पिता के बाद दिव्या अग्रवाल और ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के डॉग डॉलर का निधन, लाइव सेशन के दौरान इमोशनल होकर रो पड़े कपल

स्प्लिट्सविला फेम एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता संजय का 28 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पिता लंबे समय से बीमार थे जिसके बाद उन्हें कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। एक सदमे से उभरने की कोशिश कर रहीं दिव्या और उनसे ब्वॉयफ्रेंड के पालतु डॉग डॉलर ने भी दम तोड़ दिया। इस बारे में मजबूती से बात करते हुए दिव्या सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं हालांकि इस दौरान जब ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद लाइव में जुड़े तो दोनों ही इमोशनल होकर रो पड़े।

दिव्या अग्रवाल हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आई थीं। इस दौरान दिव्या ने कहा कि लोगों के जाने से जिंदगी नहीं रुकती ऐसे में जरूरी है कि वो मजबूती से इसका सामना करें। इसी बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद भी लाइव सेशन का हिस्सा बने और अपने डॉग डॉलर को याद करने लगे। वरुण ने कहा कि डॉलर के जाने से वो पूरी तरह टूट गए थे जिसमें दिव्या ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। ये कहते हुए वरुण क आंखों में आंसू आ गए जिसे देखकर दिव्या भी रोने लगीं। इस वीडियो के साथ दिव्या ने लिखा, 'द शो मस्ट गो ऑन। मैं एक साहसी बेटी हूं और मैं अपने पिता को गर्व महसूस करवाऊंगी'।

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद दोनों के पालतु कुत्ते डॉलर का मौत 30 अक्टूबर को हुई थी जिसके बाद एक्ट्रेस ने उसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'डॉलर सूद। तुम हमारे साथ हो। हमेशा। मैं ये कल्पना कर सकती हूं कि डेड और डॉलर दोनों हमें देख रहे हैं। हमें रोना नहीं चाहिए। ये हमारे परिवार के लिए मुश्किल समय है'।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After father, Divya Aggarwal and boyfriend Varun Sood's dog dollars passed away, couples cried during live session


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Utrvz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......