ZEE5 पर आज रिलीज हो गई सनी लियोन की कहानी, पढ़ें इसकी सारी Inside Details
सनी लियोन बताती हैं कि इस वेब सिरीज में वह अपने जीवन के हर पहलू के बारे में बताएंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता की लोग इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की प्रोफेश्नल लाइफ से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक, काफी दिलचस्प रही है. यही कारण है कि उनकी जिंदगी से जुड़े हर पहलू में लोगों काफी इंट्रेस्ट है. ऐसे में अब सनी की जिंदगी के कई पन्ने खुलने जा रहे हैं. इन दिनों बोयापिक का दौर काफी गर्म है और इसी माहौल में सनी लियोन अपनी बायोपिक लेकर आ रही हैं. सनी के जीवन पर बनी वेब सिरीज 'करणजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन ' का प्रीमियर मंगलवार को ZEE5 पर प्रसारित किया जाएगा. यह शायद पहला ही मौका है, जब कोई एक्टर खुद अपनी बायोपिक में खुद का किरदार करता नजर आने वाला है.
एएनआई पर दिए गए अपने एक साक्षात्कार में सनी लियोन बताती हैं कि इस वेब सिरीज में वह अपने जीवन के हर पहलू के बारे में बताएंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता की लोग इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे. सनी ने कहा, 'मैनें अपने किरदार को पूरी इमानदारी से निभने का प्रयास किया है. मैं इस इस बात से जरूर डरी हुई हूं कि लोग क्या सोचेंगे क्योंकि इस कहानी में उन्हें अच्छा और बुरा सब कुछ देखने को मिलेगा. इस बायोपिक में लोग उस करणजीत कौर वोहरा को देख सकेंगे जो वाकई मैं हूं. आज सनी लियोन एक ब्रैंड है और इसे मैंने बनाया है. लोग जिस सनी लियोन को फिल्मों, गानों और फोटोशूट में देखते हैं, वो मेरा एक प्रतिरूप है.'
पिछले दिनों सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बॉयोपिक का टीजर शेयर किया. टीजर में सनी ने लिखा था कि मेरी लाइफ जल्द ही एक खुली किताब बन जाएगी. इस कहानी में सनी के जीवन का संघर्ष, वो नर्स बनना चाहती थीं, लेकिन पैसे कमाने के लिए बेकरी शॉप में काम करते-करते कैसे मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कैसे फिर एडल्ट इंडस्ट्री से ऑफर मिलने लगे. क्यों करणजीत का नाम सनी पड़ा. ZEE5 ऐप पर सनी लियोन ओरिजनल्स में मिलेंगे आपको इन सारे सवालों के जवाब.

इस वेब सिरीज के डायरेक्टर आदित्य दत्त कहते हैं, 'मैं काफी चिंतित हूं और उसी घबराहट से गुजर रहा हूं जो कोई भी फिल्म निर्माता गुरुवार को अनुभव करता है. हालांकि, जब शो ZEE5 पर ऑनलाइन होने जा रहा है तो काफी सुकून महसूस कर रहा हूं. मेरे परिवार के सदस्य व दोस्त हमेशा मेरे आलोचक रहे. लेकिन मेरा काम पूरा होने के बाद सभी ने मेरे काम की प्रशंसा की है ये मेरे लिए काफी सुखद है. उन्होंने बताया कि ये बॉयोपिक काफी धमाकेदार, मनोरंजक व दिल को छू जाने वाली है. यह आत्मकथा अनोखी है क्योंकि सनी लियोन ने खुद इस करदार को निभाया है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी ने अपनी बायोपिक में काम किया हो.'

Comments