21 दिन में पियानो बजाना सीखेंगे ऋतिक रोशन, वीडियो शेयर कर लिखा- दो अंगूठों की वजह से हो रही कठिनाई
बॉलीवुड डेस्क. देशभर में जारी लॉकडाउन के सातवें दिन यानि मंगलवार रात ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वे अपने खाली वक्त में पियानो सीख रहे हैं और इस काम को वे एक खास एप की मदद से कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने पियानो पर 'डेविल्स मार्च' गाने की धुन बजाकर भी बताई। साथ ही कहा कि दो अंगूठों की वजह से थोड़ी मुश्किल हो रही है। वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, 'वेदांतु (और मेरे घर के छोटे से पियानोवादक) के 21 दिन लर्निंग चैलेंज से प्रेरित हुआ। इसलिए मैं भी मिशन पियानो पर हूं। मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करने के लिए बढ़िया है। फोटोबम सौजन्य- सुजैन खान। वर्तमान में मेरे घर में डिजाइन से जुड़ी अनियमितताओं का सर्वेक्षण कर रही हैं।' इस पोस्ट में ऋतिक ने लर्निंग एप से जुड़ी जानकारी भी दी। ऋतिक बोले- मैंने 21 दिन का चैलेंज लिया वीडियो में ऋतिक ने कहा, 'हाय दोस्तों आज लॉकडाउन का सातवां दिन है और मुझे उम्मीद है आप सभी हर रोज कुछ ना कुछ नया सीखने में अपने वक्त का इस्तेमाल कर रहे होंगे। मुझे उन सभी बच्चों पर गर्...