कोरोना पॉजिटिव हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबियत, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में किया गया एडमिट

पंजाबी एक्ट्रेस, सिंगर और बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना कोरोना संक्रमित हैं। एक्ट्रेस की रिपोर्ट 26 सितम्बर को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वो होम क्वारैंटाइन होकर घर पर ही ट्रीटमेंट ले रही थीं। इसी बीच बुधवार को अचानक उन्हें ऑक्सीजन की कमी होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हिमांशी खुराना से जुड़े एक करीबी ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा, 'हिमांशी की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वो होम क्वारैंटाइन थीं। लेकिन आज सुबह अचानक उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें 105 डिग्री बुखार था और साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था'।

एक्ट्रेस को सांस लेने की तकलीफ के चलते सबसे पहले चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें लुधियाना शिफ्ट किया गया है। एक्ट्रेस फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं जहां उनकी हालत में सुधार आया है।

रिपोर्ट आने के महज दो दिन पहले ही हिमांशी किसान प्रदर्शन की भीड़ में शामिल हुई थीं। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं आप सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि सभी सावधानियां रखने के बावजूद मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि परसों मैं प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी जहां बहुत भीड़ थी। इसलिए आज शाम को शूट पर जाने से पहले मैंने अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया था। मैं अपने संपर्क में आए लोगों से कहना चाहती हूं कि वो भी अपना टेस्ट करवा लें और प्लीज प्रदर्शन के दौरान सावधानी रखिए। प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से कहना है कि प्लीज ये मत भूलिए की हम महामारी से गुजर रहे हैं, इसलिए सावधानी रखिए'।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona positive Himanshi Khurana was admitted to the hospital due to sudden deterioration, high fever and trouble in breathing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36fxQuJ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......