डायरेक्टर करन जौहर सरोगेसी के जरिए दो बच्चों को पिता बने

आज 'फादर्स डे' (17 जून) है। बॉलीवुड में ऐसे कुछ सेलेब्स हैं, जो सिंगल डैड हैं। इन सेलेब्स ने शादी नहीं की लेकिन फिर भी पापा बने। इन्हीं में एक हैं प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर। करन पिछले साल फरवरी में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। उन्होंने बच्चों के नाम यश और रुही रखा है। खबरों के मुताबिक करन ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा है। बच्चों के पैदा होने पर करन ने बयान जारी कर कहा था, 'मैं अपने जीवन की दो नई खुशियां आपसे साझा करते हुए बेहद खुश हूं, ये हैं मेरे बच्चे मेरी जान- रूही और यश। मेडिकल साइंस की मदद से दुनिया में आए इन बच्चों का पिता बन मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पूरा करने के लिए मैं सरोगेट मां का हमेशा आभारी रहूंगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2te54p1

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......