रश्मि देसाई से सौम्या टंडन तक, कभी ऑनलाइन डांस सीखकर तो कभी कुकिंग करके एक्ट्रेस बिता रही हैं समय

शूटिंग में हमेशा व्यस्त रहने वाले सेलेब्स इन दिनों अपने घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स अपने परिवार को समय दे रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो क्रिएटिव काम करके लॉकडाउन को दिलचस्प बना रहे हैं। आइए जानते हैं टेलीविजन सेलेब्स किस तरह क्रिएटिव काम कर रहे हैं।

ऑनलाइन डांस क्लास ज्वॉइन की है- सौम्या टंडन

लॉकडाउन के दौरान में एक शॉर्ट फिल्म लिख रही हूं। ऑनलाइन डांस क्लासेस ज्वाइन किया है, कथक सीखती हूं। आइसक्रीम, बनोफीपाई, बिरयानी और नए-नए डिशेस बनाना सीख रही हूं। काफी समय से किताबें नहीं पढ़ी थी, अब लाइब्रेरी से किताबें निकालकर पढ़ रही हूं। भाभी जी घर पर हैं शो के को- स्टार आसिफ शेख के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर तो पिछले हफ्ते से गजल और कविता डालने का सिलसिला शुरू हुआ है। इस बार चाहती हूं कि हम हिंदी की कुछ अच्छी कविता पढ़ें। अब योगा क्लास से जुड़कर योगा और आधे घंटे रोजाना वाॅक करती हूं। क्रिएटिव आदमी कभी समय व्यर्थ नहीं करता है, कुछ ना कुछ जरूर करता रहता है। मैं हमेशा से कुछ न कुछ करती रही हूं। मेरा मानना है कि क्रिएटिव काम चलता ही रहना चाहिए।

छुपे हुए टैलेंट बाहर आ रहे हैं- अशनूर कौर

इस लॉकडाउन के दौरान काफी हिडेन टैलेंट बाहर आ रहे हैं। यह टाइम रिलैक्स करने के लिए बहुत सही है। इस समय कुछ बेसिक कुकिंग कर रही हूं। घर पर अलग-अलग तरह के केक आदि बना रही हूं। कुछ हेल्दी और क्विक चीजें बनाना और अलग तरह के वर्क आउट सीख रही हूं। मैंने स्केचिंग करना शुरू किया है। मुझे पहले नहीं पता था कि स्केचिंग भी कर सकती हूं। ऐसे प्रॉपर स्केचिंग की क्लासेस नहीं ले रही हूं, इंटरनेट से देखकर कुछ कुछ सीख रही हूं। साथ ही मैंने डायरी भी लिखना शुरू किया है, क्योंकि लॉग में आप अकेले होते हो इतनी सारी चीजें होती हैं। साथ ही मेरे ट्वेल्थ स्टैंडर्ड के ऑनलाइन क्लासेस चल रहे हैं। अपने रूम की थोड़ी साफ-सफाई करके उसे डेकोरेट भी कर रहती हूं।

##

लॉकडाउन का समय बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है- रश्मि देसाई

बतौर एक्टर अपने आप पर बहुत सारी चीजें हैं, जो मैं करना चाहती थी। अपने हेल्थ को लेकर, लुक्स को लेकर साथ ही अपने काम को लेकर, एक्टिंग को लेकर तो इस समय मैं उस पर फोकस कर रही हूं। मैंने अपना लाइव चैट शुरू किया था कि मेरे जो फैंस हैं, वह इससे कुछ इंफॉर्मेशन ले पाए। घर की तो एक जिम्मेदारी का एहसास तो रहता ही है। हम घर पर ही बैठकर बहुत कुछ कर सकते हैं। बस हमारी थोड़ी-सी इंफॉर्मेशन करेक्ट होनी चाहिए। लॉकडाउन का समय अच्छा है या बुरा है, यह लोगों पर डिपेंड करता है। मैंने अपने लॉकडाउन का समय बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है। इस वक्त देश बहुत बड़ी परेशानियों से जूझ रहा है। अगर इस समय को लेकर रोते हुए बैठूंगी तो कुछ होने नहीं वाला है। हमें अपने आपको आने वाले समय के लिए तैयार करना है और इस समय उस पर ही मैं काम कर रही हूं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Rashmi Desai to Soumya Tandon, by learning online dance and sometimes by cooking, the actresses are spending time in creatvity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36JTc1o

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......