Birthday Spl: 16 साल पुराने इस टीवी एड से कटरीना कैफ ने किया था डेब्यू, फनी वीडियो में दिखा था ग्लैमर

'बूम' से लेकर पिछली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' तक उनके लुक्स, हिन्दी और एक्टिंग में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन आया है। 16 साल पहले कटरीना अपना पोर्टफोलियो लेकर हर स्टूडियाे में काम मांगने जाया करती थीं। बमुश्किल कैट को एक एड शूट मिला, जो एक फेमस ब्रांड की एड सीरीज का हिस्सा था।
बॉलीवुड डेस्क.बी टाउन की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ का 16 जुलाई को 35वां जन्मदिन है। बाॅलीवुड में डेब्यू फिल्म 'बूम' से लेकर पिछली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' तक उनके लुक्स, हिन्दी और एक्टिंग में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन आया है। भले ही आज वे फिल्म मेकर्स की पहली पसंद हैं, लेकिन 16 साल पहले कटरीना अपना पोर्टफोलियो लेकर हर स्टूडियाे में काम मांगने जाया करती थीं। बमुश्किल कैट को एक एड शूट मिला था, जो एक फेमस ब्रांड की एड सीरीज का हिस्सा था।

ईसाबेल भी करेंगी बॉलीवुड डेब्यू : कश्मीरी पिता मो. कैफ और ब्रिटिश मां सुजान की आठ संतानों में से एक कटरीना 2018 में दो फिल्माें में नजर आएंगी। आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिन्दोस्तांं और शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में।
- कैट की फैमिली में स्टीफन, क्रिस्टीन, नताशा, मेलिसा, सोनिया, ईसाबेल और भाई माइकल शामिल हैं।
- सलमान खान ने कैट की छोटी बहन ईसाबेल काे लॉन्च करने फिल्म बनाने की घोषण की है।
फेविकोल का फनी वीडियो एड : फिल्मों से पहले कटरीना ने एक एड में नजर आईं थीं। 2002 में यह एड स्पेशल सीरीज का एक हिस्सा था। हालांकि इसमें कटरीना का कोई डायलॉग नहीं था। क्योंकि उन्हें हिन्दी नहीं आती थी। एड में कैट केवल इशारे करते नजर आती हैं।
- एड में ट्रेन में सफर कर रहीं कटरीना के सामने एक शादीशुदा जोड़ा बैठा होता है, लेकिन सपने में वह कैट के पीछे भागने की कोशिश करता नजर आता है।
- इस एड का बैकग्राउंड म्यूजिक गदर का फेमस सॉन्ग मैं निकला गड्‌डी लेके सुनाई देता है।
- हालांकि कैट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे 14 साल की उम्र में भी एक ज्वैलरी एड कर चुकी हैं।
बूम से पहले मिली थी साया :जुलाई 2003 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म साया पहले कटरीना करने वाली थीं। लेकिन खराब हिन्दी के चलते उन्हें फिल्म से अलग कर दिया गया। बाद में कटरीना वाला रोल एक्ट्रेस तारा शर्मा ने निभाया था। इसके तुरंत बाद उन्हें फिल्म बूम मिल गई थी।
- फिल्म के लिए मुकेश भट्‌ट ने कटरीना काे एक कॉफी शॉप में देखकर फाइनली कास्ट कर लिया था।



Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......