सनी की बायोपिक आज होगी रिलीज, कभी बनना चाहती थी नर्स...
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की बायोपिक वेब सीरीज 'करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' आज रिलीज होने जा रही है.
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की बायोपिक वेब सीरीज 'करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' आज रिलीज होने जा रही है. सनी के इस बायोपिक के पहले सीजन का प्रीमियर 16 जुलाई यानि आज रखा गया है. इस वेब सीरीज प्रसारण जी5 ऐप पर किया जायेगा.
'करनजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' पहली ऐसी बायोपिक होगी, जिसमें खुद कोई एक्ट्रेस खुद के जीवन पर बनी बायोपिक में अपना किरदार खुद निभा रही हैं. सनी लियोन इस बायोपिक में अपनी जुबानी अपनी कहानी बताएंगी. आप जिस सनी को जानते हैं, वो क्यों और कैसे बनी करणजीत कौर से सनी लियोनी. ऐसी कौन सी मजबूरियां थी, जिसने सनी को एडल्ट इंडस्ट्री में आने के लिए बेबस किया. सनी के बचपन से लेकर पोर्न स्टार बनने तक का सफरनामा इस बयोपिक वेब सीरीज में दिखाया जायेगा. इस वेब सीरीज शो में सनी के बचपन का किरदार लंदन बेस्ड एक्ट्रेस रयसा सौजानी निभाएंगी.
पिछले दिनों सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बॉयोपिक का टीजर शेयर किया. टीजर में सनी ने लिखा था कि मेरी लाइफ जल्द ही एक खुली किताब बन जाएगी. सनी कैसे बॉलीवुड में एंट्री करती है और सुर्खियों में छा जाती है. सनी का स्ट्रगल कैसा था. आखिर कैसे सनी कनाडा आई. पहले थी नर्स बनने की चाहत थी लेकिन पैसे कमाने के लिए बेकरी शॉप में काम करते-करते कैसे मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कैसे फिर एडल्ट इंडस्ट्री से ऑफर मिलने लगे. क्यों करणजीत का नाम सनी पड़ा. जी5 ऐप पर सनी लियोनी ओरिजनल्स में मिलेंगे आपको इन सारे सवालों के जवाब.
आपको बता दें कि 'करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' की ट्रेलर ने सोशल मीडिया यूट्यूब पर छाया हुआ है. अब तक इस ट्रेलर को 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है.

Comments