रेंट एग्रीमेंट के हिसाब से न चलने पर फंसे रणबीर कपूर,परेशान महिला ने ठोंका 50 लाख रुपए के हर्जाने का केस

बॉलीवुड डेस्क। रणबीर कपूर विवादों में फंस गए हैं। रेंटल एग्रीमेंट के हिसाब से न चलने पर उनके किराएदार ने उनपर 50 लाख रुपए का मुकदमा कर दिया है। दरअसल, रणबीर का पुणे के ट्रंप टावर्स, कल्याणी नगर में एक 6094 स्क्वायर फीट में बना एक अपार्टमेंट है जिसे उन्होंने लीज पर दिया है। इसे पुणे की महिला शीतल सूर्यवंशी ने किराए पर लिया था। एग्रीमेंट के मुताबिक,रेंट के तौर पर पहले 12 महीनों के लिए 4 लाख रूपए हर महीने चुकाने थे और अगले 12 महीनों के लिए रेंट 4.20 लाख रुपए तय किया गया था।       ऐसे में शीतल जब इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं तो 11 महीने बाद अगस्त,2017 में ही उन्हें अपार्टमेंट खाली करने के लिए कह दिया गया जबकि एग्रीमेंट 24 महीने के लिए हुआ था। शीतल के मुताबिक,अचानक उन्हें अपार्टमेंट छोड़ने के लिए मजबूर करने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे दुखी होकर उन्होंने पुणे सिविल कोर्ट में रणबीर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।   शीतल द्वारा फाइल किए केस में कहा गया है कि 24 महीने का लॉक-इन पीरियड होने के बावजूद उनसे 11 महीनों में अपार्टमेंट खाली करवा लिया गया।...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zVCVtx

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......