जाह्नवी कपूर के किस बात से फैन हुए निर्देशक शशांक खेतान, जानें पूरी खबर.


'धड़क' के निर्देशक शशांक खेतान भी जाह्नवी के प्रोफेशनल एटीट्यूड के फैन हो गए हैं.

बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाली जाह्नवी कपूर की चर्चा आजकल सब जगह हो रही है. एक ओर जहां अपनी फिल्म की प्रमोशन में लगीं हैं वहीं दूसरी ओर उनके फैन्स को भी 'धड़क' के रिलीज होने का इंतजार है. हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपीयरेंस की खूब तारीफ हो रहीं है. लेकिन अब तो 'धड़क' के निर्देशक शशांक खेतान भी जाह्नवी के प्रोफेशनल एटीट्यूड के फैन हो गए हैं. निर्देशक शशांक खेतान का कहना है कि फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में आगाज कर रहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर रवैये से प्रभावित हैं, क्योंकि वरिष्ठ अभिनेत्री और उनकी मां श्रीदेवी की असमय मौत होने के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी कर ली.
शशांक खेतान ये भी बताया कि, 'जब हम सब दुखी हो गए थे, तो सोचिए उस पर क्या गुजरी होगी. इसलिए तब मेरा प्रश्न ये नहीं था कि फिल्म कब पूरी होगी बल्कि ये था कि जाह्नवी इससे कैसे उबरेगी. मुझे लगता है उसने 13 मई को शूटिंग शुरू कर दी जिससे मैं प्रभावित हुआ. यहां तक की फिल्म 'धड़क' की पूरी टीम जाह्नवी के से प्रभावित है. कुछ दिनों पहले जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ फिल्म 'धड़क' की सफलता के लिए तिरुपती बाला जी के मदिंर उनका आर्शिवाद लेने गई थी. बता दें, जाह्नवी की मां श्रीदेवी की तिरुपति बालाजी में विशेष आस्था थी, जिसके कारण जाह्नवी भी फिल्म रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची.
शशांक खेतान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे लगता है इसका पूरा श्रेय जाह्नवी और उनके परिवार को दिया जाना चाहिए जिन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी करने में मेरा पूरा सहयोग किया. जाह्न्वी जब भी भावनात्मक रूप से तैयार महसूस करती थी मैं तुरंत सेट पर जाने के लिए तैयार रहता था क्योंकि उस समय सबके लिए उसकी भावनात्मक सूरक्षा से बढ़कर कुछ भी जरूरी नहीं था. लेकिन मैं उसका पेशेवराना रवैया देखकर बहुत प्रभावित हुआ. श्रीदेवी की मौत इसी साल 24 फरवरी को हो गई थी और उस समय धड़क की शूटिंग चल रही थी.

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......