अर्जुन कपूर ने अंशुला को बताया पार्टनर इन क्राइम, कहा- '1990 से बहन के साथ आइसोलेशन में हूं'

बॉलीवुड डेस्क.कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। इस लॉकडाउन के चलते लोग अपने घर में रहकर सामाजिक दूरी बना रहे हैं और वायरस का खतरा कम करने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी लॉकडाउन के चलते अपने घरों में रहकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और अपनी दिनचर्या से जुड़ी हर अपडेट फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर का नाम भी इन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है।


हाल ही में अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बहन अंशुला कपूर उनकी गोद में बैठी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा , 1990 से साथ में आइसोलेट कर रहे हैं @anshulakapoor(और हां, मेरी अलमारी पर वो कार पेंट की गई है, बस पूछिए मत क्यों)। अर्जुन ने इस तस्वीर के साथ सेल्फ आइसोलेशन, क्वारेंटाइन एंड चिल, पार्टनर इन क्राइम के हैशटैग्स यूज किए हैं।


सेलेब्स ने किए कमेंट: अर्जुन की इस तस्वीर पर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट किए. टाइगर श्रॉफ ने लिखा-सो क्यूट। वहीं, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने लिखा कि अर्जुन को हमेशा से कारों का शौक रहा है और यहां तक कि उनकी बेड का डिज़ाइन भी कार की तरह ही था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Kapoor Posts Pic with Anshula, Says 'Isolating Together Since 1990'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xGtn4Q

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......