करण जौहर ने आलिया को बताया ऊपरवाले की देन, बोले- अफसोस है कि डेब्यू फिल्म में उसका टैलेंट यूज नहीं कर पाया

बॉलीवुड डेस्क. फिल्ममेकर करण जौहर आलिया भट्‌ट को ऊपरवाले की देन मानते हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात को माना कि वे उनकी डेब्यू फिल्म में उनका पोटेंशियल नहीं पहचान पाए और उनके टैलेंट का पूरा यूज नहीं कर पाए। हालांकि वे खुश है कि अपनी अगली फिल्म 'तख्त' में उन्हें आलिया को डायरेक्ट करने का मौका मिलेगा और इस बार वे उनका पूरा टैलेंट यूज करेंगे। बता दें कि आलिया ने करण के बैनर तले ही बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था।

आलिया के साथ काम करने को लेकर करण ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' तो बस उसका इमोशनल लॉन्च है पर उसका प्रोफेशनल लॉन्च तो 'हाईवे' से हुआ है। मैंने उनके अंदर टैलेंट देखा तो था पर मुझे अफसोस है कि मैं उस टैलेंट का यूज ही नहीं कर पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करण जौहर के साथ आलिया भट्ट।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R0DCI1

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......