेगी। मेकर्स का प्‍लान चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शूट करते हुए इसे दिसंबर तक पूरा करने का है।

नवंबर से ज्वॉइन करेंगी वाणी कपूर

अभिषेक कपूर की इस फिल्‍म में आयुष्‍मान के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। मगर वो नवंबर से ही टीम को ज्वॉइन कर पाएंगी। क्योंकि वो इन दिनों 'बेलबॉटम' की शूट में व्‍यस्‍त हैं। उधर आयुष्‍मान के करीबियों का कहना है कि अगले तीन साल तक उनकी तारीखें ब्लॉक हैं। वो आगे छह और मेकर्स को अपनी तारीखें दे चुके हैं।

अगली फिल्म अनुभव सिन्हा के साथ करेंगे

अभिषेक कपूर वाली इस फिल्‍म के बाद आयुष्मान तुरंत अनुभव सिन्‍हा के साथ फिल्‍म को शूट करेंगे। उसके तुरंत बाद वो अमर कौशिक की फिल्‍म को पूरा करेंगे। अनुभव के साथ वो एक बार फिर कॉप के रोल में होंगे। हालांकि ये 'आर्टिकल15’ की सीक्‍वल नहीं होगी। अमर कौशिक के साथ वो एक और कॉमेडी करने वाले हैं।

बेलबॉटम पूरी करने के बाद लौटूंगी

उधर, लंदन से वाणी ने कहा, 'मैं अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस प्रोग्रेसिव प्रेम कहानी में आयुष्मान के साथ शूट करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी इंडस्‍ट्री दोबारा काम पर वापस लौट चुकी है। मैं भी 'बेलबॉटम' पूरा कर वहां लौटूंगी। फिलहाल शूटिंग में बहुत मजा आ रहा है, ये अनुभव शानदार था। कोरोना महामारी की चुनौती के बावजूद टीम ने शूटिंग का सुरक्षित वातावरण बनाकर रखा था। बड़ी क्रू के साथ भी हमने सुरक्षित रूप से शूट किया, जिसका श्रेय प्रोडक्शन टीम को जाता है।'

शाहिद और जॉन भी शुरू करेंगे शूटिंग

अक्‍टूबर में शूट रिज्‍यूम करने वाले और बड़े नामों में शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम का भी हैं। शाहिद कपूर कल से फिल्म 'जर्सी' के लिए देहरादून में शूट रिज्‍यूम कर रहे हैं। वहां उन्‍हें उनके पिता पंकज कपूर और एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर भी ज्वॉइन करेंगी। जॉन अब्राहम मुंबई में ही 'मुंबई सागा' की शूट पूरा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayushmann will start Abhishek Kapoor's film from October 16; Cast and crew in Chandigarh for last 15 days, plans to complete shoot by December


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hl38B

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......