विन डीजल के बेटे ने दुनिया को दिया संदेश, कहा- "कोरोना ने परेशान करने से ज्यादा हमारी मदद की है"

हॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है। लेकिन सुपरस्टार विन डीजल के बेटे विंसेंट सिंक्लेयर का इस वायरस को लेकर अलग ही नजरिया है। विन ने अपने बेटे साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दुनिया को मैसेज दिया है। विंसेंट का मानना है कि कोरोना ने हमें परेशान करने से ज्यादा हमारी मदद की है।

"हमें ग्लोबल फैमली बनाया"
वीडियो में विंसेंट ने कहा कि, हम बताना चाहते हैं कि जितने तरीकों से कोरोनावायरस ने हमें जितनी चोट पहुंचाई है, उससे ज्यादा हमारी मदद की है। पहला कि, इस वायरस ने हमें विश्व परिवार की तरह महसूस कराया, हम सभी एक दूसरे से जुड़ गए हैं।

विन के बेटे ने कहा कि, हम कोरोनावायरस के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि हमें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा। हम दूसरी चीजों के बारे में सोच रहे हैं, जैसे कि हम दुनिया और दूसरों की मदद कैसे कर सकते हैं। बेटे के इस मैसेज से काफी खुश नजर आ रहे विन ने कहा, हम आप सभी को प्यार करते हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया- हमारी ग्लोबल फैमली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vin Diesel's son gave a message to the world, saying- "Corona has helped us more than it hurts"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ut53MY

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......