'डांसिंग अंकल' अब सलमान के 'दस का दम' में दिखाएंगे डांस का दम

रातोंरात अपने डांसिंग स्टाइल से फेमस हुए मप्र, विदिशा के रहने वाले डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव बड़ा धमाका करने वाले हैं। वे सलमान खान के शो 'दस का दम' में डांस करते नजर आएंगे। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में 'दस का दम' शो के लिए शूटिंग भी की। इतना ही नहीं गुरुवार को वे एक्टर सुनील शेट्टी से भी मुलाकात करेंगे। खबरों की मानें तो डब्बू अंकल अपकमिंग फिल्म 'हेराफेरी 3' में भी नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने उनसे पहली मुलाकात में कहा था कि वे उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो संजीव फिल्म 'हेराफेरी 3' में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kVbUMH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......