टेलीविजन के राम-सीता गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी हुए कोरोना संक्रमित, आगामी फिल्म 'द वाइफ' की शूटिंग करके जयपुर से लौटे थे एक्टर

टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की कोविड 19 रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए संक्रमित होने की जानकारी दी है। गुरमीत ने बताया कि दोनों फिलहाल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन होकर जरूरी सावधानी बरत रहे हैं।

गुरमीत चौधरी ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से अपने और देबीना के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। एक्टर ने लिखा, 'मेरी वाइफ देबीना और मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। खुशकिस्मती से हम ठीक हैं और होम आइसोलेशन के दौरान सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। हम अपने संपर्क में आए हुए लोगों से ख्याल रखने की अपील करते हैं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया'।

जयपुर से शूटिंग करके लौटे थे गुरमीत

गुरमीत फिलहाल जल्द ही फिल्म 'द वाइफ' में नजर आएंगे। लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी जिसे जयपुर में दोबारा शुरू कर दिया गया है। शूटिंग खत्म करके गुरमीत 17 सितम्बर को मुंबई वापस आए थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार दोनों जल्द ही गोवा जाने की तैयारी कर रहे थे हालांकि कोरोना पॉजिटिव आने के दोनों का प्लान बदलेगा।

रामायण शो से जोड़ी को मिला फेम

गुरमीत- देबीना साल 2008 में टेलीकास्ट हुए दंगल टीवी के शो रामायण में राम-सीता बने थे। इस शो से दोनों को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। शो के तीन साल बाद दोनों ने 2011 में शादी कर ली। दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए और पति पत्नी और वो शो में भी साथ नजर आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram-Sita Gurmeet Chaudhary and Debina Banerjee of television were corona infected, actors returned from Jaipur after shooting for the upcoming film 'The Wife'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30iJbpY

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......