दीपिका ने पहले लुक टेस्ट के फोटो शेयर किए, करण ने फिल्म को कई पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बताया

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को रिलीज हुए रविवार को 7 साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को याद करते हुए अपने पहले लुक टेस्ट के फोटो और फिल्म में बोला अपना एक डायलॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी इस फिल्म से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए इसे सभी पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बताया।

दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमारा सबसे पहले लुक टेस्ट... यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं... एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे- नैना तलवार। ये जवानीहैदीवानीके7साल अयान मुखर्जी #रणबीर कपूर #बनी।'

करण ने फिल्म को प्रासंगिक बताया

करण जौहर ने फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस बात को 7 साल पूरे हो चुके हैं, जब दोस्तों की ये गैंग हमारे जीवन में आई थी और इसने हमें दोस्ती और प्यार के बारे में सिखाया था। एक ऐसी फिल्म जो आज भी सभी पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक है।YJHDके7साल'

##

फिल्म में थीचार दोस्तों की कहानी

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म चार दोस्तों रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन की कहानी दिखाई गईथी, जो अलग तरह से जीवन जीने का नजरिया बताते हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया था। इसके डायलॉग्स हुसैन दलाल ने लिखे थे और संगीत प्रीतम का था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई थी। (फोटो/वीडियो दीपिका और करण के सोशल मीडिया अकाउंट्स से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cj76sv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......