प्रियंका-निक ने 10 चैरिटी फंड्स में दिया योगदान, फैन्स से अपील में कहा-'आप भी मदद करें, 1 डॉलर भी कम नहीं होता'

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के संकट से जूझ रही दुनिया की मदद करने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी सामने आए हैं। कई सेलेब्स के बाद प्रियंका-निक ने भी कई रिलीफ फंड्स में योगदान देने की बात कही है। प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी कई संस्थाओं का जिक्र किया है जो कि कोरोनावायरस की वजह से पैदा हुए रोजी-रोटी के संकट को कम करने के लिए काम कर रहीहैं।

प्रियंका ने लिखा-दुनिया भर के कई लोगों को इस वक्त हमारे सहयोग की जरूरत है।ऐसे में मेरे और निक के लिए यह बात जरुरी थी कि ऐसे संस्थाओं को योगदान दिया जाए जो कम इनकम वाले और बेघर लोगों, डॉक्टरों, भूखे बच्चों और म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जरुरतमंदों को मदद कर रही हैं। इन्हें आपके सहयोग की भी जरूरत है इसलिए हम आपको भी इनके लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।कोई राशि छोटी नहीं होती फिर वो चाहे एक डॉलर क्यों न हो।


प्रियंका ने किया 10संस्थाओंका जिक्र: इसके साथ ही प्रियंका ने उन 6 संस्थानों का जिक्र किया जिनके लिए उन्होंने योगदान दिया है। प्रियंका ने लिखा-मैंने और निक ने इन चैरिटी संस्थानों को डोनेट किया है-unicef, @feedingamerica, @goonj, @doctorswithoutborders, @nokidhungry, @give_india, and @sagaftra, #IAHV, @friends_of_aseema, और #PMCares Fund. आप सब जो कर रहे हैं, उसके लिए धन्यवाद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra & Nick Jonas donated to 10 charities for COVID 19


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39zwAjT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......