वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 में विश्व प्रसिद्ध सितारों का शानदार लाइनअप
वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। अपने प्रीमियम स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी और दूसरी एसेसरीज से उपभोक्ताओं को अलग तरह का अनुभव देने वाला OnePlus अब अपने वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 के जरिए भी अलग अनुभव से 'नेवर बिफोर' को साकार करने जा रहा है। इस फेस्टिवल में OnePlus पहली बार कैटी पेरी, दुआ लिपा, अमित त्रिवेदी, रित्विज, एजवीसर्च और द लोकल ट्रेन जैसे म्यूजिकल सेंसेशन एक साथ मंच पर लाने जा रहा है।
वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 में विश्व प्रसिद्ध कलाकारों का शानदार लाइनअप है, जो हजारों प्रशंसकों के बीच भारतीय मंच पर उतरेंगे। 16 नवंबर 2019 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल ऐसा संगीत का महाउत्सव है जिसमें विश्व प्रसिद्ध कलाकारों के साथ शानदार तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। संगीत प्रेमियों के लिए यह निश्चित रूप से ऐसा दिन है, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। एक नजर वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 के कलाकारों पर —
1. कैटी पेरी: अंतरराष्ट्रीय संगीत सनसनी और मेगास्टार कैटी पेरी को लाइव देखने का मौका भारतीय प्रशंसकों को मिलने जा रहा है। ग्रैमी से सम्मानित कैटी पेरी 12 नवंबर को भारत आ चुकी हैं। वे मुंबई में 16 नवंबर को होने वाले वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुति देंगी। कैटी पेरी ने 2008 में 'वन आॅफ द ब्वॉय्ज' के साथ संगीत की दुनिया में तहलका मचाया था। उनके 'रोअर', 'फायरवर्क' और 'डार्क हॉर्स' जैसे मशहूर गाने मुंबई में होने वाले वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में भारतीय प्रशंसकों के कदमों को थिरकाकर स्टेडियम में जादू चलाने के लिए पर्याप्त हैं। इस यादगार इवेंट को आपको किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहिए।
2. दुआ लिपा: कम उम्र की आकर्षक अंतरराष्ट्रीय गायिका दुआ लीपा की भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह भी वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। उनका पहला सिंगल 'न्यू लव' हिट था, जबकि दूसरे सिंगल 'बी द वन' ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सनसनी बना दिया। उनका सिंगल 'ब्लो योर माइंड' भी हिट होकर सभी संगीत चार्टों में शीर्ष पर रहा और वे हाल के समय की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में शुमार हो गईं। अपने सिंगल 'न्यू रूल्स' की रिलीज और लगातार सफलता के साथ, वह 2015 के बाद से ब्रिटेन में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली पहली महिला एकल कलाकार बन गईं। तो जाहिर है, आप उनके गानों को लाइव सुनने के लिए बेताब जरूर होंगे!
3. अमित त्रिवेदी: बॉलीवुड के पंसदीदा सितारे अमित त्रिवेदी ने अपने करियर में कई सफल गाने तैयार किए हैं। मशहूर संगीत निर्देशक, संगीतकार, गीतकार और गायक त्रिवेदी ने अपने संगीत कॅरियर की शुरुआत 2008 में की थी और तब से वह अपने उत्कृष्ट काम के लिए कई पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। बॉलीवुड में उनके कुछ प्रसिद्ध गीत 'वेक अप सिड' से 'इकतारा', 'क्वीन' से 'लंदन ठुमकदा' और 'काई पो चे' से 'मांझा' हैं।
4. रितविज़: पुणे के रीतविज़ हिंदुस्तानी म्यूज़िक में प्रयोगों के लिए पहचाने जाते हैं। उनका गाना 'उड़ गए' बहुत मशहूर रहा है। उनका नाम भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माताओं में शुमार है। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को सहजता से बजाने के लिए जाना जाता है। उन्हें लाइव प्रदर्शन करते हुए देखना जीवन भर का यादगार अनुभव हो सकता है।
5. एजवीकीपसर्चिंग: यह ऐसा मशहूर म्यूजिकल बैंड है जो 2015 के बाद से संगीत चार्ट में शीर्ष पर है। उनके सकारात्मक संगीत के नए और तरोताज़ा दृष्टिकोण से वे अपने प्रशंसकों का चुटकियों में दिल जीत लेते हैं। इस बैंड को आधुनिक पोस्ट-रॉक बैंड के रूप में जाना जाता है और उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है। उनके लोकप्रिय गीतों में शामिल हैं— 'द तत्वा', 'उन्स' और 'कलगा'।
6. द लोकल ट्रेन: दिल्ली का लोकप्रिय रॉक बैंड 'द लोकल ट्रेन' हर युवा संगीत प्रेमी की प्लेलिस्ट में जरूर मिल जाएगा। उनके शानदार गीत और मीठी धुनें उर्दू और हिंदी दोनों भाषाओं को मिलाकर श्रोताओं को आनंदित करती हैं। वे युवा पीढ़ी को आसानी से जोड़ते हैं। उनके गीत 'आफताब', 'खुदी', 'आओ तुम कभी', 'छू लो' काफी लोकप्रिय हैं।
इन सभी विश्व प्रसिद्ध कलाकारों को एक साथ लाइव देखने के लिए आप 16 नवंबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आइए। वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 आपका इंतजार कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ry7C4b
Comments