वाइल्ड कार्ड कविता कौशिक को शहजाद देओल ने बताया तानाशाह, बोले- 'वो खुद को घर की मालकिन समझती हैं'

शहजाद देओल के एलीमिनेशन के बाद बिग बॉस 14 में तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्री कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित ने एंट्री ली है। शो में आते साथ ही कविता कौशिक को घर की कैप्टन चुना गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने काफी बेबाक तरीके से कमान संभाली और हर किसी से घर के काम बखूबी करवाए। कविता के घर में आते ही शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है हालांकि एविक्ट कंटेस्टेंट शहजाद देओल की मानें तो कविता घर में तानाशाह बन रही हैं।

नई वाइल्ड कार्ड एंट्री पर शहजाद देओल ने स्पॉटब्वॉय से कहा, 'खेल अब खुल रहा है। असल ट्विस्ट और टर्न अब शुरू हो चुके हैं। घर में मौजूद सभी सदस्य अब अपने असली किरदार में आने लगे हैं जो वो सीनियर्स की मौजूदगी में नहीं दिखा पाए। और अब जब सभी सीनियर्स जा चुके हैं तो सब अपना असली साइड दिखाने लगे हैं। मुझे लगता है कि इस समय मुझे घर में होना चाहिए था'।

कविता कौशिक ने शो में आते ही घर को अपना लिया और कैप्टन बन गईं। कविता के ओवर पावर एटीट्यूड पर शहजाद ने कहा, 'मुझे उन लोगों के लिए सोचकर बुरा लग रहा है जिन्हें उनके नए रूल्स से दबाया जा रहा है। वो सबसे कह रही हैं कि हमें रूल मैंटेने करना है और अनुशासन से रहना है। मुझे लगता है वो जैसा बर्ताव कर रही हैं वो गलत है। पता नहीं क्यों बाकी सब उनकी बात सुन रहे हैं। तुम कैप्टन हो वो ठीक है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप इस लहजे में लोगों से बात करेंगे। अगर मैं घर में होता तो उससे जरूर कहता कि हैलो, बस रुक जाओ'।

बता दें कि शहजाद देओल को तीनों तूफानी सीनियर्स हिना, गौहर और सिद्धार्थ ने मिलकर बाहर किया था। जनता की बजाय सीनियर्स द्वारा एविक्ट किए जाने पर शहजाद ने काफी नाराजगी जताई थी। शहजाद से पहले सारा गुरपाल बेघर हुई थीं जिन्हें भी सीनियर्स ने ही चुना था। इस हफ्ते बेघर होने के लिए कविता कौशिक, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन और निशांत मलकानी को नॉमिनेट किया गया है।

विवादों में श्वेता तिवारी:पति अभिनव ने श्वेता पर लगाए गंभीर आरोप-"कस्टडी के लिए डॉक्टर के खिलाफ जाकर 4 साल के बच्चे को कराती है स्तनपान, फर्जी हस्ताक्षर भी किए"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahzad Deol think wild card Kavita Kaushik is dictator, said - 'She considers herself the mistress of the house'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mFM50G

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......