Box Office --- 'संजू' हुई 500 करोड़ के पार, जानें अब तक का कलेक्शन.......
फिल्म इंडियन बॉक्स-ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्ड-वाइड भी शानदार कमाई कर रही है.
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी 'संजू' को खूब पसंद किया जा रहा है. हर उम्र के लोग फिल्म को देखने आ रहे हैं. फिल्म इंडियन बॉक्स-ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्ड-वाइड भी शानदार कमाई कर रही है. रणबीर कपूर ने संजय दत्त के किरदार को निभाने के लिए खासी मेहनत की है और यह फिल्म में साफतौर पर देखा जा सकता है.
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी हैं कि फिल्म 'संजू' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ रुपए के आंकड़ा को पार गई है, वहीं इंडियन बॉक्स-ऑफिस की बात करे तो फिल्म 295.18 करोड़ रुपए कमाई के साथ 300 करोड़ के दहलीज पर पहुंच चुकी है. आपको बता दें कि संजू इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने शुरूआती 3 दिन में इंडियन बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी.
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले सप्ताह में 202.51 करोड़ रुपए का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 92.67 करोड़ रुपए की कमाई की है.
फिल्म में रणबीर कपूर के एक्टिंग के अलावा परेश रावल और विक्की कौशल की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है. 'संजू' को फिल्म एक्सपर्ट्स ने भी शानदार रेटिंग दी है. ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इसे पैसा वसूल फिल्म बताया है. फिल्म की कमाई को लेकर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 'संजू' 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है.

Comments