देवोलीना के फैंस ने दी मयूर वर्मा को जान से मारने की धमकी, परेशान होकर एक्टर ने साइबर क्राइम में दर्ज करवाई शिकायत
मुझसे शादी करोगे शो में नजर आ चुके एक्टर मयूर वर्मा ने देवोलीना भट्टाचार्या के बाद अब उनके फैंस के खिलाफ भी साइबर क्राइम शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देवोलीना के फैंस लगातार उन्हें घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपनी शिकायत की कॉपी भी मयूर ने साझा की है।
एक्टर मयूर ने ट्विटर अकाउंट से साइबर क्राइम में की गई शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए लिखा, एक लंबे समय से देवोलीना के फैंस द्वारा ट्विटर पर मुझे जान से मारने के लिए धमकाया जा रहा था। मैंने कई बार इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की मगर आज मैंने इसके खिलाफ एक्शन लिया है। ये शिकायत मयूर ने देवोलीनाके फैंस के खिलाफ की है।
क्या था मामला
कुछ दिनों पहले बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना भुला दूंगा रिलीज हुआ था। देवोलीना ने इस गाने को लेकर काफी नेगेटिव टिप्पणी की थी जिसके बाद मयूर वर्मा ने दोस्त शहनाज का पक्ष लिया था। दोनों की सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई जिसमें देवोलीना के फैंस उनके समर्थन में आते हुए मयूर को बातें सुनाने लगे। यह मामला इतना बढ़ गया कि उनके फैंस ने मयूर को घर में घुसकर मारने की धमकी तक दे दी। इससे पहले भी मयूर ने देवोलीना के खिलाफ उनकी छवि खराब करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XOckHp
Comments