MX प्लेयर की ओरिजनल सीरिज 'पवन और पूजा' के लिए साथ आए हिचकी, बंटी और बब्ली के निर्देशक

इंडियन ऑडियंस के प्रीमियम कंटेंट को मुफ़्त में लाने के अपने विज़न के साथ, MX प्लेयर ने इंडस्ट्रीज़ में कुछ ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाया है, जो ओरिजिनल्स और एक्सक्लूसिव्स कंटेंट के लिए अलग नजरिए से काम करते हैं। इस बार प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपनी आगामी MX ओरिजनल सीरीज 'पवन और पूजा' के लिए एक नहीं बल्कि बॉलीवुड के तीन प्रमुख क्रिएटिव्स माइंड्स के साथ जुड़ रहा है!

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, जो अपनी फिल्मों 'वी आर फैमिली और हिचकी' के लिए जाने जाते हैं, तो शाद अली 'साथिया, बंटी और बबली और ओके जानू' के निर्देशक रहे हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर अजय भुयान ने इनकी मदद की है। यह रिलेशनशीप बेस्ड ड्रामा है, जो 3 कपल्स को दिखाता है और संयोग से तीनों कपल का नाम 'पवन और पूजा' है। हैरत की बात ये है कि इन तीनों कपल को लाइफ के अलग-अलग स्टेज में पता चलता है कि उनका प्यार वास्तव में सशर्त, टूटने योग्य और संदिग्ध है। 'पवन एंड पूजा' में वरिष्ठ अभिनेता महेश मांजरेकर - दीप्ति नवल, शरमन जोशी - गुल पनाग और तारुक रैना - नताशा भारद्वाज बतौर कपल दिखाई दिए हैं।

निर्देशक, लेखक, कार्यकारी निर्माता और एक पटकथा और संवाद लेखक के तौर पर इसका क्रेडिट सिद्धार्थ पी मल्होत्रा को जाता है। उन्होंने 'वी आर फैमिली' से लेकर 'हिचकी' जैसी फिल्मों से प्यार, रिलेशनशीप और बदलते विचारधारा को बेहतरीन तरीके से दिखाया है, जो आज भी प्रासंगिक हैं। इस सीरीज के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “यह शो प्यार और रिश्तों के बारे में है और इनका मतलब तीन अलग-अलग पीढ़ियों से है। तीनों कहानियां लोगों के वास्तविक जीवन के अनुभवों से ली गई हैं जो प्यार की अवधारणा पर सवाल उठाती हैं और यह कहती हैं कि प्यार आदर्शवादी नहीं है, चलो यथार्थवादी रहें। लाइफ अब ब्लैक एंड व्हाइट नहीं है, यह ग्रे है। यह शो भी मूल रूप से लाइफ के ग्रे शेड्स को दिखाता है।”

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के साथ इस शो के क्रिएटर्स में शाद अली भी शामिल हैं। 'साथिया' और 'ओके जानू' जैसी ब्लॉकबस्टर सक्सेस देने के बाद उन्होंने नए जमाने की प्रेम कहानियों को एक अनोखा रंग देने की कोशिश की है, जो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। वह ‘पवन और पूजा’ श्रृंखला के निर्देशक भी हैं। श्रृंखला के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, "इस सीरीज की कहानियां और परिस्थितियां बहुत वास्तविक हैं, जो किसी की भी हो सकती हैं। यह स्टोरी कपल्स और प्यार की है, लेकिन इसके जरिए आपको इसका एक अलग पहलू देखने को मिलेगा। हर एक कैरेक्टर शानदार तरीके से तैयार किया गया है और हर एक्टर ने इसे दूसरे स्तर पर ले जाने की कोशिश की है, यह वास्तव में उन एक्टर्स का शो है।"

शाद अली के साथ इस सीरीज का निर्देशन अजय भुयान ने भी किया है। 'पवन और पूजा' की शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "किसी भी रिलेशनशीप में ऐसी कोई करिश्माई चीजें नहीं होती हैं, जिससे रिश्ते खत्म हो जाते हैं, बल्कि छोटी-छोटी बातें और उनकी पेचीदगियां ही किसी रिश्ते के खत्म होने की वजह बनती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने ‘पवन और पूजा’ श्रृंखला बनाई।”

आप इस सीरीज को 14 फरवरी 2020 से MX प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Original web series 'Pawan & Pooja' to release on 14 Feb


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ChXdA

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......