रवीना ने अपनी पालतू बिल्ली का वीडियो शेयर किया, नहाने के बारे में पूछो तो कहती है 'नो...'

बॉलीवुड डेस्क. लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही मेंअपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी पालतू बिल्ली से बात करती नजर आरही हैं। वे उससे नहाने के बारे में पूछती हैंऔर वो बदले में नो कह रहीहै। इस वीडियो को देख यूजर्स हैरान रह गए और उन्होंने लिखा- हां ये तो सचमुच बोलती है।

पालतू बिल्ली का वीडियो शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, 'क्या कभी बिल्ली को 'ना' कहते हुए सुना है। मेरी बिल्ली #पुमा नहाने के लिए ना कहती है, लेकिन घर में रहने के लिए सहमत है'

वीडियो मेंबिल्ली ने कहा'नो...'

एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वे अपनी बिल्ली को पोंछते हुए कह रही हैं, 'तुम्हें विरोध करना बंद करना होगा। तुम ऐसा नहीं कर सकती। तुम्हें नहाना ही होगा।' इसके बाद बिल्ली कहती है 'नो...'। फिर रवीना पूछती हैं, 'क्यों... क्या तुम्हें ये पसंद नहीं। तुम शिकायत करना चाहती हो। क्या हुआ, तुमने बहुत अच्छा बाथ लिया है।' इसके बाद बिल्ली फिर कहती है 'नो...'। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, 'यस...' आगे वे कहती हैं, 'दोस्तों आज पुमा का नहाने का दिन था और ये यादगार दिन है। क्योंकि पुमा को नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं। मेरा आधा घंटा तो इसे पकड़ने में ही चला गया। इसे बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए ये बहुत बोर हो चुकी है। यहां तक कि ये भी सुरक्षित रहना चाहती है, इसलिए दोस्तों घर पर रहो, सुरक्षित रहो। ऐसा कुछ करो जिसे आप करना चाहते थे, लेकिन व्यस्तताओं की वजह से नहीं कर पा रहे थे। मैं अपना ज्यादातर वक्त इसके साथ गुजार रही हूं।'

सेलेब्स भी रह गए हैरान

रवीना के शेयर किए वीडियो में उनकी बिल्ली को ना कहते देख आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी हैरान रह गए। अमृता राव ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'छो छ्विट... बिल्ली ने नो कहा...' कोरियोग्राफर अहमद खान की पत्नी शायरा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हे ईश्वर, ये क्यूटी तो सचमुच बोलती है...सो स्वीट...' सोनाली जाफर ने लिखा, 'ये तो वास्तव में बात कर रही है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Lockdown Fun : Raveena Tandon shares video of talking Cat and writes Ever heard a cat say nooo! #pumathecat say no to a bath, agrees to stay home
रवीना की पोस्ट पर आए सेलेब्स कमेंट्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33XVMPV

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......