एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पटना में मामला दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें रोते हुए और हाथ जोड़कर वे कह रही हैं कि उन्हें भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा है और कहा है कि जीत सत्य की होगी।

रिया वीडियो में कह रही है, "मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा। यहां तक कि लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे खिलाफ बकवास कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने वकील के जरिए जवाब दूंगी। क्योंकि केस कोर्ट में है। सत्यमेव जयते। जीत सत्य की होगी।"

एफआईआर होने बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं रिया

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना में खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। रिया ने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई। इसमें उन्होंने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। बुधवार को पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन, यहां रिया और उनका परिवार नहीं मिला।

सुशांत के पिता मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने एक कैविएट दाखिल की है। वहीं गुरुवार देर शाम बिहार सरकार ने भी शीर्ष कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी। दरअसल कैविएट उस स्थिति में दाखिल की जाती है, जब किसी को यह आशंका हो कि कोर्ट में उसके खिलाफ अचानक कोई आदेश लाया जा सकता है। कैविएट लगाने पर सुनवाई से पहले उस व्यक्ति को भी सूचना देनी होती है, जिसने कैविएट दाखिल की हो?

रिया पर इन धाराओं के तहत केस दर्ज

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज शिकायत में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ धाराओं 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

सुशांत के पिता के वकील बोले- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

इधर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। जो रिया कुछ दिन पहले तक सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं, अब वही पटना में मामला दर्ज होने के बाद जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। यह बताता है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। हम मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाना चाहते हैं। अगर रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई से कराने की अर्जी देनी चाहिए थी।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के बीच शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। सुशांत के परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया पर एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से इस मामले को लेकर एफआईआर और सुशांत के बैंक खातों की डिटेल ली थी। आरोप है कि ये अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Suicide Case: Rhea Chakraborty Reacts First Time After Case Filed Against Her In Patna


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dm3omk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......