घर में हिना खान ने धोए पुराने डोरमैट, रोने की एक्टिंग कर बोलीं- मां ने दिया है ये टास्क
टीवी डेस्क. कोरोनावायरस के मद्देनजर देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते हिना खान का पूरा समय घर में ही बीत रहा है। इस दौरान वे घर के कई कामों में हाथ बंटा रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मनोरंजन को ध्यान में रखकर पोंछा लगाते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। और अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वे डोरमैट धोती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में हिना बता रही हैं कि घर में नए डोरमैट आ चुके हैं और उनकी मां ने उन्हें पुराने डोरमैट धोने का टास्क दिया है। पहले वे रोने की एक्टिंग करती हैं और फिर ब्रश और साबुन उठाकर घिस-घिसकर डोरमैट धोती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वे बैकग्राउंड में बज रहे गानों को भी एन्जॉय कर रही हैं।
फिट रहने के लिए घरेलू काम कर रही हैं हिना
लॉकडाउन के चलते हिना जिम करने बाहर नहीं जा पा रही हैं। इसलिए वे खुद को फिट रखने के लिए झाड़ू, पोंछा, कपड़े धोने, बर्तन साफ करने और खाना पकाने तक हर तरह के घरेलू काम कर रही हैं। इसके अलावा अपनी बिल्डिंग की लॉबी में उन्हें रनिंग और वर्कआउट करते भी देखा जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JsHFJi
Comments