
फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' 13 जुलाई को रिलीज होगी। बॉलीवुड डेस्क. संजय दत्त की बायोपिक 'संंजू' देखने के बाद डायरेक्टर विनोद तिवारी ने भी एक बायोपिक बनाने का मन बना लिया है। इस फिल्म की कहानी कपिल शर्मा के लाइफ स्ट्रगल पर बेस्ड होगी। विनोद तिवारी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर की है। विनोद तेरी भाभी है पगले फिल्म से डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में कृष्णा अभिषेक लीड रोल में हैं। इस फिल्म से संजय दत्त की भतीजी नाजिया हुसैन भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। कपिल के साथ करना चाहते थे फिल्म : फिल्म के बारे में विनोद ने बताया कि वे 2010 से ही कपिल शर्मा के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन तब प्रोड्यूसर सुरेन्द्र पुरी ने इस फिल्म के लिए तैयार नहीं हुए थे। हालांकि अब वे भी एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। कपिल की कहानी बायोपिक के लिए परफैक्ट होगी। - विनाेद का कहना है कि कपिल शर्मा का लाइफ स्ट्रगल क्या रहा, यह कहानी सभी के सामने आनी चाहिए। कृष्णा कर सकते हैं कपिल का रोल: कपिल की बायोपिक में कपिल का...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lVrRTg
Comments