मस्जिदों को बंद करने के लिए जावेद अख्तर ने किया फतवे का समर्थन, यूजर्स ने पूछा- क्या सरकारी आदेश काफी नहीं?
बॉलीवुड डेस्क. देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रसिद्ध लेखक और गीतकार जावेद अख्तर मंगलवार को सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। इसकी वजह रही उनका एक ट्वीट, जिसमें उन्होंने मस्जिदों को बंद करने के लिए फतवा जारी करने की मांग का समर्थन किया। जावेद ने ये ट्वीट सोमवार रात किया था, जिसके बाद यूजर्स उनसे पूछने लगे कि आप फतवे का समर्थन क्यों कर रहे हैं?
अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'एक विद्वान और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ताहिर मेहमूद साहब ने दारुल उलूम देवबंद से एक फतवा जारी कर कोरोना संकट के रहने तक सभी मस्जिदों को बंद करने का निर्देश देने के लिए कहा है। मैं उनकी मांग का पूर्णतया समर्थन करता हूं, अगर काबा और मदीना की मस्जिदें बंद हो सकती हैं, तो भारतीय मस्जिदें क्यों नहीं?'
यूजर्स करने लगे ट्रोल
अख्तर का ट्वीट देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया। जाफर अली नाम के एक यूजर ने पूछा, 'और ऐसा क्यों है कि भारत की सभी मस्जिदों को बंद करने के लिए हमें फतवे की जरूरत है और भारत सरकार का अनुरोध/आदेश पर्याप्त नहीं है?' आकांक्षा राव नाम की यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'फतवा क्यों, क्या हम मध्यकाल में रह रहे हैं? क्यों आप सिर्फ देश के कानूनों का पालन नहीं कर सकते?'
## ## ## ## ##अख्तर ने एक यूजर से कहा- थोड़ा धैर्य रखो भाई
जब दिलीप सारंगी नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'फतवा क्यों, सरकार ने पहले ही तालाबंदी के आदेश दे दिए थे। क्या सरकार का आदेश लोगों के लिए मान्य नहीं है?' तो जवाब में अख्तर ने लिखा, 'कुछ सामान्य बुद्धि और धैर्य रखो भाई, क्या आप ये नहीं देखना चाहते कि वे इस अनुरोध पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। कम से कम मैं तो ये जानने के लिए उत्सुक हूं।'
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dH6OxK
Comments