शादी के सवालों पर पहली बार बोली प्रियंका चोपड़ा, कही ये बड़ी बात...

अब से पहले प्रियंका निक के साथ अपने शादी या रिलेशनशिप पर मीडिया में कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और शादी से लेकर रिलेशनशिप पर खुलकर अपनी राय दी हैं.

आजकल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के रिलेशनशिप की चर्चा हर तरफ हो रही है.  पिछले दिनों निक को लेकर वह भारत आई थीं. प्रियंका ने निक को अपने परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के अपने क्लोज फ्रेंड्स भी मिलवाया था. इसके बाद दोनों छुट्टियां मनाने गोवा चले गए. फिलहाल निक अपने देश वापस लौट चुके हैं लेकिन इन दोनों की नजदीकियां को देखते हुए, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. 
अब से पहले प्रियंका निक के साथ अपने शादी या रिलेशनशिप पर मीडिया में कुछ नहीं कहा था लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और शादी से लेकर रिलेशनशिप पर खुलकर अपनी राय दी हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह शादी संस्था में भरोसा रखती हैं और अपने जीवन में किसी समय वह शादी के बंधन में जरूर बंधेंगी. अदाकारा ने कहा कि शादी का यह मतलब नहीं कि नारीवादी के तौर पर महिला का मान कम हो जाता है या बढ़ जाता है. 
        चोपड़ा ने ईटी ऑनलाइन से कहा, "मुझे शादी करने का विचार पसंद है. मैं किसी वक्त शादी जरूर करना चाहूंगी. मुझे नहीं लगता कि शादी से आपका नारीवादी के तौर कद घट जाता है या बढ़ जाता है या आप और नारीवादी हो जाते हैं या नहीं होते. नारीवाद के बारे में असल में महिला यह कहती है कि हमारे बारे में कोई सोच बनाए बिना हमें अपनी पसंद को चुनने दें. बस इतना ही. यह किसी को गाली देना नहीं है. यह कुछ साबित करना नहीं है. मैं शादी करना पसंद करूंगी." 
प्रियंका से जब रोमांस के लिए सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि मैं सुपर रोमांटिक हूं और ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने कहा, "मुझे ऐसा फील होता है कि जब मैं खुश होती हूं तो अपने आप को सबसे सुंदर महसूस करती हूं. मुझे रियल में ऐसा फील होता है कि एक अगर महिला सबसे अच्छा कुछ पहन सकती है तो वह है उसका आत्मविश्वास. आपके कपड़े, जूते, बैग ये सब तो यह सब तो एक पैकेजिंग का हिस्सा है."

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......