एमएक्स प्लेयर ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज का ट्रेलर जारी किया, अभी देखें
एमएक्स प्लेयर के नए क्राइम ड्रामा, एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘हाई’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह ट्रेलर बिल्कुल एजी.रॉ.रियल (यानी धारदार, नया एवं असली) है और सभी को रोमांचित करने का दावा करता है। ड्रग्स लेने वाले, देने वाले, पैडलर्स, गैंग वार, मीडिया, फार्मा कंपनियाँ और एक क्रूर हेंचमैन वाली इस दमदार सीरीज में शहर में नये ‘हाई’ के लिए रोमांचक होड़ दिखाई गई है।
शिव माथुर (अक्षय ओबेरॉय) एक ड्रग एडिक्ट है, जो ड्रग्स से पीछा छुड़ाने के लिये संघर्ष कर रहा है और अंततः खुद को एक रिहैब फैसिलिटी में पाता है। यह रिहैब डॉक्टर रॉय (प्रकाश बेलावाडी) और उसके दो जूनियर डॉक्टर श्वेता (श्वेता बासु प्रसाद) और नकुल (नकुल भल्ला) चलाते हैं, जो एक रहस्यमय कम्पाउंड पर काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनकी गोली सबसे अच्छी है, लेकिन क्या इस जादुई दवाई को पाने के लिये मरना पड़ेगा?

इस गोली की मौजूदगी और सैम्पलिंग अवैध ड्रग्स के बाजार में खलबली मचा देती है और कई लोगों के अलावा एक पेशेवर हत्यारे लकड़ा (रणवीर शौरी) का ध्यान आकर्षित करती है। लेकिन क्या शिव और गैंग अपना सपना पूरा कर पायेंगे? या वे मारे जाएंगे?
9 एपिसोड की इस सीरीज का निर्देशन जाने-माने ऐड फिल्म मेकर निखिल राव ने किया है और इसमें मृणमयी गोडबोले, कुणाल नाईक, मंत्रा और मधुर मित्तल जैसे दमदार परफॉर्मर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
झलक यहाँ है, पूरी कहानी एमएक्स प्लेयर पर 7 अक्टूबर को!
एमएक्स प्लेयर के विषय में
एमएक्स प्लेयर एक एंटरटेनमेंट सुपर एप है, जो भारत में 200 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स को सेवा प्रदान करता है और एक प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के सभी प्रकारों को एक साथ लाता है, जैसे वीडियो प्लेबैक, स्ट्रीमिंग वीडियो, म्यूजिक और गेमिंग। हर मूड के हिसाब से मनोरंजन के साथ दर्शकों के लिये ‘‘एव्रीटेनमेन्ट’’ को परिभाषित करते हुए वर्तमान में यह एक एड सपोर्टेड मॉडल पर चलता है और 10 भाषाओं में प्रीमियम कंटेन्ट के 200,000 से ज्यादा घंटों की व्यापक लाइब्रेरी रखता है, जिसमें समीक्षकों द्वारा सराहे गये एमएक्स ओरिजिनल/एक्सक्लूसिव, मूवीज, वेब सीरीज, टीवी शोज, खबरें और ऑडियो म्युजिक शामिल हैं। यह एप एंड्रॉइड, आईओएस, वेब, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, एंड्रॉइड टीवी, वनप्लस टीवी, आदि पर उपलब्ध है।
एमएक्स प्लेयर का गेमिंग फीचर गेम्स फरवरी 2020 में लॉन्च हुआ था, जिसने 25 मिलियन मंथली एक्टिव गेमिंग यूजर्स के साथ भारी वृद्धि की थी और हाइपर कैजुअल मोबाइल गेम्स की यह टूर्नामेन्ट स्टाइल श्रृंखला अब उसके एंड्रॉइड और आईओएस एप्स पर उपलब्ध है।
टाइम्स इंटरनेट (भारत के सबसे बड़े मीडिया एवं मनोरंजन समूह टाइम्स ऑफ इंडिया के डिजिटल उपक्रम) से आने वाले एमएक्स प्लेयर ने अब 12 देशों में अपना विस्तार कर लिया हैः यूएई, यूएस, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, मालदीव्स और भूटान। एमएक्स ने अपने शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो एप एमएक्स टकाटक को लॉन्च कर अपने बिजनेस को और बढ़ाया है, जो अपने ही देश में पोषित हुआ एक प्लेटफॉर्म है और विभिन्न जीनर्स में शॉर्ट फॉर्म कंटेन्ट और क्रियेशन टूल्स की व्यापक श्रृंखला की पेशकश करता है और जिसके पास 1 मिलियन से ज्यादा डिजिटल इंफ्लूएंसर्स की सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा एमएक्स शेयर करो इस्तेमाल में आसान एक फाइल शेयरिंग एप है, जिसकी ट्रांसफर स्पीड बहुत तेज है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34eo3m3
Comments