ड्राइवर की 12 साल की भांजी हुई किडनैप,परेशान जॉन अब्राहम बोले-'मैं चिंता में सो नहीं पा रहा हूं'

             जॉन अब्राहम अपने ड्राइवर जितेंद्र की भांजी नेहा के दो दिन पहले किडनैप होने के बाद से काफी परेशान हैं। जितेंद्र की 12 वर्षीय भांजी नेहा अपने परिवार के साथ गुड़गांव में रहती थी। स्कूल जाते समय बस स्टॉप के पास से उसे किडनैप कर लिया गया था,जिसका अभी तक सुराग नहीं मिला है। नेहा के पिता शशिकांत और स्वयं जितेंद्र दोनों मिलकर दिल्ली की और गुड़गांव की सड़कों की खाक छान रहे हैं। हालांकि गुड़गांव के ग्राम इस्लामपुर के पुलिस स्टेशन इस्लामपुर सदर के एसपीओ राकेश कुमार के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जॉन खुद भी पुलिस वालों के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक बच्ची के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

जॉन बोले-'चिंता में सो नहीं पा रहा हूं'
मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' की रिलीज के सिलसिले में जॉन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने यहां सबसे पहले नेहा के किडनैप को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा- ‘जब से मैंने जितेंद्र से नेहा के गायब होने की खबर सुनी है, मैं डिस्टर्ब हो गया हूं। पिछली दो रातों से ठीक से नहीं सो पाया हूं। मैं अपनी तरफ से जीतेंद्र को हर संभव मदद दे रहा हूं, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मीडिया भी हमारी मदद करे।’


Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......