
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। ये वीडियो मैसेज खासतौर से उन लोगों के लिए है जो डिप्रेशन का शिकार होते हैं। अनुपम ने अपने वीडियो की शुरुआत में कहा कि 'शुरू के 5 साल तक तो हम खुलकर रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, एक्टिंग करना सीख जाते हैं।' उन्होंने कहा कि 'मैंने डिप्रेशन को काफी करीब से देखा है और मैं जानता हूं कि अगर कोई साथ हो तो हौंसले कम ही बुझते हैं।' इस ट्वीट को अभी तक 300 से ज्यादा बार रीट्वीट और 1200 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2t5mq8f
Comments