'प्रेम रोग' से 'मुल्क' तक ऋषि कपूर के पॉपुलर डायलॉग्स, 'लव आज कल' में कहा - 'जाने से पहले आखिरी बार मिलना क्यों जरूरी होता है'

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल में निधन हो गया। ल्यूकेमिया से जूझ रहे ऋषि ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था।उनकी मौत की जानकारी बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट के जरिए दी। बॉलीवुड में लगातार दूसरे दिन एक दिग्गज की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को एक्टर इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए।

ऋषि ने बॉलीवुड पारी की शुरुआत 1970 में आई फिल्म 'जोकर' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। 5 दशक के लंबे करियर में ऋषि ने करीब 121 फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'द बॉडी' थी। इसमें उन्होंने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।

अगर आप मेरी दाढ़ी और ओसामा बिन लादेन की दाढ़ी में फर्क नहीं कर पा रहे हैं तो भी मुझे हक है मेरी सुन्नत निभाने का- मुल्क
ट्रिगर खींच, मामला मत खींच, खिच गया ना तो बहुत तकलीफ दूंगा- डी डे
हम आज जो फैसला करते हैं, वही हमारे कल का फैसला करेगा - फना
हम आज जो फैसला करते हैं, वही हमारे कल का फैसला करेगा - फना
खाली फीस भरने से पापा होने की ड्यूटी पूरी नहीं होती, पापा की ड्यूटी होती है बच्चों की खुशियां- दो दूनी चार
रीत रिवाज इंसान की सहूलियत के लिए बनाए जाते हैं, इंसान रीत रिवाजों को लिए नहीं- प्रेम रोग
जाने से पहले, एक आखिरी बार मिलना क्यों जरूरी होता है- लव आज कल
प्रेम तो वो रोग है जो आसानी से लगता नहीं, और जब लग जाता है ना, फिर कभी मिटता नहीं- प्रेम रोग
प्यार करने वाले ऐतबार का सर्टिफिकेट नहीं मांगते- कर्ज
हर इश्क का एक वक्त होता है, वो हमारा वक्त नहीं था, पर इसका यह मतलब नहीं कि वो इश्क नहीं था- जब तक है जान
हम दिल्ली वाले मुल्क के साथ-साथ दिल पर भी हुकूमत करना जानते हैं- चांदनी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor's popular dialogues from 'Prem Rog' to 'Mulk'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KNmulK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......