शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'कामयाब' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

द्रिश्यम फिल्म्स प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'कामयाब' बॉलीवुड के कॅरेक्टर एक्टर यानी सहायक कलाकार पर बनी एक कड़वी पर मिठास भरी कहानी बयान करती है।

कामयाब दुनिया भर के फिल्म समारोहों में प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, और अब 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई प्रतिभावान कलाकार शामिल हैं! एक तरफ़ जहॉं संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में दिखायी देंगे, वहीं दीपक डोबरियाल, सारिका सिंघ और इशा तलवार सहायक भुमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है, जिन्हें अपनी लघु फिल्म 'अमदावाद मा फेमस' के लिए नैशनल अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है।

इस फिल्म का ट्रेलर सुधीर (संजय मिश्रा) - एक सुपरस्टार साइडकिक और अनुभवी करैक्टर एक्टर - की कहानी दर्शाता है। सुधीर को जब पता चलता है की वो 499 फिल्में कर चुके हैं, तो अपनी सेवानिवृत्ति से बाहर आकर '500' फिल्मों का एक रिकॉर्ड बनाने निकल पड़ते हैं। फिल्म का ट्रेलर, एक ऐसे करैक्टर एक्टर की दिल छू लेने वाली कहानी दर्शाता है, जिसे राउंड फिगर पूरा करने के लिए एक यादगार, रिकॉर्ड-तोड़ भूमिका की तलाश है!

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, और द्रिश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'हर किस्से के हिस्से कामयाब' के प्रोड्यूसर्स गौरी खान, मनीष मुंद्रा, और गौरव वर्मा हैं! यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज़ होने वाली है।

देखें ये मज़ेदार ट्रेलर -



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The trailer of the film 'Kaamyaab' made at Shahrukh Khan's production house, released


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39MvLVM

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......