साउथ स्टार पवन के साथ एक्शन करेंगी जैकलीन, 1870 के दौर पर आधारित होगी फिल्म

बॉलीवुड डेस्क. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कम फिल्में मिलने के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने अब साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया है। हाल ही में उन्होंने एक तेलुगु फिल्म साइन की है जिसमें वे सुपरस्टार पवन कल्याण के अपोजिट नजर आएंगी। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन 'गब्बर इज बैक' और 'मणिकर्णिका' फेम डायरेक्टर कृष करेंगे।

यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसका नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। इसमें पवन का किरदार रॉबिनहुड टाइप का होगा। 1870 के दौर की इस कहानी पर बेस्ड इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

'गेंदा फूल' पर हुआ विवाद

हाल ही में बादशाह और जैकलीन का एक गाना 'गेंदा फूल' रिलीज हुआ। गाना हिट है और इसे अब तक 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन अब इस ट्रैक पर एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल इस गाने पर चोरी करने का आरोप लगा है क्योंकि इसके कुछ बंगाली बोल ओरिजनल फोक सॉन्ग 'बोरलोकर बिटिलो' से मिलते हैं। इसे बंगाली राइटर रतन कहर ने लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jacqueline Fernandez to team up with Pawan Kalyan for Direct Krish film that will a period action-adventure


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UPPhdT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......